Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Chopal: सरकार गांव के द्वार: नन्हार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सुनी जन समस्याएं, दी विकास की सौगातें

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 30, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    चौपाल(शिमला)। चौपाल, हिमाचल प्रदेश – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को चौपाल उपमंडल की ग्राम पंचायत नन्हार में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत जनसमस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई मांगों के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान है और इसी सोच के साथ यह कार्यक्रम शुरू किया गया है।

    कार्यक्रम की शुरुआत में पंजीकृत तीन शिकायतों का तुरंत समाधान किया गया, वहीं कार्यक्रम के दौरान प्राप्त 23 से अधिक मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार का आश्वासन दिया गया। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी।

    शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 2016 से लंबित 1900 प्रिंसिपलों की नियुक्ति की गई है और राज्य के 105 कॉलेजों को स्थायी प्राचार्य मिले हैं। उन्होंने बताया कि टीजीटी के 937 पद भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और पीजीटी के 700 पदों पर नियुक्ति भी की गई है। एनटीटी और आया के 6200-6200 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश के शिक्षकों और छात्रों के लिए सिंगापुर एक्सपोज़र विजिट जैसे कार्यक्रम भी शुरू किए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि पहली बार सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही अंग्रेज़ी अनिवार्य की गई है और स्मार्ट यूनिफॉर्म की शुरुआत भी हुई है। शिक्षा विभाग के लिए इस वर्ष 9800 करोड़ रुपये का सर्वाधिक बजट रखा गया है, जो राज्य सरकार की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाता है।

    इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने 1.75 करोड़ रुपये की लागत से बने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नन्हार के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने स्कूल के लिए अतिरिक्त बजट, फर्नीचर, दीवार निर्माण और प्राथमिक विद्यालय के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा की।

    कार्यक्रम में छात्राओं और महिला मंडल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा, जिसके लिए मंत्री ने 15-15 हजार रुपये देने की घोषणा की।

    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, एसपी रत्तन नेगी, एसडीएम हेम चंद वर्मा, पूर्व प्रदेश महासचिव रजनीश किमटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    #ग्रामविकास #चौपाल_विकास #रोहितठाकुर #शिक्षा_सुधार #सरकार_गांव_के_द्वार #हिमाचल_शिक्षा #हिमाचलसरकार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi: चोलथरा में एनएच निर्माण की अनियमितताओं के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, लिखित समझौते के बाद समाप्त हुआ धरना
    Next Article Kinnaur: किन्नौर में निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, प्रधान सचिव अरविंद आनंद ने दी बूथ अधिकारियों को दिशा-निर्देश
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr : रामपुर के निरसू में तेज रफ्तार गाड़ी ने व्यक्ति को मारी टक्कर, हालत गंभीर

    May 2, 2025

    Shimla: वेतन न मिलने पर हिमाचल विश्वविद्यालय में शिक्षकों और कर्मचारियों का प्रदर्शन

    August 4, 2025

    Shimla: मानदेय लंबित और फीस में बढ़ोतरी पर भड़का स्कूल प्रवक्ता संघ, बोर्ड की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

    December 9, 2025

    Shimla: नावर क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से की भेंट, शिक्षा हब बनने की ओर बढ़ा क्षेत्र

    December 3, 2025

    कुल्लू में पीलिया का प्रकोप: 36 मरीज भर्ती, वॉटर टैंकों की सफाई शुरू; जानिए लक्षण और बचाव के मुख्य उपाय

    July 23, 2026

    दैनिक राशिफल 7 फरवरी 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    February 7, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 8
    Users Today : 0
    Total Users : 128968
    Total views : 251872
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.