Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu: मिड डे मील वर्कर्स की मांगों को लेकर निरमण्ड में बैठक, 22 जून की प्रदेशव्यापी हड़ताल को लेकर रणनीति

    निरमण्ड में मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की बैठक में 22 जून 2026 की प्रदेशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने पर चर्चा हुई। मजदूरों ने वेतन वृद्धि, 12 माह भुगतान और अन्य मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष जताया।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू

    जिला कुल्लू के विकास खंड निरमंड में मिड डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) की ब्लॉक इकाई निरमण्ड की बैठक रमेश की अध्यक्षता में विश्राम गृह निरमण्ड में आयोजित हुई। बैठक में मिड डे मील कर्मियों की समस्याओं और मांगों को लेकर 22 जून 2026 को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।

    बैठक को संबोधित करते हुए सीटू जिला शिमला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, राम दास मल्होत्रा और यूनियन महासचिव सत्या शर्मा ने प्रदेश सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि बजट में मिड डे मील वर्कर्स के लिए मात्र ₹500 की बढ़ोतरी की गई है, जो महंगाई के इस दौर में बेहद नाकाफी है।

    उन्होंने बताया कि वर्तमान में मिड डे मील कर्मियों को ₹5500 मासिक वेतन दिया जा रहा है, जिससे परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल है। प्रदेश में करीब 21 हजार मिड डे मील कर्मियों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। मजदूरों को राज्य और केंद्र सरकार से मिलने वाला वेतन एक साथ नहीं मिल रहा, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    यूनियन नेताओं ने बताया कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने वर्ष 2019 और 2024 में अपने फैसलों में मिड डे मील कर्मियों को 10 महीने के बजाय 12 महीने का वेतन देने के निर्देश दिए हैं, लेकिन सरकार ने अब तक इसे लागू नहीं किया है और इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मिड डे मील कर्मियों से किचन गार्डन, सफाई, पानी की टंकियों की सफाई सहित कई अतिरिक्त कार्य करवाए जाते हैं, जिनका कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं किया जाता। छुट्टी लेने की स्थिति में उन्हें अपने स्थान पर रिलीवर भेजना पड़ता है, जिसका खर्च भी उन्हें खुद वहन करना पड़ता है।

    यूनियन ने मांग की कि मिड डे मील कर्मियों को न्यूनतम ₹13,500 वेतन दिया जाए, हर महीने की पहली तारीख को वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए और वेतन स्लिप प्रदान की जाए। इसके अलावा फ्री मेडिकल टेस्ट, साल में कम से कम 20 छुट्टियां, दो वर्दी, तथा अन्य कर्मचारियों की तरह सुविधाएं देने की भी मांग की गई।

    उन्होंने सरकार से यह भी मांग की कि कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के मर्जर की स्थिति में मिड डे मील वर्कर्स को अन्य स्कूलों में समायोजित किया जाए। साथ ही चुनाव ड्यूटी और अन्य अतिरिक्त कार्यों के लिए उचित पारिश्रमिक दिया जाए।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि यूनियन ब्लॉक स्तर पर अभियान चलाकर 22 जून 2026 की प्रदेशव्यापी हड़ताल को सफल बनाएगी। इस दौरान सत्या, कृष्णा, दीपा, सलोचना, इंद्रा, किरण, चिमना, पुष्पा और कमला सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

    #BreakingNews #CITU #HimachalNews #himachalpradesh #LabourRights #MidDayMeal #MidDayMealWorkers #Nirmand #ShimlaNews #Strike2026 #WorkerIssues #WorkersStrike
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : नवोदय विद्यालय ठियोग में प्रतिभा का सम्मान, शिक्षा व सह-शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट छात्रों को पुरस्कार
    Next Article Jubbal/Kotkhai: कोट काईना में दो संपर्क सड़कों का लोकार्पण, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गिनाईं विकास योजनाएं
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kullu: सूर्यवंशी ट्रांसपोर्ट सोसायटी बायल में लक्की ड्रॉ से 10 नए ट्रक सदस्यों का चयन

    November 22, 2026

    Kullu: शाढ़ाबाई में 23 नवंबर को होगा एयर रेड मॉक अभ्यास, प्रशासन ने की घबराने से बचने की अपील

    November 21, 2026

    Kullu: एचआईवी, सिफलिस और हेपेटाइटिस-बी नियंत्रण के 95:95:99 लक्ष्य 1 दिसंबर तक पूरे करने के निर्देश

    November 19, 2026

    JOB: सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 60 पदों पर होगी भर्ती, 17 नवंबर को कुल्लू में कैंपस इंटरव्यू

    November 12, 2026

    Kullu: विकास योजनाओं को समयबद्ध पूरा करें अधिकारी : उपायुक्त अमित कुमार शर्मा

    November 5, 2026

    NHPC Kullu: एनएचपीसी के मुनाफे में 32% की बढ़ोतरी, छमाही में 21,469 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का रिकॉर्ड

    November 5, 2026

    Kullu News : 12 दिसंबर को कुल्लू, मनाली और बंजार न्यायालयों में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

    November 5, 2026

    Kullu News : राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी : उपायुक्त

    November 5, 2026

    Kullu News : ट्राउट मछलियों के प्रजनन काल में नदी-नालों में मछली पकड़ने पर चार माह का प्रतिबंध

    November 3, 2026

    Kullu: जिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार, 28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेता

    October 28, 2026

    Kullu News : मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर किया एनसीसी हैंगर का उद्घाटन, विमानन प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा

    October 27, 2026

    Kullu Dussehra 2026: भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ आगाज, देवताओं के मिलन से भक्तिमय हुआ ढालपुर

    October 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Kullu: यूएई में इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें आवेदन

    October 12, 2026

    Rampur Bushahr: बीजेपी किसान मोर्चा सराहन मंडल की परिचय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

    December 8, 2025

    दैनिक राशिफल : Tuesday, December 9, 2025

    December 9, 2025

    Shimla: थाना संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्य का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया भूमि पूजन

    August 30, 2026

    Shimla : कांगड़ा से सिरमौर तक खतरे की घंटी: तूफान-ओले का अलर्ट

    May 27, 2025

    मणिमहेश यात्रा 2026: आज से शुरू होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जानें प्रति दिन कितने श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

    August 5, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 6 1 0
    Users Today : 0
    Total Users : 129610
    Total views : 252863
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.