एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
नगर परिषद रामपुर ने प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के सभी 9 वार्डों में परिवार रजिस्टर सर्वेक्षण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि यदि किसी परिवार या परिवार के किसी सदस्य का नाम किसी कारणवश सर्वेक्षण में दर्ज नहीं हुआ है, तो वे संबंधित परिवार सर्वेक्षण कर्मी या लोक मित्र केंद्र, रामपुर से संपर्क कर अपनी प्रविष्टि सुनिश्चित कर सकते हैं।
सर्वेक्षण का कार्य निम्नलिखित वार्डों में पूर्ण हो चुका है:
पिप्टी मोहल्ला
पदम नगर
रघुनाथ मोहल्ला
सत्यनारायण मोहल्ला
अखाड़ा मंदिर
निचला डाकोलर
ऊपरी डाकोलर
चूहाबाग
रचोली और खनेरी
वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि नगर के महत्वपूर्ण अभिलेखों के संरक्षण और अद्यतन हेतु सर्वेक्षण कर्मियों का सहयोग करें और परिवार रजिस्टर को अंतिम रूप देने से पहले 10 फरवरी तक अपनी प्रविष्टि अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।
