Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, June 11
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
स्वास्थ्य

रामपुर के खनेरी अस्पताल में मानवता की मिसाल: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की लंगर सेवा

रामपुर के खनेरी अस्पताल में रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी द्वारा चल रही रात्रि लंगर सेवा में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह शामिल हुए। उन्होंने सोसाइटी की पहल की सराहना करते हुए लंगर के लिए अस्पताल में उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
रामपुर के खनेरी अस्पताल में लंगर सेवा करते लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

रामपुर के महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी में मरीजों के तीमारदारों के लिए रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी रामपुर द्वारा चलाई गई निशुल्क लंगर सेवा में शनिवार रात को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाग लेकन अपने हाथों से लंगर परोसा।

उन्होंने सोसाइटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल में मरीजों के अटेंडेंट्स के लिए यह एक सराहनीय और मानवीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि अब अटेंडेंट्स को रात के समय भोजन के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ता और जरूरतमंद लोगों को भी समय पर भोजन मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाना अपने आप में एक बड़ी सेवा है और रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी इस कार्य को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभा रही है। मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में लंगर सेवा के लिए सोसाइटी को जो भी आवश्यक सहयोग होगा, उसे उपलब्ध करवाया जाएगा।

इस दौरान सोसाइटी के सदस्यों ने मंत्री के समक्ष मांग रखी कि खनेरी अस्पताल परिसर में लंगर के लिए खाना बनाने का उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया जाए, ताकि मरीजों के अटेंडेंट्स को सुबह का नाश्ता, दोपहर की चाय और रात्रि भोजन की व्यवस्था सुचारु रूप से की जा सके। मंत्री ने इस मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जल्द ही अस्पताल के भीतर सोसाइटी को उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए उन्होंने अस्पताल प्रभारी को आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश भी दिए।

सोसाइटी के सभी सदस्यों ने इस सहयोग और समर्थन के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया।

#BloodDonationSociety #HimachalNews #himachalpradesh #KhneriHospital #LangarSeva #RampurBushahr #Seva #SocialService #VikramadityaSingh
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleShimla : लोकमित्र केंद्रों के लिए नियम सख्त : अतिरिक्त शुल्क पर चेतावनी, लगातार उल्लंघन पर आईडी रद्द
Next Article क्लास-थ्री पदों में महिलाओं को 25% आरक्षण का कानून बनेगा: मुख्यमंत्री सुक्खू
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने चार नई एंबुलेंसों को दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

June 8, 2026

DDU Shimla: शिमला में बच्चों में बढ़े वायरल हेपेटाइटिस के मामले, डीडीयू अस्पताल में 11 बच्चे भर्ती

May 23, 2026

Blood Camp:शहीद पवन दंगल की स्मृति में ज्यूरी में रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

May 20, 2026

Rampur Bushahr: खनेरी जीएनएम स्कूल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जांच के बीच प्रधानाचार्य बदलीं

May 19, 2026

Shimla: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने किया ‘तंबाकू मुक्त हिमाचल’ अभियान का शुभारंभ, युवाओं से नशा मुक्त समाज निर्माण का आह्वान

May 13, 2026

Rampur Bushahr: बूचड़खाने में बीमार बकरों का मीट बेचने का खुलासा, लोगों की सेहत पर मंडराया बड़ा खतरा

May 9, 2026

Shimla: आईजीएमसी शिमला में एकीकृत मातृ एवं शिशु अस्पताल की तैयारी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

May 5, 2026

Rampur Bushahr: परिजनों और भाजपा के आरोपों से घिरा खनेरी नर्सिंग संस्थान: 2 प्रशिक्षु नर्सें टीबी पॉजिटिव

May 2, 2026

Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में 9 लाख की बॉयोकेमिस्ट्री मशीन ठप, मरीजों को बाहर करानी पड़ रही जांचें

April 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 3 3 6
Users Today : 1
Total Users : 111336
Total views : 222187
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.