Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Chandigarh: एनएचपीसी के सीएमडी भूपेंद्र गुप्ता का चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय दौरा, कर्मचारियों से संवाद
    • Rampur Bushahr: रामपुर क्षेत्र में मई दिवस पर सीटू का हुंकार, मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का ऐलान
    • Rampur Bushahr: आचार संहिता के बाद प्रशासन अलर्ट, रामपुर में हथियार जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई
    • दैनिक राशिफल 01 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: मतदान से पहले सभी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें: एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह
    • Rampur Bushahr: रामपुर POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: दूसरे दिन 10 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
    • Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस ने पकड़ी 218 बोतल अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: रामपुर क्षेत्र में मई दिवस पर सीटू का हुंकार, मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का ऐलान

    रामपुर क्षेत्र में मई दिवस पर सीटू यूनियनों ने केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया। श्रमिक अधिकारों और न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग उठाई।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMay 1, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    मजदूर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित मजदूर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    रामपुर क्षेत्र के झाकड़ी, दत्तनगर, बिथल, नीरथ, नाथपा और किसान मजदूर भवन चाटी में सीटू से संबद्ध विभिन्न यूनियनों ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस उत्साह और एकजुटता के साथ मनाया। इस अवसर पर मजदूरों ने केंद्र की मोदीनीत एनडीए सरकार की कथित मजदूर, किसान और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी समय में व्यापक आंदोलन छेड़ने का संकल्प लिया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिमाचल किसान सभा के राज्य महासचिव राकेश सिंघा, सीटू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह सहित अन्य मजदूर नेताओं ने शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने 8 घंटे के कार्य दिवस और श्रमिक अधिकारों के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। वक्ताओं ने कहा कि 1 मई 1886 को अमेरिका में लाखों मजदूरों द्वारा शुरू किए गए ऐतिहासिक आंदोलन ने दुनिया भर में श्रमिक अधिकारों की नींव रखी। नेताओं ने कहा कि भारत में भी मजदूर आंदोलन का गौरवशाली इतिहास रहा है, जिसकी शुरुआत 1923 में कामरेड एम. सिंगारवेलु द्वारा मद्रास में लाल झंडा फहराने से हुई थी। उन्होंने हाल के वर्षों में देशभर में हुई हड़तालों और औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ते श्रमिक प्रतिरोध को मजदूर एकता का प्रतीक बताया।

    सभा में केंद्र सरकार पर श्रम कानूनों को कमजोर करने और लेबर कोड्स के माध्यम से मजदूरों के अधिकारों को सीमित करने का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यदिवस को 12 घंटे तक बढ़ाने, हड़ताल के अधिकार पर पाबंदियां और ठेका श्रमिकों को बढ़ावा देने जैसे प्रावधान मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं। मजदूर नेताओं ने न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग दोहराते हुए कहा कि वर्तमान में निर्धारित ‘फ्लोर वेज’ ₹178 प्रतिदिन मजदूरों की जरूरतों के अनुरूप नहीं है। सीटू ने अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन ₹26,000 प्रतिमाह निर्धारित करने की मांग की है।

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2019-20 में पारित चार श्रम संहिताओं को 21 नवंबर 2025 से लागू करने की अधिसूचना जारी की गई है, जिसे देश के करोड़ों मजदूरों के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया गया है। संगठन का आरोप है कि इन संहिताओं के जरिए वर्षों के संघर्ष से हासिल श्रमिक अधिकारों और श्रम कानूनों को कमजोर किया जा रहा है। नए प्रावधानों के तहत कार्यदिवस को 12 घंटे तक बढ़ाने की संभावना, हड़ताल के अधिकार पर प्रतिबंध, ठेका व फिक्स्ड टर्म रोजगार को बढ़ावा तथा गिग वर्कर्स को श्रमिक अधिकारों से वंचित करना—ये सभी कदम मजदूरों को असुरक्षा और शोषण की ओर धकेलते हैं।

    सीटू ने केंद्र सरकार और बड़े कॉरपोरेट घरानों के बीच गठजोड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि यह नीति “मुनाफे को प्राथमिकता और मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी” पर आधारित है। साथ ही संगठन ने कहा कि श्रमिकों के खिलाफ दमन, गिरफ्तारियां और आंदोलनों को कुचलने के प्रयास लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला हैं। अंत में सीटू ने चेतावनी दी कि यदि श्रमिक विरोधी नीतियों को वापस नहीं लिया गया, तो देशव्यापी आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    #CITU #HimachalNews #LabourProtest #LabourRights #MayDay #MinimumWage #RampurHimachal #WorkersUnity
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: आचार संहिता के बाद प्रशासन अलर्ट, रामपुर में हथियार जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई

    May 1, 2026

    Rampur Bushahr: मतदान से पहले सभी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें: एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह

    April 30, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट: 6 दिन बाद किसानों का आंदोलन स्थगित, मुआवजा देने पर बनी सहमति

    April 29, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर HPS का दौरा: SJVN और NHPC के वित्त निदेशकों ने सराही रिकॉर्ड बिजली उत्पादन उपलब्धि

    April 28, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में डाक सेवाओं के खिलाफ CPM का प्रदर्शन, समय पर अखबार-पत्रिकाएं न मिलने पर रोष

    April 28, 2026

    Rampur Bushahr: नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल: मानसून से पहले आपदा प्रबंधन और चेतावनी प्रणाली की जांच

    April 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 6 5 0 5
    Users Today : 76
    Total Users : 106505
    Total views : 213692
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.