Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव के दौरान सिरमौर के पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान और बीडीसी-जिला परिषद के बॉक्स बदलने से हंगामा हो गया। वहीं मनाली में चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
ATUL RAJBy ATUL RAJMay 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान चुनाव ड्यूटी में लापरवाही के दो बड़े मामले सामने आए हैं। सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल की बनाहा धीनी पंचायत में पोलिंग पार्टी की गंभीर चूक के कारण प्रधान और उपप्रधान के बैलेट बॉक्स, जिला परिषद और बीडीसी के बॉक्स से बदल गए। वहीं कुल्लू जिले के मनाली में चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर एक कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

पच्छाद में बॉक्स बदलने से मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 7 बजे से रात 10 बजे तक बनाहा धीनी पंचायत के चुनाव परिणाम घोषित नहीं किए गए। जब प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने अधिकारियों से देरी का कारण पूछा, तब पोलिंग पार्टी के कर्मचारियों ने स्वीकार किया कि प्रधान और उपप्रधान के बॉक्स गलती से जिला परिषद और बीडीसी के बॉक्स के साथ बदल गए हैं।

बताया जा रहा है कि बीडीसी और जिला परिषद के बॉक्स सराहां स्थित स्ट्रांग रूम में जमा कर दिए गए थे, जबकि प्रधान और उपप्रधान के बॉक्स भी गलती से वहीं पहुंच गए। दूसरी ओर जिला परिषद और बीडीसी के बॉक्स पंचायत कार्यालय बनाहा धीनी पहुंच गए।

लोगों ने किया प्रदर्शन

घटना से नाराज लोगों ने जिला प्रशासन और राज्य निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। देर रात करीब 10 बजे तहसीलदार पच्छाद मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। करीब 11 बजे एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पंचायत चुनाव से संबंधित सभी बॉक्स को सील कर दिया और मामले की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा को दी।

आयोग के निर्देश के बाद घोषित होगा परिणाम

जिलाधीश द्वारा पूरे मामले की रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है। अब आयोग के आगामी निर्देशों के बाद ही बनाहा धीनी पंचायत का चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा ने बताया कि बॉक्स बदलने की सूचना मिलने के बाद सभी बॉक्स सील कर दिए गए हैं और मामले से निर्वाचन आयोग को अवगत करा दिया गया है।

मनाली में चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर कर्मचारी को नोटिस

उधर, कुल्लू जिले के मनाली में चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर रिटर्निंग ऑफिसर-कम-एसडीएम मनाली ने एक कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार कटराईं वार्ड नंबर-2 में पोलिंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त चंदर मणि, तकनीशियन आईएआरआई आरएस कटराईं, निर्धारित समय और स्थान पर ड्यूटी के लिए उपस्थित नहीं हुए। प्रशासन ने इसे चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में गंभीर लापरवाही माना है।

संबंधित कर्मचारी को 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय पर जवाब न मिलने पर चुनाव नियमों और सरकारी निर्देशों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

#BreakingNews #ElectionCommission #ElectionNegligence #HimachalNews #HimachalPanchayatElection #Manali #Pachhad #PanchayatElection #SDM #Sirmaur
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleHimachal High Court : स्वीकृत पद के बिना कर्मचारी का तबादला अवैध, HPU की सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी का ट्रांसफर रद्द
Next Article Shimla: ‘सिटी लिमिट्स’ पुस्तक विमोचन में बोले मुख्यमंत्री, सुनियोजित शहरीकरण जरूरी
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

July 12, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

July 8, 2026

Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

July 2, 2026

Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

July 2, 2026

Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

June 29, 2026

StoneFruits: हिमाचल के चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप ओमान रवाना, बागवानी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

June 28, 2026

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल के समक्ष उठाए हिमाचल के अहम मुद्दे

June 26, 2026

Shimla: वन अधिकार अधिनियम के तहत 636 व्यक्तिगत और 20 सामुदायिक दावे स्वीकृत,फलों के विविधीकरण पर दिया बल

June 24, 2026

Shimla: हिमाचल में सुपर-स्पेशियलिटी डॉक्टरों को मिलेगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस, स्वास्थ्य सेवाओं पर 3000 करोड़ खर्च करेगी सरकार: सीएम सुक्खू

June 19, 2026

Shimla: किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझाः मुख्यमंत्री

June 16, 2026

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 0 8 1
Users Today : 0
Total Users : 115081
Total views : 228918
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.