Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
किन्नौर

Kinnaur Kailash Yatra 1 जुलाई से होगी शुरू, जानें पंजीकरण नियम, इतिहास और धार्मिक महत्व

Kinnaur Kailash Yatra: हिमाचल प्रदेश की सबसे दुर्गम किन्नौर कैलाश यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है। जानें यात्रा की तारीख, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, इतिहास और धार्मिक महत्व।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 13, 20261 Comment2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रिकांगपिओ 

महादेव के भक्तों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। देश एवं प्रदेश की सबसे दुर्गम और पवित्र तीर्थ यात्राओं में से एक किन्नौर कैलाश यात्रा (Kinnaur Kailash Yatra) की आधिकारिक तारीखों का एलान हो गया है। समुद्रतल से 19,500 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित इस पावन धाम की यात्रा इस साल 1 जुलाई से शुरू होकर 30 जुलाई तक चलेगी। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित बैठक में यात्रा की तिथि तय की गई।

इस बार प्रशासन ने पर्यावरण संतुलन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए कड़े नियम लागू किए हैं। यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं का पोवारी बेस कैंप में पंजीकरण (Registration) और कड़ा मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा। अनफिट पाए जाने पर आगे जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। सुरक्षा के लिहाज से एक दिन में केवल 375 भक्तों को ही यात्रा पर जाने की अनुमति दी जाएगी। ट्रेकर्स की सुरक्षा के लिए केवल प्रशासन की ओर से अधिकृत और आईडी कार्ड धारक गाइड ही यात्रा में साथ जा सकेंगे। यात्रा की पवित्रता बनाए रखने के लिए स्थानीय देव सभाएं इस यात्रा की निगरानी करेंगी। पर्यावरण को साफ रखने के लिए विशेष एसओपी लागू होगी। किन्नौर कैलाश यात्रा केवल शारीरिक क्षमता की नहीं, बल्कि अटूट श्रद्धा और विश्वास की परीक्षा है।

रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा : बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि यह यात्रा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के साधन लाती है और पर्यटन को बढ़ावा देती है, इसलिए जनहित में इसे सुचारू रूप से चलाने का निर्णय लिया गया है।

किन्नौर कैलाश यात्रा का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में किन्नौर कैलाश का स्थान बेहद विशेष है। इसे भगवान शिव का शीतकालीन निवास स्थान माना जाता है। इस यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यहां स्थित 79 फीट ऊंचा गगनचुंबी शिवलिंग है। यह शिवलिंग प्रकृति का एक अद्भुत चमत्कार है, जो दिन के अलग-अलग प्रहरों में अपना रंग बदलता है। सुबह के समय इसका रंग कुछ और, दोपहर में यह सुनहरा और शाम ढलते ही यह पूरी तरह बदल जाता है। इस अलौकिक चमत्कार को देखने के लिए देश-विदेश से शिवभक्त खिंचे चले आते हैं।

#ARBtimes #Bholenath #HarHarMahadev #himachalpradesh #HimachalTourism #himalayas #kinnaur #KinnaurKailash #KinnaurKailash2026 #MahadevBhakti #ShivBhakti
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleDaily Horoscope : आज का राशिफल 13 जून 2026: जानिए अपनी राशि का भाग्य, शुभ अंक और उपाय
Next Article Shimla Summer Festival 2026 : जस्सी गिल और बब्बल राय की जुगलबंदी पर झूमा रिज मैदान
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Kinnaur: किन्नौर के पांच सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न से पढ़ाई, शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक में बोले मंत्री जगत सिंह नेगी

July 29, 2026

Kinnaur Kailash Yatra 30 जुलाई से: 28 से ऑनलाइन पंजीकरण; प्रतिदिन केवल 375 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

July 26, 2026

Kinnaur : कड़छम डैम के पास कार और ट्रक की टक्कर में रामपुर के युवक की मौत, 3 गंभीर घायल

July 23, 2026

Kinnaur: शिपकिला-चीन सीमा व्यापार 1 अगस्त से होगा शुरू, 30 नवंबर तक चलेगा कारोबार

July 14, 2026

Kinnaur: किन्नौर में 800 जरूरतमंदों को मिले भू-पट्टे, राजस्व मंत्री ने कोठी-पूर्वणी में दी विकास कार्यों की सौगात

July 13, 2026

Kinnaur: कल्पा में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की समीक्षा बैठक, लंबित कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

July 7, 2026

Kinnaur: सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में बोले जगत सिंह नेगी: यूनिवर्सल कार्टन से छोटे बागवानों को मिलेगा संरक्षण

July 4, 2026

Kinnaur : चोलिंग में बादल फटने से तबाही: मलबे में दबे वाहन, रिब्बा खड्‌ड में बाढ़ से संपर्क मार्ग टूटा

July 3, 2026

Kinnaur Kailash: अगले आदेशों तक स्थगित हुई किन्नौर कैलाश यात्रा-2026, मार्ग पर ग्लेशियर और भारी चट्टानों से बढ़ा खतरा

June 28, 2026

Kinnaur : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना

June 23, 2026

Kinnaur: किन्नौर के रूपी क्षेत्र में भीषण ओलावृष्टि से तबाही, सेब और नकदी फसलें बर्बाद

June 15, 2026

Kinnaur: निचार में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम, आधुनिक बागवानी और नशामुक्त समाज पर दिया जोर

June 11, 2026
View 1 Comment

1 Comment

  1. Pingback: Himachal : श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर बड़ा फैसला: कुल्लू प्रशासन ने आगामी आदेश तक स्थगित की श्रीखंड महाद

Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 5 6 2
Users Today : 2
Total Users : 116562
Total views : 231554
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.