Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
धर्म एवं संस्कृति

Census 2027: हिमाचल में 16 जून से शुरू होगी मकान गणना, 20 हजार से अधिक गणनाकार होंगे तैनात

ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला 

हिमाचल प्रदेश में भारत की जनगणना 2027 का पहला चरण 16 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राज्यभर में मकान सूचीकरण (House Listing) और मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। जनगणना निदेशालय ने इसकी आधिकारिक जानकारी जारी की है। निदेशालय के अनुसार, जनगणना देश में हर दस वर्ष बाद आयोजित की जाती है और यह जनसंख्या, परिवारों, आवासीय स्थिति, मूलभूत सुविधाओं तथा सामाजिक-आर्थिक स्थिति से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े उपलब्ध कराती है। भारत में जनगणना की शुरुआत वर्ष 1872 से मानी जाती है।

33 सवालों के जरिए जुटाई जाएगी जानकारी

जनगणना के प्रथम चरण में प्रदेश की प्रत्येक आवासीय इकाई और परिवार से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी। इसके लिए कुल 33 प्रश्न निर्धारित किए गए हैं, जिनमें आवासीय स्थिति, मूलभूत सुविधाएं, परिसंपत्तियां तथा मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां शामिल हैं। इस बार नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा भी दी गई है। लोग 1 जून से 15 जून 2026 तक se.census.gov.in पोर्टल पर स्वयं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इससे लोगों को सुविधाजनक तरीके से डेटा भरने का अवसर मिलेगा। जनगणना 2027 का पहला चरण पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संचालित किया जाएगा। इसके लिए विशेष रूप से विकसित HLO (House Listing Operation) मोबाइल ऐप का उपयोग किया जाएगा। इससे रियल टाइम डेटा अपलोड, बेहतर निगरानी और त्रुटियों में कमी सुनिश्चित होगी।

गोपनीय रहेगी सभी जानकारी

जनगणना कार्य के सफल संचालन के लिए हिमाचल प्रदेश में लगभग 20,630 गणनाकारों और पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी। इनके प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर और फील्ड ट्रेनर कार्यक्रम पहले ही पूरे किए जा चुके हैं। गणनाकारों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 1 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित होगा। जनगणना निदेशालय ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे गणनाकारों को सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनगणना के दौरान प्राप्त सभी सूचनाएं जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी और केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए ही उपयोग होंगी। जनगणना 2027 से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली, आवास और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी योजनाओं के निर्माण तथा संसाधनों के बेहतर आवंटन में किया जाएगा।

#Census2027 #CensusUpdate #DevelopmentPlans #DigitalCensus #GovernmentSurvey #HimachalNews #himachalpradesh #HouseListing #IndiaCensus #LatestNews #PopulationCensus #SelfEnumeration #ShimlaNews
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous Articleहिमाचल-हरियाणा बॉर्डर पर भीषण हादसा: रेणुकाजी जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Next Article HPRCA JBT Recruitment 2026: जेबीटी भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, 13 से 16 जून तक होगा CBT Test
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shrikhand Mahadev: श्रीखंड महादेव के प्रतिबंधित गानवी–जघोरी–फांचा मार्ग पर पुलिस और वन कर्मियों की होगी तैनाती

July 15, 2026

Rampur Bushahr: श्रीखंड यात्रा को लेकर फांचा पंचायत की चेतावनी, अनुमति से पहले यात्रा करने वालों पर होगी कार्रवाई

July 12, 2026

Yogini Ekadashi 2026: तिथि क्षय का विशेष संयोग, गृहस्थ 10 और वैष्णव 11 जुलाई को रखेंगे व्रत; जानें पारण का सही समय

July 9, 2026

Shrikhand Mahadev: फांचा से जल्द शुरू हो सकती है श्रीखंड महादेव यात्रा, तकनीकी रिपोर्ट मंजूरी के लिए उपायुक्त को भेजी

July 8, 2026

Shrikhand Mahadev: ग्रामीणों की मांग पर बढ़ी हलचल, फांचा मार्ग से श्रीखंड यात्रा की संभावनाएं तलाशने निकली टीम

July 3, 2026

Rampur Bushahr: ज्ञान, संस्कार और भक्ति से सजा ज़ोन स्तरीय संत निरंकारी बाल समागम

June 29, 2026

Rampur Bushahr: छड़ी यात्रा मार्ग के शीघ्र निरीक्षण का आश्वासन, प्रतिनिधिमंडल ने उठाई मांग

June 27, 2026

Rampur Bushahr: 26 से 28 जून तक आयोजित होगा जिला स्तरीय नोगली मेला, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

June 23, 2026

Kinnaur: रारंग में 5 दिवसीय राज्य स्तरीय गुरु संज्ञास मेले का शुभारंभ, उपायुक्त किन्नौर ने किया उद्घाटन

June 20, 2026

Rampur Bushahr: श्रीखंड महादेव इको-टूरिज्म यात्रा को मिलेगा नया स्वरूप, रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण पर बनी रणनीति

June 18, 2026

Parama Ekadashi 2026 : आज रखा जाएगा परमा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

June 11, 2026

Kinnaur: जनजातीय क्षेत्रों के विकास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषी ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई : जगत सिंह नेगी

June 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 4 5 5
Users Today : 22
Total Users : 115455
Total views : 229546
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.