एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक का शव मिला। जननी गांव के पास क्रशर रोड के पास मृत मिले युवक की पहचान पंजाब के जैजों निवासी 18 वर्षीय सौरभ के रूप में हुई है। पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल से मृतक की बाइक, एक सिरिंज और कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। ऐसे में प्रारंभिक जांच में नशे के ओवरडोज से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।पुलिस का कहना है कि मौके से सिरिंज मिलने के कारण यह शक और गहरा हो गया है कि युवक ने नशीला पदार्थ लिया हो सकता है। हालांकि पुलिस का स्पष्ट कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
