Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: राज्य के 59,829 परिवार बीपीएल सूची में शामिल, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए चौथे चरण की शुरुआत 1 फरवरी से करने के दिए निर्देश

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 31, 2026Updated:January 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    शिमला, 31 जनवरी 2026: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज राज्य में बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों की पहचान के लिए सर्वेक्षण के चौथे चरण की शुरुआत 1 फरवरी, 2026 से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य हर पात्र गरीब परिवार को बीपीएल सूची में शामिल करना है, ताकि वे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

    मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए सर्वेक्षण के पहले तीन चरणों में प्रदेश भर के कुल 59,829 परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल किए जाने की जानकारी दी। जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, बिलासपुर में 2,204, चंबा में 13,786, हमीरपुर में 3,480, कांगड़ा में 10,807, किन्नौर में 1,109, कुल्लू में 2,957, लाहौल-स्पीति में 206, मंडी में 12,045, शिमला में 4,522, सिरमौर में 1,277, सोलन में 1,567 और ऊना में 5,869 परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल किया गया।

    मुख्यमंत्री ने बीपीएल सूची में शामिल करने के लिए पात्रता शर्तों का भी विवरण दिया। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों में 27 वर्ष तक के अनाथ बच्चे, 59 वर्ष से अधिक उम्र के सदस्य, या 27 से 59 वर्ष की आयु के दिव्यांग सदस्य हों, उन्हें बीपीएल में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, जिन परिवारों की मुखिया महिला हो और परिवार में 27 से 59 वर्ष के बीच कोई पुरुष वयस्क सदस्य न हो, या परिवार के मुखिया को 50 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता हो, उन्हें भी सूची में रखा जाएगा।

    अन्य पात्र परिवारों में वे शामिल होंगे जिन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष में मनरेगा के तहत कम से कम 100 दिन काम किया हो। साथ ही, जिन परिवारों के कमाने वाले सदस्य गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, अल्जाइमर, पार्किंसन, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, हीमोफीलिया आदि से पीड़ित हों या कोई बीमारी जिससे स्थायी दिव्यांगता हो, वे भी बीपीएल सूची में शामिल किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, पक्के मकान वाले और राज्य या केंद्र सरकार की आवास योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त परिवारों को भी सूची में रखा जाएगा।

    बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक चंद्रशेखर, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, सचिव अमरजीत सिंह, निदेशक राकेश प्रजापति और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने अधिकारियों को सर्वेक्षण के पांच चरणों में बीपीएल परिवारों की सही पहचान सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

    #BPLSurvey #BPLSurvey2026 #CMThakurSukhwinderSinghSukhu #himachalpradesh #PoorFamilies #WelfareSchemes
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: प्रदेश के इतिहास में पहली बार सभी पंचायतों में नियुक्त होंगे प्रशासक, जयराम ठाकुर ने किया सुक्खू सरकार पर हमला
    Next Article Shimla: कोटखाई के शगलटा गांव में भीषण आग, दो मंजिला मकान जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में 36वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन

    January 25, 2025

    Kinnaur: किन्नौर की समृद्ध संस्कृति को संजोए रखना हम सभी का दायित्व : जगत सिंह नेगी

    May 28, 2025

    Hamirpur: हिमाचल में ओवरसीज भर्ती ड्राइव 2025: 9 अक्तूबर को हमीरपुर पॉलिटेक्निक में आयोजित होगा जॉब फेयर

    October 5, 2025

    Kinnaur : 25 से 28 मई तक किन्नौर में रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी

    May 22, 2025

    दैनिक राशिफल 30 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    March 30, 2026

    Himachal : जापान जाएंगी हिमाचल की साक्षी , वर्सेटाइल नेक फैन मॉडल से मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

    June 13, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 8
    Users Today : 0
    Total Users : 128968
    Total views : 251872
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.