Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 22
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राष्ट्रीय

    India-China: भारत-चीन सीमा व्यापार को गति देने की तैयारी, पूह में आयोजित हुई अहम बैठक

    किन्नौर के पूह में भारत-चीन व्यापार को लेकर स्थानीय व्यापारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयात-निर्यात उत्पादों, ट्रेड परमिट प्रक्रिया, शिपकिला सड़क और ट्रेड मार्ट की स्थिति पर चर्चा की गई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 4, 2026Updated:June 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    जिला किन्नाैर के पूह में भारत चीन व्यापार को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारी व स्थानीय व्यापारी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | किन्नाैर

    किन्नौर जिला के पूह स्थित मिनी सचिवालय के सम्मेलन कक्ष में भारत-चीन व्यापार के संबंध में स्थानीय व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सहायक उपायुक्त विपन ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया।

    बैठक के दौरान सहायक उपायुक्त ने भारत-चीन व्यापार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने आयात और निर्यात किए जाने वाले उत्पादों की सूची से संबंधित जानकारी विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उपलब्ध करवाई, ताकि स्थानीय पंजीकृत व्यापारियों को पारंपरिक उत्पादों के व्यापार में किसी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े। आयात किए जाने वाले प्रमुख उत्पादों में जूते, याक एवं पश्मीना ऊन शामिल हैं, जबकि निर्यात के लिए हथकरघा शाल, कृषि उपकरण तथा आयुर्वेदिक दवाइयों को सूचीबद्ध किया गया है।

    उन्होंने बताया कि तहसीलदार पूह भीम सिंह नेगी को ट्रेड ऑफिसर नियुक्त किया गया है। स्थानीय व्यापारियों को पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रेड परमिट जारी किए जाएंगे।

    बैठक में नमज्ञा-शिपकिला सड़क की वर्तमान स्थिति तथा लगभग 72 लाख रुपये की लागत से निर्मित छुप्पन ट्रेड मार्ट की प्रगति और उपयोगिता को लेकर भी समीक्षा की गई। सहायक उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

    बैठक में लुधियाना कस्टम विभाग के सहायक आयुक्त मुकेश कुमार मीणा, तहसीलदार पूह एवं ट्रेड ऑफिसर भीम सिंह नेगी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक गुरु लाल नेगी, पूह व्यापार संघ के अध्यक्ष हिसे नेगी सहित अन्य स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे। वहीं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई दिल्ली से डीजीएफटी के सहायक निदेशक आदित्य सिंह तथा जितेंद्र कुमार भी बैठक में शामिल हुए।

    #BorderTrade #himachalpradesh #ImportExport #IndiaChinaTrade #kinnaur #KinnaurNews #LocalTraders #Pooh #ShipkiLa #TradePermit
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleSFI: एसएफआई ने जरूरतमंद परिवारों को बांटी राहत सामग्री, सामाजिक सरोकारों का दिया संदेश
    Next Article दैनिक राशिफल 05 जून 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Chandigarh: एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    October 19, 2026

    Chandigarh News : चंडीगढ़ के 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, 11 मिनट में मिलीं सूचनाएं; जांच में कुछ नहीं मिला

    October 16, 2026

    Delhi: राजेश कुमार सिंह ने एनएचपीसी के मुख्य सतर्कता अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाला

    October 6, 2026

    Chandigarh: स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत एनएचपीसी ने चलाया स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान

    September 23, 2026

    NHPC: एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में श्रद्धापूर्वक मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

    September 17, 2026

    Rampur Bushahr: राष्ट्रीय इंजीनियर्स दिवस पर CISF और IIT कानपुर के बीच दो महत्वपूर्ण समझौते

    September 17, 2026

    Delhi: एनएचपीसी की अध्यक्षता वाली नराकास फरीदाबाद को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ’ राजभाषा शील्ड

    September 15, 2026

    SJVNL: बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की यूनिट-II का वाणिज्यिक संचालन शुरू, SJVN के CMD भूपेंद्र गुप्ता ने किया उद्घाटन

    September 15, 2026

    Varanasi: वाराणसी में FHRAI के 56वें वार्षिक अधिवेशन में बोले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

    August 23, 2026

    Kullu: बेटी पढ़ाओ, सपनों को उड़ान दो—श्रुति ठाकुर ने रोशन किया आनी और हिमाचल का नाम

    August 19, 2026

    Delhi: NIFTEM काउंसिल में प्रोफेसर डॉ. सिकंदर कुमार निर्वाचित, हिमाचल के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई उम्मीद

    August 17, 2026

    New Delhi: परेश राणपरा ने एनएचपीसी के निदेशक (कार्मिक) का पदभार संभाला

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 7 2 5 4
    Users Today : 4
    Total Users : 127254
    Total views : 248825
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.