Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों का बिथल में प्रदर्शन, 6 मार्च से काम बंद करने की चेतावनी

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 28, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    मांगों को लेकर लुहरी परियोजना प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते प्रभावित

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    हिमाचल किसान सभा की लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी ने आज लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट से प्रभावित किसानों की मांगों को लेकर बिथल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कमेटी की अध्यक्षा कृष्णा राणा ने किया। इस दौरान किसान सभा जिला अध्यक्ष प्रेम चौहान सहित पूर्ण ठाकुर, रणजीत और काकू कश्यप ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया।

    नेताओं ने सरकार, प्रशासन और सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) पर किसानों की मांगों की लगातार अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिथल में आर एंड आर की बैठक तो हो रही है, लेकिन इन बैठकों में किसानों की वास्तविक समस्याओं के समाधान पर कोई ठोस चर्चा नहीं की जाती, केवल औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं।

    उन्होंने बताया कि बरकेली गांव के 28 परिवारों को वर्ष 2021-22 के प्रदूषण मुआवजे का भुगतान अब तक नहीं किया गया है, जबकि समझौते के अनुसार सतलुज जल विद्युत निगम ने जुलाई माह तक मुआवजा देने का आश्वासन दिया था। इसके अलावा परियोजना के लिए भूमि देने वाले 128 परिवार ऐसे हैं जिन्हें न तो एकमुश्त मुआवजा राशि मिली है और न ही रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

    वक्ताओं ने यह भी कहा कि निथर उपतहसील की फाटी निथर, कोयल और बायल सहित ग्राम पंचायत शमाथला, भूटी, देलठ और निरथ में प्रदूषण सर्वे पूरा होने के बावजूद मुआवजा अब तक नहीं दिया गया है। ब्लास्टिंग से मकानों में आई दरारों का सर्वे ग्राम पंचायत निथर, करांगला, बढ़ाच और भुट्टी में किया जा चुका है, लेकिन मुआवजे का इंतजार अभी भी बना हुआ है। वहीं ग्राम पंचायत दुराह में तो अब तक सर्वे भी नहीं कराया गया है। किसान नेताओं ने इसे सरकार, प्रशासन और सतलुज जल विद्युत निगम की किसान विरोधी नीति करार देते हुए चेतावनी दी कि यदि समय रहते किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो 6 मार्च से लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट का कार्य पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

    इस प्रदर्शन में हरदयाल कपूर, अशोक, रघुवीर, नरेश चौहान, अंकुश, वीरेंद्र, कमलेश, भगवान दास, जय चंद विमल, चंपा रोच और मान दास सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।

    #AffectedFarmers #FarmersMovement #FarmersProtest #HimachalKisanSabha #himachalpradesh #LuhriHydroProject #SutlejJalVidutNigam
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla : हिमाचल को ‘नो रिटर्न’ की स्थिति में पहुंचा रही कांग्रेस सरकार : डॉ. बिंदल

    March 20, 2026

    Rampur Bushahr: कौल सिंह नेगी ने कांग्रेस सरकार की 20 लीटर दूध खरीद नीति को पशुपालक विरोधी बताया

    March 18, 2026

    Shimla: भाजपा की रणनीति तैयार, हर बूथ तक पहुंचेंगी केंद्र सरकार की योजनाएं

    March 18, 2026

    Shimla: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, पैसा कहां गया: जयराम ठाकुर का सवाल

    March 16, 2026

    Rampur Bushahr: दत्तनगर में दूध उत्पादकों का चक्का जाम: भुगतान में देरी और मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन

    March 16, 2026

    Shimla : विजिलेंस को RTI से बाहर करने पर सियासत गरम, विपक्ष ने जताया विरोध

    March 16, 2026

    झाकड़ी में एसजेवीएन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का आठवां सम्मेलन, 49 सदस्यीय कमेटी का गठन

    March 8, 2026

    AI Impact Summit 2026 विवाद : मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : रणधीर

    February 28, 2026

    रामपुर में सीपीएम ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

    February 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 0 0 7 3 5
    Users Today : 143
    Total Users : 100735
    Total views : 204047
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.