Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
क्राइम

Kullu: लग घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा: 3 महिलाओं की मौत, 9 घायल

कुल्लू की लग घाटी में टाटा सूमो हादसे में 3 महिलाओं की मौत और 9 लोग घायल हो गए। घायलों का कुल्लू अस्पताल और एम्स बिलासपुर में उपचार जारी है।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
जिला कुल्लू की लग घाटी में हुए हादसे के बाद क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे विधायक सुंदर सिंह ठाकुर

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू

जिला कुल्लू की लग घाटी में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। कुल्लू तहसील के अंतर्गत फाटी पीज एवं कोठी महराजा के जोकु नाला (बड़ाई-कुटलू लग वैली रोड) के समीप एक टाटा सूमो गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए।

लग घाटी हादसे में उपचाराधीन घायल महिला

उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने बताया कि वाहन में 10 महिलाएं, एक बच्चा और चालक सहित कुल 12 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, राहत एवं बचाव दल तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया।

हादसे में मृतकों की पहचान मैना देवी पत्नी देवी सिंह (37 वर्ष), कलाबती पत्नी सुरेंद्र (40 वर्ष) तथा काली देवी पत्नी बुधी सिंह (35 वर्ष) निवासी गांव बेधड़, डाकघर भराई, तहसील एवं जिला कुल्लू के रूप में हुई है। घायलों में जय सिंह, माला देवी, अंजू, कमला, अयांश ठाकुर, तारा ठाकुर, प्रमिला देवी, चित्रु देवी तथा सावित्री शामिल हैं। इनमें अयांश ठाकुर और तारा ठाकुर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। वहीं, कुल्लू अस्पताल में उपचाराधीन 4 घायलों को 5-5 हजार रुपये तथा एम्स बिलासपुर रेफर किए गए 2 घायलों को 10-10 हजार रुपये की राहत राशि जारी की गई है। अन्य घायलों को भी नियमानुसार राहत प्रदान की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर, एसडीएम कुल्लू, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। अधिकारियों ने चिकित्सकों को सभी घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।

उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleHimachal High Court : नगर निकायों में 7 जून से पहले दिलाई जाएगी शपथ, हाईकोर्ट में सरकार का जवाब
Next Article दैनिक राशिफल 29 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Telangana : पॉक्सो एक्ट के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही की 6 हत्याएं; पीड़िता, उसकी मां-नानी समेत पत्नी और 2 मासूम बच्चों को काटा

July 12, 2026

Punjab : मानसा में खौफनाक वारदात; शक में पति ने की 8 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी मौत

July 12, 2026

Accident: पांडाधार मोड़ पर दर्दनाक हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत, किशोर घायल

July 7, 2026

Crime: चार वर्षों से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

July 3, 2026

Mandi : रिटायर्ड अफसर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 1.14 करोड़ की ठगी, ED और क्राइम ब्रांच के अफसर बन धमकाया

July 1, 2026

Accident: रामपुर के जोगनी में दर्दनाक सड़क हादसा, कार खाई में गिरी; चालक की मौत, चार घायल

June 26, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर के पशाडा गांव में दर्दनाक हादसा: सेब बगीचे में काम करते समय 33 फीट नीचे गिरने से युवक की मौत

June 24, 2026

Accident: नौरी के पास सतलुज नदी में गिरी कार, कड़ी मशक्कत के बाद चालक का शव बरामद

June 16, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस की तत्परता रंग लाई, 5 घंटे में लापता नाबालिग को सकुशल खोज निकाला

June 15, 2026

चंडीगढ़ में रोहड़ू के व्यक्ति का सरेआम कत्ल, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

June 14, 2026

Shimla Sanjauli Murder: हरियाणा की रहने वाली स्कूल संचालिका की शिमला में गोली मारकर हत्या

June 14, 2026

Kangra : पंजाब नंबर की कार से 264.6 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन राज्यों में नशा फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 0 8 2
Users Today : 1
Total Users : 115082
Total views : 228920
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.