Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पीजी कॉलेज में प्रदर्शन, छात्र संघ बहाली सहित कई मांगें उठाईं

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पीजी कॉलेज में प्रदर्शन, छात्र संघ बहाली सहित कई मांगें उठाईं
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    पीजी कॉलेज रामपुर के परिसर में मांगों को लेकर प्रदर्शन करती एबीवीपी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रामपुर इकाई ने पीजी कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान परिषद ने छात्र संघ चुनाव बहाली, राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूर्ण रूप से लागू करने, सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाने तथा प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों में हो रहे शिक्षा के व्यापारीकरण पर तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई।

    विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों—हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) और सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू)—में मूल्यांकन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने की भी मांग की। इसके अलावा परिषद ने रामपुर के पुराने बस अड्डे से महाविद्यालय परिसर के मुख्य द्वार तक पगडंडी निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि इस मार्ग पर आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

    एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने से पहले 58 वर्ष की पक्की नौकरी, सुदृढ़ शिक्षा व्यवस्था और बेहतर कानून व्यवस्था जैसे वादे किए थे, लेकिन वर्तमान में शिक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है।

    परिषद ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे पूरे प्रदेश के विद्यार्थियों को साथ लेकर विधानसभा का घेराव करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

    #EducationProtest #HPU #NationalEducationPolicy #PGCollege #Rampur #SardarPatelUniversity #StudentUnionElections ABVP
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleकिन्नौर में सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा पर्यवेक्षक के 120 पदों के लिए भर्ती
    Next Article रामपुर आगमन पर विक्रमादित्य सिंह का होगा भव्य स्वागत, ब्लॉक कांग्रेस ने की तैयारियां तेज
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Education: रामपुर कॉलेज में वाणिज्य सोसाइटी का गठन, डॉ. राजन नेगी बनीं अध्यक्ष

    September 30, 2026

    HPU Shimla : पीजी समेत सभी कोर्सों में ऑनलाइन पंजीकरण 1 अक्तूबर से, 30 तक मौका

    September 30, 2026

    Education: डीएवी रामपुर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते कई पदक, तीन का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr: ज्यूरी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, स्वयंसेवकों ने लिया सेवा का संकल्प

    September 29, 2026

    Education: जी.बी. पंत महाविद्यालय रामपुर में CSCA 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

    September 29, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान नोगली कलना में कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित

    September 26, 2026

    Education: विद्यालय प्रांगण में गूंजा सामूहिक ‘वंदे मातरम्’, विद्यार्थियों में जगाई राष्ट्रचेतना

    September 26, 2026

    Education: बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर में सर्वपल्ली संस्थान का शानदार प्रदर्शन

    September 26, 2026

    Himachal News : डीएलएड की 739 रिक्त सीटों के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग 28 सितंबर को

    September 26, 2026

    HPU Shimla : स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अक्तूबर में, 30 सितंबर तक भरें परीक्षा फार्म

    September 26, 2026

    Education: सर्वपल्ली संस्थान में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति किया जागरूक

    September 26, 2026

    Education: गॉर्टन मिशन स्कूल कोटगढ़ में वार्षिक दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 8 7 3
    Users Today : 3
    Total Users : 124873
    Total views : 245229
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.