Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla : केएनएच से गायनी ओपीडी शिफ्ट करने पर महिलाओं का विरोध, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

    शिमला में केएनएच से गायनी ओपीडी शिफ्ट करने के फैसले के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन। सरकार को चेतावनी, फैसला वापस लेने की मांग।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से गायनी ओपीडी को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के फैसले के खिलाफ सोमवार को महिलाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। केएनएच परिसर के बाहर एकत्रित महिलाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि फैसला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में शिमला शहर और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।

    महिलाओं की समस्याएं सुनने बिना ओपीडी शिफ्ट करने का फैसला

    केएनएच से ओपीडी शिफ्ट करने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए। Source Social Media

    अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में महिलाओं ने चिकित्सा अधीक्षक के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार जनहित को नजरअंदाज कर मनमर्जी से फैसले ले रही है। उनका कहना था कि महिलाओं की समस्याएं सुने बिना ओपीडी को शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। समिति ने कहा कि कमला नेहरू अस्पताल प्रदेश का करीब 102 वर्ष पुराना मातृ एवं शिशु अस्पताल है, जहां महिलाओं को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलती हैं। गायनी ओपीडी को आईजीएमसी में शिफ्ट करने से महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने में कठिनाई होगी। आईजीएमसी में पहले से ही मरीजों की भीड़ है और वहां ओपीडी के लिए पर्याप्त स्थान भी उपलब्ध नहीं है।

    महिलाओं को दी जा रही सुविधाएं कम कर रही सरकार

    समिति की राज्य अध्यक्ष रंजना जरेट ने कहा कि सरकार महिलाओं को दी जा रही सुविधाएं कम कर रही है। प्रसव पीड़ा जैसी स्थिति में महिलाओं को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे परेशानी बढ़ेगी। राज्य सचिव फालमा चौहान ने कहा कि बीमारी के दौरान महिलाओं के लिए लंबी दूरी तय करना मुश्किल होता है, इसलिए सरकार को फैसला वापस लेना चाहिए। कहा कि आईजीएमसी में अभी स्थायी व्यवस्था नहीं है और महिला मरीजों के बैठने तक की सुविधा पर्याप्त नहीं है। कमला नेहरू अस्पताल पुराने बस स्टैंड के नजदीक है और महिलाओं के लिए आसानी से पहुंच योग्य है, जबकि आईजीएमसी का रास्ता कठिन है।

    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleSolan Drug Case : परवाणू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा के दो आरोपी चिट्‌टे के साथ पकड़े
    Next Article Rampur Bushahr: दतनगर में 23 अप्रैल को दूध उत्पादकों का बड़ा प्रदर्शन, मांगों को लेकर गांव-गांव बैठकों का दौर
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: सेब सीजन में रसोई गैस की कमी से लोगों को न हो परेशानी, अधिकारियों को सख्त निर्देश

    August 27, 2026

    Rohru: पब्बर नदी में डूबे दोनों छात्रों के शव बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर

    August 26, 2026

    Shimla:अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    August 26, 2026

    HPU Shimla : अधूरी स्नातक (UG) डिग्री पूरा करने का विशेष मौका, 15 सितंबर तक करें आवेदन

    August 26, 2026

    Shimla: भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में उठा अग्निवीर भर्ती बंद करने का मुद्दा, सीएम बोले- प्रधानमंत्री को लिखेंगे पत्र

    August 25, 2026

    Shimla : 10 रुपये के कैरी बैग की वसूली पड़ी भारी, कंपनी पर 24 हजार का जुर्माना

    August 25, 2026

    Shimla: श्यामार्क ब्रांड से हिमाचल के ग्रामीण उत्पादों को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान : विक्रमादित्य सिंह

    August 24, 2026

    Shimla : HRTC का अनुबंध कर्मचारी 4.50 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, रोहड़ू के अणु में पुलिस की कार्रवाई

    August 24, 2026

    हिमाचल में NHM कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: वेतन में भारी बढ़ोतरी, 7 साल की सेवा पर 3% इंक्रीमेंट

    August 24, 2026

    Shimla : कम्याणा हिल ट्रेल पर HASTPA का हरित संदेश: साइकिलिंग के साथ पौधरोपण और बोनसाई

    August 23, 2026

    Shimla : राजस्थान सरकार को हाईकोर्ट की फटकार: ‘पौंग बांध विस्थापितों को जैसलमेर के रेगिस्तान में न धकेलें’

    August 22, 2026

    Shimla : पुलिस कांस्टेबल भर्ती में होमगार्ड जवानों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट, 5 सितंबर तक बढ़े आवेदन

    August 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 0 9 3 0
    Users Today : 1
    Total Users : 120930
    Total views : 238438
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.