Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत
    • सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
    • HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
    • दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
    • MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    • Rampur Bushahr: झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता शपथ
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मंडी

    Mandi News : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मेधावी छात्राओं और महिलाओं को किया सम्मानित

    Mandi News : मंडी के संस्कृति सदन कांगनीधार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मेधावी छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 9, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी। 

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस्कृति सदन कांगनीधार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने की। इस दौरान वर्ष 2024-25 की मेधावी छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

    समाज के विकास के लिए महिला सशक्तिकरण जरूरी : उपायुक्त 

    इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि समाज में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाएं अन्य महिलाओं और युवतियों के लिए प्रेरणास्त्रोत होती हैं। उनके प्रयासों और सफलताओं से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। महिलाओं का सशक्तिकरण किसी भी समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के योगदान को सम्मान देने और उन्हें और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।

    इनको किया सम्मानित

    कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2024-25 की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें सरकाघाट की पल्लवी ठाकुर, जोगिन्द्रनगर की नाव्या, वंशिका और अनामिका ठाकुर शामिल रहीं। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें वास्तुकला के क्षेत्र में बेस्ट कमर्शियल अवॉर्ड से सम्मानित बल्ह की उपासना शर्मा, सफल स्वरोजगार करने वाली मूक-बधिर महिला सरकाघाट की सीमा, किक बॉक्सिंग में गोल्ड मेडलिस्ट मझबाड़ की मुस्कान, वर्ल्ड विंटर गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट राधा देवी और एम्स के कॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट में 321 अंक हासिल करने वाली सुंदरनगर की रंजिता शामिल हैं।

    रस्साकशी में चौंतड़ा, म्यूजिकल चेयररेस में अंजुला प्रथम

    कार्यक्रम के दौरान आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में चौंतड़ा परियोजना ने प्रथम, करसोग ने द्वितीय और द्रंग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।म्यूजिकल चेयर रेस में सुंदरनगर परियोजना की अंजुला प्रथम, रिवालसर की सरोजना द्वितीय और धनेश्वरी तृतीय स्थान पर रहीं। मटका फोड़ प्रतियोगिता में छमा देवी, निशा देवी और डोलो देवी विजेता रहीं। वहीं स्पून रेस में भीमा देवी प्रथम, किरना देवी द्वितीय और धनवंती देवी तृतीय स्थान पर रहीं। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में दीपमाला प्रथम, अंबिका द्वितीय और गीतांजलि शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में रीनू देवी प्रथम, बंधना देवी द्वितीय और शशी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

    #GirlEducation #HimachalNews #himachalpradesh #InternationalWomensDay #MandiDistrict #MandiHimachal #MandiNews #NariShakti #StudentAchievement #WomenAchievers #WomenEmpowerment #WomenHonour #WomenInspiration #WomensDay2026 #WomenSuccess
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Mandi Road Accident: शिकारी देवी मंदिर के पास गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत; दो घायल

    May 14, 2026

    SPU Mandi Convocation 2026: राज्यपाल ने छात्रों को दिया ‘विकसित भारत 2047’ का विजन, 575 छात्रों को बांटीं डिग्री

    May 7, 2026

    Mandi: मानसून-2026 की तैयारी तेज: आपदा प्रबंधन पर जिला स्तरीय कार्यशाला, समन्वित कार्रवाई पर जोर

    April 25, 2026

    मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा: करसोग में कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

    April 21, 2026

    Pashu Mitra Bharti 2026 : मंडी और करसोग में फिजिकल टेस्ट की तिथियां घोषित, दौड़ की शर्तें तय

    April 19, 2026

    Mandi: मंडी में हिमाचल दिवस समारोह: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फहराया तिरंगा, भुभुजोत टनल की DPR शुरू

    April 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 6 6 9
    Users Today : 92
    Total Users : 108669
    Total views : 216972
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.