Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kullu: भारी बर्फबारी के बाद बंजार प्रशासन ने जारी किया जन-सुरक्षा परामर्श

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    जिला कुल्लू के बंजार उप-मंडल में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी एवं लगातार प्रतिकूल मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आम जनता और पर्यटकों की सुरक्षा के दृष्टिगत जन-सुरक्षा परामर्श जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम व सड़क की स्थिति में सुधार होने तक सतर्कता बरतने की अपील की है।

    वर्तमान मौसम की स्थिति

    वर्तमान में बंजार–जिभी–सोजहा–जलोड़ी क्षेत्र में निरंतर वर्षा/हिमपात, घना कोहरा, सड़क पर फिसलन एवं भूस्खलन की संभावनाओं के कारण मौसम प्रतिकूल बना हुआ है। इन परिस्थितियों के चलते क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

    सड़क एवं यातायात की स्थिति

    मौसम की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा घियागी तक ही आवश्यक वाहनों की सीमित आवाजाही की सलाह दी गई है। घियागी से आगे सड़क मार्ग संकरा, अत्यधिक फिसलनयुक्त तथा भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील होने के कारण यात्रा जोखिमपूर्ण बताई गई है।

    पर्यटकों हेतु विशेष परामर्श

    पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने उन्हें जिभी/घियागी तक ही ठहरने की सलाह दी है। प्रतिकूल मौसम को देखते हुए सोजहा एवं जलोड़ी की ओर यात्रा फिलहाल न करने का आग्रह किया गया है।

    यात्रा एवं ट्रेकिंग गतिविधियों पर रोक की सलाह

    मौसम एवं सड़क परिस्थितियों में सुधार होने तक आम जनता एवं पर्यटकों को अनावश्यक यात्रा, ट्रेकिंग तथा ऊँचाई वाले क्षेत्रों में भ्रमण से सख्ती से बचने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव किया जा सके।

    जन-सुरक्षा के हित में अपील

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपरोक्त परामर्श वर्तमान एवं संभावित प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पूर्णतः जन-सुरक्षा के हित में जारी किया गया है। सभी संबंधित विभागों, स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों से प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।

    #Banjar #himachalpradesh #JaloriPass #Jibhi #kullu #PublicSafety #Snowfall #TouristAdvisory #TrafficAdvisory #WeatherUpdate
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल 24 जनवरी 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Next Article Rampur Bushahr: बर्फबारी के चलते हादसा: ज्यूरी–सराहन सड़क पर कार गिरी, छह यात्री घायल
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: ब्रौ थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज

    February 23, 2025

    Rampur Bushahr: लवी मेले के समापन पर रामपुर को 14 करोड़ की विकास योजनाओं का उपहार देंगे मुख्यमंत्री

    November 13, 2025

    Shimla : कोटखाई के 5 गांवों को मिलेगी पेयजल सुविधा, ₹1.28 करोड़ की योजना का शुभारंभ

    August 10, 2025

    आज का राशिफल 01 अक्तूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    October 1, 2026

    Himachal Pradesh : आर्थिक चुनौती के बीच सीएम, मंत्रियों और विधायकों का वेतन 24% बढ़ा

    March 28, 2025

    Kinnaur: बागवानी मंत्री ने किया टोनंगचे मोड़ से दयापुंग संपर्क सड़क का शिलान्यास

    September 9, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 5 9
    Users Today : 3
    Total Users : 128959
    Total views : 251862
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.