Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 15
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Kangra : शाहपुर में पिता की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले बेटे को उम्रकैद

    कांगड़ा के शाहपुर में पिता की कुल्हाड़ी से हत्या करने के मामले में धर्मशाला की अदालत ने आरोपी बेटे सुनील कुमार को उम्रकैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। 2021 के चर्चित हत्या मामले में 25 गवाहों और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर फैसला आया।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | धर्मशाला 

    कांगड़ा जिले के शाहपुर क्षेत्र में पिता की हत्या के मामले में धर्मशाला स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी बेटे को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

    अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शीतल शर्मा की अदालत ने शाहपुर निवासी सुनील कुमार को अपने पिता खुशहाल सिंह की हत्या का दोषी पाया। यह मामला 22 जून 2021 का है, जब पुलिस थाना शाहपुर में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार, गांव मच्छयाल, तहसील शाहपुर निवासी कुशलता देवी ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनका बेटा सुनील कुमार घर में झगड़ा कर रहा है। जब वह अपने पति के कमरे के बाहर पहुंचीं तो अंदर से शोर-शराबे की आवाजें सुनाई दीं। कमरे में जाकर देखा तो सुनील कुमार हाथ में कुल्हाड़ी जैसा लोहे का हथियार लिए खड़ा था, जबकि उनके पति खुशहाल सिंह चारपाई पर गंभीर रूप से घायल पड़े थे।

    इसके बाद कुशलता देवी ने कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी और पुलिस व ग्रामीणों को सूचना दी। घायल खुशहाल सिंह को तत्काल सिविल अस्पताल शाहपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच पूरी होने के बाद अदालत में चालान पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 25 गवाहों के बयान, दस्तावेजी साक्ष्य और वैज्ञानिक प्रमाण अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए। सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने सुनील कुमार को हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास (उम्रकैद) और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

    #CourtVerdict #CrimeNews #Dharamshala #DharamshalaCourt #FatherMurderCase #HimachalNews #himachalpradesh #KangraCrime #KangraNews #LifeImprisonment #MurderCase #Shahpur #SunilKumar Hashtags: #ShahpurMurderCase
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल 30 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Next Article हिमाचल-हरियाणा बॉर्डर पर भीषण हादसा: रेणुकाजी जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Court: पॉक्सो एक्ट मामला: विशेष अदालत ने दोषी को सुनाई 20 वर्ष की सजा

    October 15, 2026

    Himachal News: हिमाचल के ITI में दाखिले का एक और मौका, 15 अक्तूबर तक खाली सीटों पर होगी काउंसलिंग

    October 14, 2026

    Rampur Bushahr News : भ्रष्टाचार मामले में पूर्व हेड कांस्टेबल को 4 साल की कठोर कैद, 46 हजार रुपये जुर्माना

    October 9, 2026

    Himachal High Court : वन संपदा की तस्करी पर हाईकोर्ट सख्त, आधुनिक तकनीक नहीं अपनाने पर वन विभाग को फटकार

    October 8, 2026

    Himachal High Court : रामपुर के स्ट्रीट वेंडर्स को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बेदखली और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

    October 8, 2026

    Kangra News: कांगड़ा के डमटाल में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत चार पर केस

    October 5, 2026

    Kangra News: पालमपुर के होटल में पुलिस की दबिश, महिला समेत पांच गिरफ्तार; 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

    October 5, 2026

    Himachal News: नशा तस्करी मामले में दो महिलाओं को एक साल की कठोर कैद, 10-10 हजार जुर्माना

    October 4, 2026

    Court: नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में आरोपी दोषी, तीन साल का कारावास

    October 1, 2026

    Himachal : नाबालिग नातिन से यौन अपराध में नाना को पांच साल की सजा, 8 हजार जुर्माना

    October 1, 2026

    Himachal High Court : भानुपल्ली-लेह रेललाइन के लिए 538 बीघा भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना रद्द

    October 1, 2026

    Court: पोक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 20 वर्ष कारावास की सजा

    September 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 5 5 1
    Users Today : 24
    Total Users : 126551
    Total views : 247732
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.