Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिक्षा

Rampur Bushahr: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
प्रदेश मुख्यमंत्री को प्राचार्य के माध्यम से ज्ञापन भेजते रामपुर एबीवीपी के पदाधिकारी

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रामपुर इकाई ने प्रदेश स्तरीय एवं महाविद्यालय स्तरीय विभिन्न मांगों को लेकर प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्र संघ चुनाव बहाल करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूर्ण रूप से लागू करने तथा सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाने की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती प्रणाली को समाप्त कर नियमित शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

परिषद ने कृषि विश्वविद्यालय की 112 हेक्टेयर भूमि प्रदेश सरकार द्वारा हस्तांतरित कर हड़पने के प्रयासों को रोकने तथा विश्वविद्यालय में हो रहे शिक्षा के व्यापारीकरण को तुरंत बंद करने की मांग भी उठाई। साथ ही शोधार्थियों के लिए मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना शीघ्र प्रारंभ करने की बात कही गई।

ज्ञापन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) और सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मूल्यांकन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को समाप्त करने के प्रयास बंद करने तथा केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला परिसर के भवन निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करवाने के लिए लंबित 30 करोड़ रुपये पर्यावरण एवं वन मंत्रालय में जमा करवाने की मांग भी शामिल है।

इसके अलावा प्रदेश में स्थायी रोजगार उपलब्ध करवाने, कानून व्यवस्था में सुधार करने, बढ़ती नशाखोरी पर नियंत्रण लगाने, रामपुर पुराने बस अड्डे से महाविद्यालय तक पगडंडी का निर्माण करवाने तथा राजकीय महाविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार, एमएससी भौतिकी सहित रिक्त पदों को भरने की मांग रखी गई।

इकाई अध्यक्ष आदित्य ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के नारे के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन वर्तमान में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। आए दिन हत्या और गोलीकांड की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

#CentralUniversity #EducationReform #himachalpradesh #HPU #NationalEducationPolicy2020 #Rampur #SPU #StudentUnionElections #YouthMovement ABVP
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleShimla: एसएफआई ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में वित्त अधिकारी को छात्र हितों पर ज्ञापन सौंपा
Next Article Rampur Bushahr: रामपुर बुशहर में पार्किंग व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने को बैठक, तीन दिन में लगेंगी ज़ेब्रा क्रॉसिंग
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla : HPU BA Final Year Result 2026 Out: 95.59% पास, रामपुर कॉलेज की नमिता प्रदेश में टॉपर

June 12, 2026

Rampur Bushahr: डीपीएस झाकड़ी के वार्षिक समारोह में प्रतिभाओं को मिला मंच, उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान

June 10, 2026

Kullu: राधे-राधे वेटरनरी संस्थान रिवाड़ी का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम, गौरव चौहान व गौरव ठाकुर संयुक्त रूप से प्रथम

June 8, 2026

SFI: ननखड़ी कॉलेज बंद करने के फैसले के खिलाफ एसएफआई का कड़ा विरोध, सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग

June 7, 2026

Shimla : हिमाचल में अब दिसंबर में होंगी सभी स्कूलों की नॉन बोर्ड वार्षिक परीक्षाएं, फरवरी से नया सत्र

June 4, 2026

HPU B.Com 3rd Year Result 2026: 97% छात्र पास, हमीरपुर की खुशबू शर्मा ने किया टॉप

June 3, 2026

HPTU Exam 2026: 4 जून से शुरू होंगी बीटेक, बी फार्मेसी, MBA समेत सभी सेमेस्टर परीक्षाएं

June 3, 2026

रामपुर बुशहर: रामपुर और निरमंड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 19 जून तक ऑनलाइन आवेदन

June 1, 2026

HPRCA JBT Recruitment 2026: जेबीटी भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, 13 से 16 जून तक होगा CBT Test

May 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 7 9 3
Users Today : 70
Total Users : 111793
Total views : 223184
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.