Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    लोकल स्पोर्ट्स

    Rampur Bushahr : वन डे इंटर कॉलेज फैकल्टी क्रिकेट चैंपियनशिप में आनी और करसोग संयुक्त विजेता

    रामपुर में जी.बी. पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय में वन डे इंटर कॉलेज फैकल्टी क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। बारिश के कारण फाइनल रद्द होने पर आनी और करसोग को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 16, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामुर कॉलेज में वन डे इंटर कॉलेज फैकल्टी क्रिकेट चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें आनी और करसोग संयुक्त विजेता रहे।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में वन डे इंटर कॉलेज फैकल्टी क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता महाविद्यालय के IQAC, शारीरिक शिक्षा विभाग और रोड सेफ्टी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विभिन्न महाविद्यालयों के अध्यापकों के बीच खेल भावना, सहयोग और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना और यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय निरमंड के प्राचार्य डॉ. कुलजीत सिंह उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन आयोजन सचिव डॉ. विद्या बंधु नेगी के संयोजन में किया गया। वन डे इंटर कॉलेज फैकल्टी क्रिकेट चैंपियनशिप में राजकीय महाविद्यालय करसोग, आनी, निरमंड, रिकांगपिओ, सिराज लम्बाथाच और स्थानीय महाविद्यालय की दो टीमों ने भाग लिया।

    सभी टीमों ने मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। फाइनल मैच राजकीय महाविद्यालय आनी और राजकीय महाविद्यालय करसोग के बीच खेला जाना था, लेकिन वर्षा के कारण मैच पूरा नहीं हो सका और उसे रद्द करना पड़ा। इसके बाद आयोजन समिति के निर्णय अनुसार दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रो. वीरेन को मैन ऑफ द सीरीज़ चुना गया।

    मुख्य अतिथि डॉ. पंकज बासोतिया ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन आपसी सौहार्द, भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. कुलजीत सिंह ने कहा कि अध्यापकों के बीच इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं समय-समय पर आयोजित होना अत्यंत आवश्यक है। आयोजन सचिव डॉ. विद्या बंधु नेगी ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट में भाग लेने से शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ-साथ टीम भावना भी मजबूत होती है।

    #AniCollege #CollegeSports #CricketTournament #FacultyCricketChampionship #HimachalNews #himachalpradesh #InterCollegeCricket #KarsogCollege #Rampur #RampurBushahr #RamPurNews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: ब्लैक ब्वॉयज ने अविनाश मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का खिताब जीता, बॉल ब्रैकर किन्नौर रही उपविजेता

    February 18, 2026

    SAI Sports Centre Bilaspur में मुक्केबाजी व कबड्‌डी के ट्रायल 19–20 फरवरी को

    February 9, 2026

    Rampur Bushahr: सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की 14 सदस्यीय टीम घोषित

    December 29, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर की बेटियाँ चमकीं राष्ट्रीय फलक पर, साईं क्रिकेट अकादमी की तीन खिलाड़ी हिमाचल टीम में

    December 28, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर के नोगली में 26 दिसंबर से तीन दिवसीय एमएमए प्रतियोगिता, 200 फाइटर लेंगे हिस्सा

    December 18, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर के दत्तनगर में होगा प्रदेश वॉलीबॉल टीम का चयन, सीनियर नेशनल के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू

    December 17, 2025

    Rampur Bushahr: पीहू और अलीना ने ताइक्वांडो में रचा इतिहास, बेटियों की सफलता ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

    December 14, 2025

    Bilaspur: बिलासपुर में 48वीं इंटर कॉलेज एथलेटिक मीट का शुभारंभ, मंत्री राजेश धर्माणी ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

    December 8, 2025

    Shimla: जलोड़ी दर्रा पार कर एनसीसी कुल्लू ने 300 किमी साइक्लिंग अभियान सम्पन्न किया

    December 1, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    0 9 9 7 4 4
    Users Today : 3
    Total Users : 99744
    Total views : 202512
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.