Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • SJVN: रामपुर जल विद्युत परियोजना में धूमधाम से मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस
    • Shimla: छोटा शिमला सीबीएसई स्कूल में विद्यार्थियों से बोले मुख्यमंत्री सुक्खू, एंटी-चिट्टा अभियान में युवाओं की भूमिका अहम
    • Rampur Bushahr: सराहन में संयोजक स्तरीय महिला निरंकारी संत समागम का भव्य आयोजन
    • SJVN Limited के 39वें स्थापना दिवस पर “नाटी किंग” कुलदीप शर्मा ने बांधा समां
    • SJVN Limited के 39वें स्थापना दिवस पर लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 में रंगारंग आयोजन
    • दैनिक राशिफल 25 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कल
    • Mandi : हिमाचल सरकार पर जयराम ठाकुर का हमला: झूठी गारंटियों और बढ़ते टैक्स से जनता परेशान
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    COVID-19 : हिमाचल में कोरोना फिर सक्रिय : नाहन में 82 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJune 4, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। हिमाचल में कोरोना वायरस फिर से सक्रिय हो गया है। सिरमौर जिले के नाहन मेडिकल कालेज में एक 82 वर्षीय महिला मरीज कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला सराहां क्षेत्र की निवासी है, जो मंगलवार सुबह उपचार के लिए नाहन मेडिकल कालेज पहुंची थीं। यहां रैपिड टेस्ट के दौरान उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडवाइजरी जारी की है। इसमें सभी अस्पताल परिसरों और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। महिला को डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने भर्ती होने से इन्कार कर दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने आवश्यक उपचार और दवाइयां देकर महिला को घर भेज दिया है।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) सिरमौर, डॉ. अमिताभ जैन ने पुष्टि की है कि महिला का सैंपल कोरोना के लिए रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव आया है। सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए मंडी के नेरचौक मेडिकल कालेज भेजा जाएगा, जिससे कोरोना के नए वेरिएंट की पहचान की जा सकेगी। डॉ. जैन ने यह भी बताया कि महिला के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच के लिए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) को निर्देश दिए गए हैं ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। नाहन मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह कार्यरत है और ICU की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही, आरटीपीसीआर टेस्टिंग किट उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है। उधर, राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए एक सप्ताह पहले सभी मेडिकल कालेज और अस्पतालों को एडवाइजरी जारी की थी। इसमें अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट, ICU, टेस्टिंग लैब आदि तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    कोरोना एडवाइजरी: सुरक्षित रहने के लिए जरूरी निर्देश

    • सभी अस्पताल परिसर में मास्क पहनना अनिवार्य है।

    • मरीजों के साथ अस्पताल आने वाले तीमारदारों को भी मास्क पहनना होगा।

    • बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष ध्यान रखते हुए मास्क लगाना जरूरी है।

    • सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग (कम से कम 6 फीट) का पालन करें।

    • खांसी, बुखार, सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण महसूस होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।

    • बार-बार साबुन से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोएं।

    • सार्वजनिक स्थानों के डोर-हैंडल, रेलिंग आदि सतहों को नियमित रूप से सैनिटाइज करें।

    • भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।

    • खुद और परिवार की सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

    • स्वास्थ्य विभाग की सभी गाइडलाइंस का पालन करें और सावधानी बरतें।

     

    #CoronaAlert #CoronaInHimachal #COVID19Update #कोरोना #कोविड19 #जीनोम_सीक्वेंसिंग #नाहन #सिरमौर #स्वास्थ्य_विभाग #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    DDU Shimla: शिमला में बच्चों में बढ़े वायरल हेपेटाइटिस के मामले, डीडीयू अस्पताल में 11 बच्चे भर्ती

    May 23, 2026

    Blood Camp:शहीद पवन दंगल की स्मृति में ज्यूरी में रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

    May 20, 2026

    Rampur Bushahr: खनेरी जीएनएम स्कूल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जांच के बीच प्रधानाचार्य बदलीं

    May 19, 2026

    Shimla: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने किया ‘तंबाकू मुक्त हिमाचल’ अभियान का शुभारंभ, युवाओं से नशा मुक्त समाज निर्माण का आह्वान

    May 13, 2026

    Rampur Bushahr: बूचड़खाने में बीमार बकरों का मीट बेचने का खुलासा, लोगों की सेहत पर मंडराया बड़ा खतरा

    May 9, 2026

    Shimla: आईजीएमसी शिमला में एकीकृत मातृ एवं शिशु अस्पताल की तैयारी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    May 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.