Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 29
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    Shimla: जिला प्रशासन बच्चों को एड्स/एचआईवी से प्रभावित होने पर दे रहा हर प्रकार की सहायता

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    जिला सामुदायिक संसाधन समूह की बैठक की अध्यक्षता करते डीसी शिमला अनुपम कश्यप

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    जिला प्रशासन एड्स और एचआईवी से प्रभावित बच्चों को हर प्रकार की मदद उपलब्ध करवा रहा है। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सामुदायिक संसाधन समूह की बैठक आयोजित की गई, जिसमें 0-18 वर्ष आयु वर्ग के CABA (Children Affected by AIDS) बच्चों के मामलों की समीक्षा की गई। जिले में वर्तमान में 31 बच्चे एड्स से प्रभावित हैं।

    उपायुक्त ने बताया कि भारत सरकार और NACO (National AIDS Control Organisation) इन बच्चों की मदद के लिए विशेष कदम उठा रहे हैं। एचआईवी/एड्स अधिनियम के तहत प्रभावित बच्चों की संपत्ति के अधिकार सुरक्षित रखे जाते हैं और उन्हें भेदभाव का सामना न करना पड़े, इसके लिए सरकारी केंद्रों पर मुफ्त ARV/ART दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। स्वास्थ्य केंद्रों को इन बच्चों की पहचान गोपनीय रखने के निर्देश दिए गए हैं और स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनकी निरंतर निगरानी की जाती है।

    जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण समिति भी समाज में फैली भ्रांतियों और भेदभाव को दूर करने के लिए सक्रिय है। समिति संक्रमित व्यक्तियों के प्रति सहानुभूति और सहयोग बढ़ाने के साथ उन्हें मुख्यधारा में लाने के प्रयास करती है। उपायुक्त ने बताया कि समिति और जिला सामुदायिक संसाधन समूह के माध्यम से प्रभावितों को स्वरोजगार और प्रशिक्षण के अवसर दिए जा रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष में 50 बच्चों को टेलरिंग का प्रशिक्षण और 20 को कंप्यूटर कोर्स कराया गया। इसके अलावा अन्य सरकारी योजनाओं के माध्यम से भी बच्चों को विकास के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

    उपायुक्त ने नशे के आदी युवाओं में एचआईवी फैलने की गंभीर चिंता व्यक्त की। सिरिंज का इस्तेमाल करके नशा लेने वाले युवा एचआईवी के जोखिम में हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि समय-समय पर एचआईवी टेस्ट कराएं और बच्चों पर निगरानी रखें। सही समय पर पता चलने पर चिकित्सकों की सलाह और दवा लेने से व्यक्ति स्वस्थ जीवन जी सकता है।

    बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा, जिला एड्स प्रोग्राम अधिकारी डॉ. तहसीन, जिला टीबी प्रोग्राम अधिकारी डॉ. विनीत लखनपाल, प्रोजेक्ट मैनेजर दीपिका विमल, मेडिकल अफसर डॉ. निधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    #AIDS #CABA #DistrictSupport #HealthSafety #HIV #HIVInAddicts #SelfEmployment #SocialSupport Art
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: मुख्यमंत्री ने मनाली में 63.56 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
    Next Article Rampur Bushahr: माता मंगला काली व दोगणू महाराज मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 18 से 23 फरवरी तक
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों और 415 करोड़ के अनुदान को दी मंजूरी

    October 24, 2026

    Solan News : देवभूमि में बनी दवाइयों पर उठे सवाल: बुखार, दर्द और बीपी समेत 93 सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे

    October 24, 2026

    Shimla: कमला नेहरू अस्पताल में गायनी ओपीडी बहाल करने की मांग, महिला समिति ने किया प्रदर्शन

    October 17, 2026

    AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    October 7, 2026

    Shimla News: जॉब ट्रेनी प्रशिक्षु चिकित्सकों को पीजी पाठ्यक्रम करने की अनुमति दी जाएगी: मुख्यमंत्री

    October 5, 2026

    Himachal News: हिमाचल में बनी 64 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, बच्चों के सिरप से एंटीबायोटिक तक शामिल

    September 23, 2026

    Health: स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

    September 18, 2026

    Health: खनेरी अस्पताल में सात नए डॉक्टरों की तैनाती, रेडियोलॉजिस्ट और दो नेत्र रोग विशेषज्ञ भी शामिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन क्षेत्र के 40 जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क नेत्र ऑपरेशन

    September 10, 2026

    Shimla : स्वाइन फ्लू के बीच स्क्रब टायफस का बढ़ा खतरा, हिमाचल में 24 पॉजिटिव; एडवाइजरी जारी

    September 3, 2026

    आईजीएमसी शिमला में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

    August 31, 2026

    Himachal : स्वाइन फ्लू से मंडी के कैंसर पीड़ित बुजुर्ग की चंडीगढ़ में मौत, 2 नए मामले सामने आए

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 0 1 5
    Users Today : 1
    Total Users : 128015
    Total views : 250087
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.