Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: पंचायती राज चुनावों से पहले रामपुर कांग्रेस सक्रिय, ननखड़ी बैठक में एकजुटता और रणनीति पर जोर
    • दैनिक राशिफल 30 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल
    • Rampur Bushahr: रामपुर में नामांकन की शुरुआत: भाजपा-कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में
    • Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट: 6 दिन बाद किसानों का आंदोलन स्थगित, मुआवजा देने पर बनी सहमति
    • Rampur Bushahr: लालसा गांव में छात्रों ने किया दुग्ध उत्पादन सर्वे, पशुपालकों की समस्याएं आई सामने
    • हिमाचल पंचायत चुनाव 2026: तीन चरणों में मतदान, आचार संहिता लागू
    • दैनिक राशिफल 29 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: पंचायती राज चुनावों से पहले रामपुर कांग्रेस सक्रिय, ननखड़ी बैठक में एकजुटता और रणनीति पर जोर

    ननखड़ी में ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की बैठक में पंचायती राज चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई। अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में एकजुटता पर जोर दिया।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 30, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर के ननखड़ी में आयोजित कांग्रेस की बैठक में उपस्थित अध्यक्ष व पूर्व पदाधिकारी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    पंचायती राज चुनावों के मद्देनज़र ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में ननखड़ी में बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने की। आरडी कंवर विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर विस्तृत मंथन किया गया और संगठनात्मक स्तर पर मजबूत रणनीति तैयार करने पर सहमति बनी। इस दौरान कार्यकर्ताओं में एकजुटता बनाए रखने और जोन स्तर तक संगठन को सशक्त करने पर विशेष जोर दिया गया।

    अध्यक्ष ने कहा कि पंचायती राज चुनावों में सफलता के लिए संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता सबसे अहम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बढ़ाने और क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पदभार संभालने के बाद उन्होंने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय दौरे शुरू कर दिए हैं, ताकि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा सके। पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, युवाओं और कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद स्थापित कर पार्टी के कुनबे को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि चुनावों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिससे संगठनात्मक ढांचे को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

    इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के पूर्व अध्यक्ष दर्शन दास ठाकुर, सतीश वर्मा, नवनियुक्त महासचिव राजीव ठाकुर, अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष चुन्नी लाल जिंटा, ननखड़ी जोन अध्यक्ष सुदेश कायथ सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    #CongressHimachal #HimachalPolitics #Nankhari #PanchayatiRajElection #PoliticalStrategy #RamapurCongress #UnityInCongress
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर में नामांकन की शुरुआत: भाजपा-कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

    April 29, 2026

    हिमाचल पंचायत चुनाव 2026: तीन चरणों में मतदान, आचार संहिता लागू

    April 29, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना में क्रमिक आंदोलन पांचवें दिन भी जारी, SJVN पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप

    April 28, 2026

    Urban Local Body Elections 2026: रोहड़ू और नारकंडा में 22 मई को मतदान, 5 से नामांकन

    April 28, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावितों का उग्र प्रदर्शन, काम ठप; मुआवजे और रोजगार को लेकर फिर उठी आवाज

    April 24, 2026

    Rampur Bushahr: दत्तनगर मिल्क प्लांट के बाहर दुग्ध उत्पादकों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

    April 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 6 1 8 0
    Users Today : 27
    Total Users : 106180
    Total views : 213203
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.