एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी विकासात्मक सौगात दी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) चरण-4, बैच-1 के अंतर्गत रामपुर और ननखड़ी ब्लॉकों में कुल 19 सड़कों के नवीनीकरण एवं उन्नयन के लिए लगभग 122 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस योजना के तहत करीब 90 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण एवं सुधार किया जाएगा।
पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने बताया कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों में सुधार होगा और आवागमन सुगम बनेगा। इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष रामपुर से नरेश चौहान, ननखड़ी से जिया लाल और सराहन से मेहंद्र जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंडी लोकसभा सांसद कंगना रनौत का क्षेत्रवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।
नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि यह उपलब्धि सांसद कंगना रनौत के अथक प्रयासों, निरंतर पैरवी और विशेष अनुमोदन का परिणाम है। केंद्र सरकार का लक्ष्य हर गांव को पक्की सड़क सुविधा से जोड़ना है और इसी दृष्टिकोण के तहत रामपुर विधानसभा क्षेत्र को यह बड़ी सौगात मिली है।
उन्होंने कहा कि इन सड़कों के सुदृढ़ होने से ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक आसान पहुंच मिलेगी। इससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। दूरदराज और वंचित गांव सड़क नेटवर्क से जुड़ेंगे।
नेताओं ने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने हमेशा हिमाचल प्रदेश के हितों को प्राथमिकता दी है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों को भी केंद्र सरकार से निरंतर सहयोग मिल रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार के समर्थन की उम्मीद है।
रामपुर विधानसभा में स्वीकृत 13 सड़कें
हॉस्पिटल कॉलोनी से सरलापरोग
पटैना कैंची से धारण घाटी
दलोग–चाशनी–मडोग
रुंगचा–धारला
राजपुरा–दर्शाल
लिंक सड़क से गांव मोलगी
उरू से धार
पलजारा–गिंचा–पेई
मगलाड ब्रिज से गांव रुनपु
सावन–डोई
कुट–किन्फी
कोटला–कुन्नी
सेरीपुल अनुराक्षी से करेरी
ननखड़ी ब्लॉक में स्वीकृत 6 सड़कें
चेबड़ी से नगालनी
डाई–बरकेली
चड़ी से डारन
लाहरू से खड़ेला
एरली–मझेवठी
चकटी–थैली हेडिंग
