Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: कौल सिंह नेगी ने कांग्रेस सरकार की 20 लीटर दूध खरीद नीति को पशुपालक विरोधी बताया

    कौल सिंह नेगी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मिल्कफेड की प्रति किसान 20 लीटर दूध खरीद नीति को किसान और पशुपालक विरोधी बताया। उन्होंने समय पर भुगतान और पशुपालक हितों की रक्षा की अपील की।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    भाजपा नेता एवं पूर्व हिमकोफेड चेयरमैन कौल सिंह नेगी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मिल्कफेड की प्रति किसान केवल 20 लीटर दूध खरीद नीति को किसान और पशुपालक विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि इस नीति से ग्रामीण अर्थव्यवस्था कमजोर होगी और पशुपालकों की आमदनी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

    नेगी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश परिवारों की आजीविका का मुख्य स्रोत पशुधन है। कई पशुपालकों ने अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए एक से अधिक गाय पाली हैं, जिनसे अतिरिक्त दूध उत्पन्न होता है। यदि सरकार अब 20 लीटर से अधिक दूध नहीं खरीदेगी, तो पशुपालकों को बेवजह आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कई किसानों ने बैंक से ऋण लेकर गाय खरीदी हैं। दूध की सीमित खरीद के कारण उन्हें चारे, औषधि और पशुओं की देखभाल के खर्च को पूरा करना चुनौतीपूर्ण होगा।

    कौल सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पशुपालकों की आर्थिक स्थिति सुधारने के बड़े वादे किए थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने 80 से 100 रुपये प्रति लीटर दूध खरीदने और 2 रुपये प्रति किलो गोबर खरीदने का वादा किया था, लेकिन अब सरकार का पशुपालक विरोधी चेहरा उजागर हो गया है।

    नेगी ने सरकार से आग्रह किया कि वह आने वाले समय में प्रति किसान केवल 20 लीटर दूध खरीदने की नीति लागू न करे और समय पर भुगतान सुनिश्चित करे। इसके साथ ही उन्होंने रिक्त पड़े पशु औषधालय और चिकित्सालय के पदों को भरने की भी मांग की।

    हिमाचल मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन के बयान का किसान संगठनों ने किया विरोध

    हिमाचल किसान सभा के राज्य सचिव देवकी नंद, हिमाचल दूध उत्पादक संघ के संयोजक प्रेम चौहान और सह संयोजक रणजीत ठाकुर ने हिमाचल मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर के उस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की, जिसमें उन्होंने आनी में कहा था कि “आने वाले समय में एक किसान से बीस लीटर से ज्यादा दूध नहीं लिया जाएगा।”

    किसान नेताओं का कहना है कि यह बयान पूरी तरह से किसान और गरीब के विरोध में है। एक तरफ प्रदेश सरकार ग्रामीण किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए दूध उत्पादन को बढ़ावा देने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह के बयान यह साबित करते हैं कि यह दूध उत्पादकों की जिंदगी सुधारने के पक्ष में नहीं है।

    उन्होंने चेतावनी दी कि यह फैसला तुरंत वापस लिया जाए, अन्यथा 23 अप्रैल को दत्तनगर में इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा और गांव-गांव में लोगों को संगठित किया जाएगा।

    #किसान_हित #कौलसिंहनैगी #ग्रामीण_अर्थव्यवस्था #दूध_नीति #पशुपालक #मिल्कफेड
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: अंतर विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में रामपुर के छात्रों ने जीता रजत पदक, हुआ भव्य स्वागत
    Next Article दैनिक राशिफल 19 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla : अगर सरकार कर्मचारी हितैषी है तो कर्मचारी-पेंशनर धरने पर क्यों : जयराम ठाकुर

    September 1, 2026

    Rampur Bushahr: भारतीय जनता युवा मोर्चा रामपुर मंडल की मासिक बैठक आयोजित

    August 31, 2026

    Kullu: 412 मेगावाट परियोजना प्रभावित किसानों का निरमंड में प्रदर्शन, लंबित रॉयल्टी और मुआवजे की मांग

    August 26, 2026

    Rampur Bushahr: चुन्नी लाल रामपुर के अध्यक्ष, शिमला जिले में कांग्रेस एससी विभाग के छह ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

    August 25, 2026

    Health: खनेरी अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर भाजपा नेता कौल सिंह ने सरकार को घेरा

    August 25, 2026

    Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में सफाई कर्मचारियों से अतिरिक्त काम करवाने का विरोध

    August 24, 2026

    BJP: नरैन-ब्रांदली और बरदाश-ब्रांदली सड़क की बदहाली पर भाजपा ने जताई चिंता

    August 22, 2026

    NSUI: फीस वृद्धि के खिलाफ NSUI ने उठाई विद्यार्थियों की आवाज, मुख्यमंत्री ने फीस कम करने के दिए निर्देश

    August 21, 2026

    BCC: रामपुर में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर, कार्यकारिणियों के गठन की तैयारी

    August 21, 2026

    Himachal Congress: काम नहीं कर सकते तो खुद पद छोड़ दें, कांग्रेस का पदाधिकारियों को दो टूक संदेश

    August 21, 2026

    Sirmaur : एक लाख सरकारी नौकरियां और पांच लाख रोजगार की गारंटी झूठी निकली : डॉ. बिंदल

    August 20, 2026

    Shimla : भाजपा सांसदों को सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं, सरकार अपने तीन साल के विकास का हिसाब दे : सुरेश कश्यप

    August 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 8 1 5
    Users Today : 114
    Total Users : 121815
    Total views : 240087
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.