Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 13
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    Shimla: अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप में शिमला रेड बनी चैंपियन, मंडी को हराकर जीता खिताब

    अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत आयोजित पहली एंटी चिट्टा अंतर जिला अंडर-21 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शिमला रेड टीम ने मंडी को 3-2 से हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत संजौली स्थित राजीव गांधी बहुउद्देशीय खेल मंच एवं मैदान में आयोजित ‘नशा छोड़ो-खेल खेलो’ अंडर-21 पहली एंटी चिट्टा अंतर जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शिमला रेड टीम ने मंडी को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

    समापन समारोह में शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता शिमला रेड टीम को चमचमाती रनिंग ट्रॉफी और एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की, जबकि उपविजेता मंडी टीम को 50 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत पुरस्कारों में मंडी के सियाल को बेस्ट अटैकर, शिमला रेड के कृश को बेस्ट सेटर, कुल्लू के हिमांशु को बेस्ट लिब्रो तथा शिमला रेड के पीयूष को बेस्ट ब्लॉकर चुना गया। सभी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि जिला प्रशासन की यह पहली पहल थी, जो पूरी तरह सफल रही है। उन्होंने कहा कि संजौलीवासियों की लंबे समय से खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की जो अपेक्षा थी, वह अब पूरी होती दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों को भी 20-20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है।

    उन्होंने कहा कि भविष्य में अंडर-19 स्कूल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर भी इसी मैदान में आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सभी कोचों से आह्वान किया कि वे खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण प्रदान करें। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले समय में यहां ओपन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

    हरीश जनारथा ने कहा कि जिला प्रशासन और नगर परिषद शिमला संयुक्त रूप से खेल मैदान के उपयोग के लिए समय-सारिणी जारी करेंगे, ताकि विभिन्न खेलों के लिए उचित समय निर्धारित किया जा सके। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलों के लिए पर्याप्त अवसर देना आवश्यक है, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास सुनिश्चित हो सके।

    गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव में इस वर्ष पहली बार वॉलीबॉल प्रतियोगिता को शामिल किया गया। 8 से 12 जून तक चली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 13 टीमों ने भाग लिया।

    अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा ने बताया कि उपायुक्त शिमला के निर्देशानुसार युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से पहली एंटी चिट्टा अंतर जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता की तैयारियां एक माह पूर्व ही शुरू कर दी गई थीं, जिसके परिणामस्वरूप इसका सफल आयोजन संभव हो पाया।

    समारोह में पार्षद अंकुश शर्मा, युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी राकेश धौटा, नायब तहसीलदार भीष्म कंवर, आयोजन समिति के प्रतिनिधि दविंदर सरस्वती, डी.एस. माउंटेन, राजकुमार, दलबीर धौलटा, रमेश चौहान, दिनेश चिल्लटा, जी एंड के राइफल के कोच, विभिन्न जिलों से आए कोच, खिलाड़ी, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

    #AntiChittaCampaign #HarishJanartha #HimachalNews #himachalpradesh #MandiVolleyball #Sanjouli #Shimla #ShimlaNews #ShimlaRed #SportsNews #SportsUpdate #SummerFestival2026 #VolleyballChampionship #VolleyballTournament #YouthSports
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: कुल्लू में दूध के नमूनों में मिले डिटर्जेंट अवशेष, खाद्य सुरक्षा विभाग ने विक्रेताओं को दी सख्त चेतावनी
    Next Article Rampur Bushahr: जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी सीपीआई(एम), संगठन विस्तार का लिया संकल्प
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Sports News : रामपुर में वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता 11 से, मुख्यमंत्री ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

    September 10, 2026

    Manali Paragliding Pre-World Cup: पहली बार होगा आयोजन, 64 पायलटों ने कराया पंजीकरण

    September 6, 2026

    Kullu News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर ढालपुर में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम, 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    September 3, 2026

    Forest: बरमूडा घास से हरा-भरा होगा रामपुर कॉलेज मैदान, 7 से 10 दिन में तैयार होगी घास

    August 26, 2026

    Sports: स्वर्गीय ठाकुर सेन नेगी जी प्रीमियर लीग: क्रिकेट के साथ नशामुक्त किन्नौर का संदेश

    August 23, 2026

    Forest: रामपुर कॉलेज ग्राउंड की बदल रही सूरत, हाइड्रोसीडिंग से उगाई जा रही घास

    August 20, 2026

    Sports: एंटी-ड्रग्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में मनोज शर्मा और पूजा ने जीते एकल खिताब

    August 10, 2026

    HPU Shimla ने जारी किया वार्षिक खेल और युवा उत्सव का कैलेंडर: 25 अगस्त से शुरू होंगी स्पर्धाएं, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

    August 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पहली अंतरविभागीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार

    July 20, 2026

    FIFA World Cup 2026 : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह; रोमांचक फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से रौंदा, फेर्रान बने हीरो

    July 20, 2026

    Vaibhav Suryavanshi: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू, 15 साल की उम्र में भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बने

    July 5, 2026

    Boxing: किसान की बेटी तनवी ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग में जीता कांस्य, रामपुर और हिमाचल का बढ़ाया गौरव

    July 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 5 0 4
    Users Today : 9
    Total Users : 122504
    Total views : 241293
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.