Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 12
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Rampur Bushahr: 77वें गणतंत्र दिवस पर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में फहराया गया तिरंगा, ऊर्जा उत्पादन में बने नए कीर्तिमान

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के सबसे बड़े 1500 मेगावाट क्षमता वाले भूमिगत नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

    कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं भारत की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों, अर्धसैनिक बलों एवं पुलिस कर्मियों को भी नमन किया गया। साथ ही परियोजना के निर्माण एवं संचालन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी कर्मचारियों के परिश्रम और बलिदान को सम्मानपूर्वक स्मरण किया गया।

    अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री राजीव कपूर ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू होने के साथ ही देश के नागरिकों को उनके मौलिक अधिकार प्राप्त हुए और इसी कारण गणतंत्र दिवस हमारे लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। तिरंगा फहराते समय उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रभक्ति और गर्व की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

    उन्होंने कहा कि देश के चहुंमुखी विकास में विद्युत क्षेत्र की अहम भूमिका है और नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रहा है। परियोजना ने 18 जनवरी 2026 को दूसरी सबसे तेज़ 7000 मिलियन यूनिट ऊर्जा उत्पादन का रिकॉर्ड स्थापित कर 26 जनवरी 2025 को बने अपने पूर्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

    इसके अतिरिक्त नवंबर 2025 में स्टेशन ने 331.214 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन दर्ज किया, जो वर्ष 2011-12 के रिकॉर्ड से अधिक है। हालांकि नवंबर माह का अब तक का सर्वोच्च उत्पादन 408.909 मिलियन यूनिट (वर्ष 2010-11) रहा है। 29 नवंबर 2025 को परियोजना ने 6612 मिलियन यूनिट डिज़ाइन ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य भी सफलतापूर्वक प्राप्त किया, जिससे 1 दिसंबर 2024 को बना पिछला रिकॉर्ड टूट गया।

    कार्यक्रम के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि निगम की सबसे बड़ी सौर परियोजना — 1000 मेगावाट बीकानेर सोलर परियोजना — ने 24 दिसंबर 2025 को अपनी कमर्शियल ऑपरेशन डेट (COD) प्राप्त कर ली है, जिससे प्रतिवर्ष 2455 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन होगा। वहीं 1320 मेगावाट बक्सर थर्मल परियोजना की पहली 660 मेगावाट इकाई ने 14 नवंबर 2025 को COD हासिल की, जिसका उद्घाटन 22 अगस्त 2025 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।

    अंत में परियोजना प्रमुख ने नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन की इन उपलब्धियों के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, हिमाचल प्रदेश सरकार, राज्य की विभिन्न एजेंसियों, विद्युत मंत्रालय एवं निगम प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

    #EnergyGeneration #HydroPower #NathpaJhakri #NationalPride #PowerSector #RenewableEnergy #RepublicDay #RepublicDay2026
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर उप मंडल की बीएलओ सविता को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मान, फॉर्म-6 में बनाया रिकॉर्ड
    Next Article Rampur Bushahr: बुशहर शिक्षक संघ, रामपुर बुशहर की वार्षिक बैठक एवं संगठनात्मक विस्तार
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Shimla: शिमला में सेब ढुलाई की नई दरें तय, अधिक शुल्क वसूलने पर ऑपरेटर यूनियनों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    July 23, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर के पाटबंगला मैदान में अविनाश नेगी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

    February 5, 2026

    Rampur Bushahr : स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में अलंकरण समारोह, छात्र परिषद ने ली कर्तव्यों की शपथ

    May 9, 2025

    Himachal Pradesh High Court : जज करेंगे कार पूलिंग, 50% कर्मचारियों को मिलेगी वर्क फ्रॉम होम सुविधा

    May 19, 2026

    Shimla: आया हेल्पर भर्ती में भ्रष्टाचार और भाई–भतीजावाद बढ़ावा दे रही सरकार : जयराम ठाकुर

    November 17, 2025

    Shimla: मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय वन महोत्सव 2025 का शुभारंभ

    August 14, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    

    Our Visitor

    1 2 8 7 8 6
    Users Today : 55
    Total Users : 128786
    Total views : 251599
    Archives
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.