Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी
    • Rampur Bushahr: रामपुर के ननखड़ी की नन्ही प्रतिभा एंजल ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में मारी बाजी
    • Rampur Bushahr: 3% वेतन स्थगन के फैसले पर भड़का कर्मचारी संघ, सरकार से तुरंत वापसी की मांग
    • Mandi: पंडोह अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं का जोश, 1.6 किमी दौड़ में 286 अभ्यर्थी सफल
    • Rohru: रोहड़ू में नशे के खिलाफ मिनी मैराथन, युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
    • Mandi Accident: पंडोह डैम के पास हादसा, बस-कार भिड़ंत में 2 की मौत, 2 गंभीर
    • Rampur Bushahr: काशापाट की दिव्या कश्मीरी की बड़ी सफलता: IIM लखनऊ से पढ़ाई के बाद Fortune 500 कंपनी में नौकरी
    • Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: ग्रामीण सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार: हिमाचल प्रदेश में 2,247 करोड़ की 294 परियोजनाओं को मंजूरी

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 21, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह(सोशल मीडिया)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना–IV (बैच–I) के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि इन प्रस्तावों की समीक्षा सशक्त समिति द्वारा 4 नवंबर, 2025 को आयोजित बैठक में की गई थी। समिति की सिफारिशों तथा राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत अनुपालन रिपोर्ट के आधार पर इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

    लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि कुल 294 सड़क कार्यों को स्वीकृति दी गई है, जिनकी कुल लंबाई 1,538.058 किलोमीटर है। इन परियोजनाओं पर कुल 2,247.24 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें से 2,019.70 करोड़ रुपये ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा वहन किए जाएंगे, जबकि राज्य सरकार का अंश 227.54 करोड़ रुपये होगा। इसमें 3.124 करोड़ रुपये उच्च विनिर्देश लागत के रूप में शामिल हैं। प्रति किलोमीटर औसत लागत 146.11 लाख रुपये निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि स्वीकृत सड़कों में बिलासपुर जिले की चार, चंबा की 65, हमीरपुर की दो, कांगड़ा की 12, किन्नौर की आठ, कुल्लू की 65, लाहौल-स्पीति की दो, मंडी की 23, शिमला की 97, सिरमौर की 11, सोलन की तीन और ऊना जिले की दो सड़कें शामिल हैं।

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में सड़क संपर्क में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे न केवल लोगों की आवाजाही आसान होगी बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक बेहतर पहुंच भी सुनिश्चित होगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये परियोजनाएं राज्य सरकार की ग्रामीण अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं और प्रदेशवासियों को सुरक्षित, विश्वसनीय तथा हर मौसम में सड़क सुविधा उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होंगी।

    #HimachalNews #himachalpradesh #InfrastructureDevelopment #PMGSY #PradhanMantriGramSadakYojana #RoadInfrastructure #RuralConnectivity #RuralDevelopment #RuralRoads #VikramadityaSingh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026

    Bilaspur : SIS India में 120 पदों पर भर्ती, 27-28 मार्च इंटरव्यू

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026

    Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

    March 23, 2026

    State Level Nalwari Fair : बिलासपुर में वॉल पेंटिंग में दिखा हुनर, जलमग्न भंजवाणी पुल की प्रतिकृति ने खींचा ध्यान

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश

    March 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 3 5 6
    Users Today : 136
    Total Users : 101356
    Total views : 205183
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.