Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Shimla: हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान कड़ी सुरक्षा: अनुपम कश्यप बोले– मजबूत रहेगी कानून व्यवस्था

ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
16 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 16 फरवरी से शुरू हो रहे सत्र के मद्देनजर शिमला जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर को पांच सेक्टरों में विभाजित करने का निर्णय लिया गया, ताकि सत्र के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

पांच सेक्टरों में विभाजन

प्रशासन ने विधानसभा परिसर से विधानसभा चौक, सिसिल होटल से चौड़ा मैदान स्थित अंबेडकर चौक, कार्ट रोड से कैनेडी चौक होते हुए चौड़ा मैदान, कार्ट रोड क्षेत्र तथा सीटीओ सहित प्रमुख इलाकों को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा है। इन सभी क्षेत्रों में प्रशासन और पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। सत्र के दौरान सरकारी वाहनों की पार्किंग के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।

बैठक में एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा, एडिशनल एसपी अभिषेक धीमान, कमांडेंट पदम चंद, एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा और एसडीएम शिमला शहरी ओशिन शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस ने चार सेक्टर में बांटा शहर

विधानसभा बजट सत्र के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग ने शहर को चार सेक्टरों में विभाजित किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस और होमगार्ड के जवानों की तैनाती कर दी गई है। सभी जवानों को अलर्ट पर रखा गया है और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होने दी जाएगी।

अधिकारियों की तैनाती

प्रशासन ने विधानसभा कॉम्प्लेक्स के लिए एसडीएम शहरी ओशिन शर्मा की तैनाती की है। अंबेडकर चौक से चौड़ा मैदान और सिसिल होटल क्षेत्र के लिए एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा और तहसीलदार संजीव गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, विधानसभा बाईफरकेशन और कैनेडी चौक से चौड़ा मैदान तक नारायण वर्मा, कार्ट रोड, लिफ्ट बस स्टैंड और 103 क्रॉसिंग तक भीष्म कंवर तथा सीटीओ क्षेत्र के लिए चांद राम को तैनात किया गया है।

प्रशासन और पुलिस का दावा है कि सत्र के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे और आम जनता को न्यूनतम असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

#HimachalNews #himachalpradesh #LawAndOrder #SecurityArrangements #Shimla #VidhanSabhaSession
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleShimla: मुख्यमंत्री के निर्देश: सीबीएसई संबद्ध स्कूलों के शिक्षकों का मूल कैडर सुरक्षित रहेगा
Next Article Mandi: Indian Army: अग्निवीर भर्ती रैली 22 मार्च से पंडोह में, मंडी–कुल्लू–लाहौल स्पीति के अभ्यर्थी होंगे शामिल
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

July 2, 2026

Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

July 2, 2026

Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

June 29, 2026

StoneFruits: हिमाचल के चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप ओमान रवाना, बागवानी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

June 28, 2026

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल के समक्ष उठाए हिमाचल के अहम मुद्दे

June 26, 2026

Shimla: वन अधिकार अधिनियम के तहत 636 व्यक्तिगत और 20 सामुदायिक दावे स्वीकृत,फलों के विविधीकरण पर दिया बल

June 24, 2026

Shimla: हिमाचल में सुपर-स्पेशियलिटी डॉक्टरों को मिलेगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस, स्वास्थ्य सेवाओं पर 3000 करोड़ खर्च करेगी सरकार: सीएम सुक्खू

June 19, 2026

Shimla: किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझाः मुख्यमंत्री

June 16, 2026

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 9 1 6
Users Today : 10
Total Users : 113916
Total views : 226840
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.