Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
रामपुर बुशहर

बुशहर कार्निवल की पहली सांस्कृतिक संध्या में तांत्रा बॉयज का जलवा, झूम उठे दर्शक

रामपुर में आयोजित बुशहर कार्निवल की पहली सांस्कृतिक संध्या में तांत्रा बॉयज ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में कई स्थानीय कलाकारों ने भी रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 6, 2026Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
बुशहर कार्निवाल की पहली सांस्कृतिक संध्या की मुख्यातिथि को सम्मानित करते अध्यक्ष

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

रामपुर में वीरवार से शुरू हुए जिला स्तरीय मेला फाग के तहत आयोजित बुशहर कार्निवल की पहली सांस्कृतिक संध्या स्थानीय कलाकारों के नाम रही। इस रंगारंग संध्या में तांत्रा बॉयज ने अपनी शानदार प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि दर्शक देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम में रामपुर और आसपास के कई कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं लोक गायक कुलदीप शर्मा ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया।

पहली सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह मौजूद रहीं। उनके साथ लोक निर्माण मंत्री की धर्मपत्नी डॉ. अमरीन कौर और उनके माता-पिता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित करके किया गया।

बुशहर कार्निवाल की पहली संध्या में प्रस्तुति देतीं मिस बुशहर की प्रतिभागी

बुशहर कार्निवल का आयोजन पिछले चार वर्षों से बुशहर स्पोर्ट्स कल्चरल एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन के बैनर तले किया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों का विशेष सहयोग और समर्थन मिल रहा है। यही कारण है कि यह कार्यक्रम हर वर्ष और भी भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है।

सांस्कृतिक संध्या के दौरान कई कलाकारों ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियां दीं और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस संध्या के स्टार कलाकार कुलदीप शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। हालांकि तांत्रा बॉयज की प्रस्तुति ने माहौल को सबसे अधिक रंगीन बना दिया और दर्शक दीर्घा में बैठे लोग उनके गीतों और धुनों पर झूमते नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान वॉइस ऑफ बुशहर और मिस बुशहर प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने भी मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर बुशहर कार्निवल की पहली सांस्कृतिक संध्या उत्साह, संगीत और मनोरंजन से भरपूर रही।

#BushahrCarnival #BushahrFestival #CulturalNight #HimachalCulture #HimachalEvents #RampurBushahr #RamPurNews #TantraBoys
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleMandi : नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी शुरू, जटिल ऑपरेशन अब होंगे सुरक्षित और सटीक
Next Article सतलुज नदी किनारे युवक का शव मिला, जुराब से 22.26 ग्राम हेरोइन बरामद
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

SJVNL: एसजेवीएनएल 412 मेगावाट परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना शुरू, लंबित समझौते लागू करने की उठी मांग

July 1, 2026

Rampur News: विधायक नंद लाल ने काशापाट और मुनीश सड़क हादसों के मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार देने की घोषणा

June 28, 2026

Rampur Bushahr: एलएचईपी प्रभावित किसानों के मुआवजे पर मंथन, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश

June 27, 2026

Rampur Bushahr: देलठ पंचायत ने विधायक नंद लाल के समक्ष उठाए प्रदूषण मुआवजा और बस सेवा बहाली के मुद्दे

June 26, 2026

Rampur Bushahr: जोगनी सड़क हादसे के घायलों से मिले भाजपा नेता कौल नेगी, अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

June 26, 2026

Rampur Bushahr: ननखड़ी ब्लॉक के 4 बीडीसी सदस्यों ने थामा भाजपा का दामन, भाजपा ने किया बहुमत का दावा

June 25, 2026

SJVN: 1500 मेगावाट परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना जारी, मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ जताया रोष

June 23, 2026

Rampur Bushahr: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रामपुर में जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने दिया नशे के खिलाफ संदेश

June 20, 2026

Job: रामपुर में 23 जून को 70 एसएमटी ट्रेनी पदों के लिए इंटरव्यू, मशोबरा में 19 जून को होटल सेक्टर की भर्ती

June 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 9 5
Users Today : 79
Total Users : 113895
Total views : 226804
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.