Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Shimla: सुन्नी में 25 करोड़ की जल योजना से दूर होगा जल संकट, एक माह में पूरी होगी परियोजना: विक्रमादित्य सिंह

ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
सुन्नी में आयोजित पीपल संस्कार पूजा में अपनी पत्नी के साथ भाग लेते लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सुन्नी में जल संकट से निपटने के लिए 25 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना पर युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। यह परियोजना एक माह के भीतर शुरू कर दी जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

विक्रमादित्य सिंह आज सुन्नी में आयोजित पीपल संस्कार पूजा में शामिल होने के उपरांत जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार सुन्नी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जल जैसी मूलभूत समस्या का स्थायी समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने सुन्नी अस्पताल में रिक्त पड़े पदों का मुद्दा भी उठाया और कहा कि सभी खाली पदों को जल्द से जल्द भरने के लिए गंभीर प्रयास किए जाएंगे। इस संबंध में वे समय-समय पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से चर्चा कर रहे हैं, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष उठेगा क्रिटिकल केयर यूनिट का मामला

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि सुन्नी में क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित करने के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है, लेकिन इसके लिए बजट की स्वीकृति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस विषय को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि भवन निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि शीघ्र जारी हो और कार्य जल्द आरंभ किया जा सके। उन्होंने कहा कि सुन्नी क्षेत्र में कई विकास कार्य प्रगति पर हैं, जिनमें इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाना, सोलर लाइट्स स्थापित करना तथा सुन्नी बाजार में नालियों का निर्माण शामिल है।

धर्मपत्नी संग पीपल संस्कार पूजा में हुए शामिल

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपनी धर्मपत्नी डॉ. अमरीन सिंह के साथ सुन्नी चौक में आयोजित पीपल संस्कार पूजा में शामिल हुए। इस अवसर पर दोनों ने विधि-विधान से पीपल वृक्ष के सात फेरे लिए। उन्होंने बताया कि यह पीपल का पौधा उनके पिता एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह द्वारा वर्ष 2014-15 में रोपित किया गया था।

उन्होंने कहा कि पीपल संस्कार पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह स्मृति, संस्कार और सेवा की जीवंत कड़ी है। स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन में विकास और पर्यावरण संरक्षण के संतुलन को सदैव प्राथमिकता दी। वृक्षारोपण अभियानों के माध्यम से उन्होंने हिमाचल की हरियाली और भविष्य को सशक्त बनाने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि सुन्नी में आयोजित यह पीपल संस्कार पूजा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और यह संदेश देगी कि विकास के साथ-साथ प्रकृति और पूर्वजों के प्रति श्रद्धा बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

गौसदन में गऊओं को खिलाया आहार, लोगों की सुनी समस्याएं

पीपल संस्कार पूजा के उपरांत विक्रमादित्य सिंह अपनी पत्नी के साथ गोसदन पहुंचे, जहां उन्होंने गऊओं को आहार खिलाया। इसके बाद उन्होंने विश्राम गृह सुन्नी में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अजय लट्ठ, पूर्व शिमला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, नगर पंचायत सुन्नी के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, उपाध्यक्ष श्यामा देवी, विपिन शर्मा, प्रदीप वर्मा, गिरीश, कवीन्द्र कंवर, कपिल गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

#DevelopmentWorks #EnvironmentProtection #HimachalNews #PeepalSanskarPuja #ShimlaRural #WaterProject #जलसंकट #विक्रमादित्य_सिंह #सुन्नी #हिमाचल_प्रदेश
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleShimla: बिजली निजीकरण और स्मार्ट मीटर के विरोध में 12 फरवरी को मंडल स्तर पर प्रदर्शन
Next Article Mandi: मंडी साहित्य उत्सव: शिवरात्रि महोत्सव-2026 में पहली बार होगा साहित्य का संगम
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

June 29, 2026

StoneFruits: हिमाचल के चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप ओमान रवाना, बागवानी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

June 28, 2026

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल के समक्ष उठाए हिमाचल के अहम मुद्दे

June 26, 2026

Shimla: वन अधिकार अधिनियम के तहत 636 व्यक्तिगत और 20 सामुदायिक दावे स्वीकृत,फलों के विविधीकरण पर दिया बल

June 24, 2026

Shimla: हिमाचल में सुपर-स्पेशियलिटी डॉक्टरों को मिलेगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस, स्वास्थ्य सेवाओं पर 3000 करोड़ खर्च करेगी सरकार: सीएम सुक्खू

June 19, 2026

Shimla: किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझाः मुख्यमंत्री

June 16, 2026

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

May 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 1 7
Users Today : 1
Total Users : 113817
Total views : 226652
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.