Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, September 14
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Shimla : बंदला हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में यौन उत्पीड़न मामला, प्राचार्य निलंबित

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 27, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सांकेतिक तस्वीर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला (बिलासपुर) के निदेशक एवं प्राचार्य हिमांशु मोंगा को यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के चलते राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई यौन उत्पीड़न समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें कई छात्राओं ने प्राचार्य पर अनुचित व्यवहार और उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। यौन उत्पीड़न समिति ने 21 अप्रैल से जांच शुरू की थी। इस तीन सदस्यीय महिला समिति ने कॉलेज की लगभग तीन दर्जन छात्राओं से बातचीत की और उनके द्वारा दिए गए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जैसे मैसेज आदि की भी जांच की। रिपोर्ट में बताया गया कि छात्राओं की शिकायतें विश्वसनीय हैं और आरोपों में सच्चाई पाई गई। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बताया कि समिति की रिपोर्ट में लगाए गए आरोप सही पाए गए। शिक्षण संस्थानों में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो।

    मामले की शुरुआत 8 अप्रैल को सुंदरनगर इंजीनियरिंग कॉलेज के एक पूर्व छात्र की शिकायत से हुई थी, जिसे समग्र ई-समाधान पोर्टल पर दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि हिमांशु मोंगा पहले भी सुंदरनगर कॉलेज में संकाय सदस्य रहते हुए छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करते थे, और अब वही व्यवहार बिलासपुर के कॉलेज में भी जारी है। 22 मई को यह मामला तब तूल पकड़ गया जब प्राचार्य का एक वीडियो वायरल हुआ और छेड़छाड़ के आरोप सार्वजनिक हुए। इसके बाद हाइड्रो कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने करीब पांच घंटे का धरना-प्रदर्शन किया। उसी रात, एक छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने हिमांशु मोंगा के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। छात्रा ने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष अस्पताल में उपचार के दौरान प्राचार्य ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी।

    #छात्राएं #तकनीकीशिक्षा #प्राचार्य_निलंबन #यौनउत्पीड़न #राजकीयकॉलेज #शिमला #हाइड्रोइंजीनियरिंगकॉलेज #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi : एएमआरयू में पहली बार बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में लागू होगा परसेंटाइल मानदंड
    Next Article Shimla: 06 जून को बनूटी में लगेगा रोजगार मेला: निजी क्षेत्र की 40 कंपनियां होंगी शामिल
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kangra News: 64 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी को एक माह रखा डिजिटल अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर 33 लाख ठगे

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr : 20.630 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में सह आरोपी गिरफ्तार

    September 13, 2026

    Shimla : इनकम टैक्स अधिकारी पर 5 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, CBI ने दर्ज की FIR

    September 12, 2026

    Mandi News : ऑनलाइन स्टोर और मोटे मुनाफे का झांसा, लडभड़ोल के व्यक्ति से 9.63 लाख की साइबर ठगी

    September 10, 2026

    Nurpur News : नशा तस्कर पर बड़ा शिकंजा, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; होटल-रेस्तरां और बैंक खाते भी सीज

    September 10, 2026

    Solan News : बिना लाइसेंस गोदाम में मिली 26.40 लाख फेरोक्योर टैबलेट, ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

    September 10, 2026

    Shimla News: होटल कारोबारी के घर करोड़ों की चोरी, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने का आरोप

    September 10, 2026

    Crime: रामपुर में 20.630 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    September 9, 2026

    Solan News: नालागढ़ में बुजुर्ग दंपती को 2 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, 72.10 लाख रुपये ठगे

    September 9, 2026

    Shimla News: 71 ग्राम अफीम बरामदगी के बाद बड़ी कार्रवाई, आरोपी की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

    September 8, 2026

    Shimla News : संजौली में 24 ग्राम चिट्टा और 7 ग्राम MDMA के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 9 0 9
    Users Today : 216
    Total Users : 122909
    Total views : 241999
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.