Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
रामपुर बुशहर

Rampur Bushahr: दूध उत्पादकों की समस्याओं को लेकर 6 जुलाई को दत्तनगर में होगा प्रदर्शन, मिल्कफेड प्रबंधन से भी होगी वार्ता

हिमाचल दूध उत्पादक संघ की चाटी में आयोजित बैठक में दूध भुगतान में देरी, गुणवत्ता जांच मशीनों की कमी और उचित मूल्य न मिलने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। संघ ने 6 जुलाई को दत्तनगर में प्रदर्शन और 18 जून को मिल्कफेड के एमडी से बैठक करने का निर्णय लिया।
ATUL RAJBy ATUL RAJJune 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
दूध उत्पादक संघ की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व अन्य
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

हिमाचल दूध उत्पादक संघ की बैठक शनिवार को किसान मजदूर भवन, चाटी में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के दूध उत्पादकों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि दूध उत्पादकों की लंबित मांगों को लेकर 6 जुलाई को दत्तनगर में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 18 जून को शिमला में मिल्कफेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) के साथ आयोजित बैठक में भी इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा के राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद, देवकी नंद, दूध उत्पादक संघ के संयोजक प्रेम चौहान और रणजीत ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दूध के खरीद मूल्य में वृद्धि किए जाने के बावजूद दूध उत्पादकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दूध की भुगतान राशि समय पर नहीं मिल रही है, कई क्षेत्रों में दूध के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं तथा अधिकांश दुग्ध सहकारी समितियों में दूध की गुणवत्ता मापने वाली आधुनिक मशीनें उपलब्ध नहीं हैं।

वक्ताओं ने कहा कि दूध उत्पादकों की आय और हितों की सुरक्षा के लिए सरकार को इन समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने मांग की कि दूध की पेमेंट निर्धारित समय पर सुनिश्चित की जाए, गुणवत्ता के आधार पर पारदर्शी भुगतान व्यवस्था लागू हो तथा सभी दुग्ध समितियों में गुणवत्ता जांच मशीनें उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल दूध उत्पादक संघ लगातार किसानों और दुग्ध उत्पादकों की आवाज उठाता रहा है और भविष्य में भी इन मुद्दों को मजबूती के साथ उठाता रहेगा।

बैठक में पूर्ण ठाकुर, सुभाष, दुर्गा नंद, रीना देवी, सानू देवी, सुषमा, निशा देवी, गुलाब, करतार, राम लाल, दर्शन, काकू कश्यप, रिया, जगदीश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

#DairyFarmers #DattnagarProtest #FarmerIssues #HimachalMilkProducers #HimachalNews #himachalpradesh #KisanSabha #MilkFederation #MilkPayment #MilkProducersMovement #ShimlaNews #दूध_उत्पादक_संघ
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleHealth: खनेरी में स्वास्थ्य सेवाओं को झटका, चार दिन से बंद एक्स-रे सुविधा, अल्ट्रासाउंड मशीन भी खराब
Next Article Rampur Bushahr: एसजेवीएन प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप, 17 जून से धरना प्रदर्शन का ऐलान
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Rampur Bushahr: टिक्कर-जरोल-खमाड़ी सड़क के उन्नयन को ₹35.93 करोड़ की मंजूरी, 17 पंचायतों को होगा लाभ

July 29, 2026

SFI: बस सेवाएं बहाल करने की मांग को लेकर एसएफआई ने एचआरटीसी रामपुर के आरएम कार्यालय का किया घेराव

July 28, 2026

Rampur Bushahr: पर्यटन निगम के होटलों में रक्तदान शिविर व पौधारोपण, कर्मचारियों ने दिया सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

July 27, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर में पशु क्रूरता के खिलाफ जागरूकता रैली, एनएसएस स्वयंसेवकों ने दिया करुणा का संदेश

July 27, 2026

Boxing: भारतीय बॉक्सिंग प्रमोटर जीता सिंह ने श्रीलंका दौरे पर पेशेवर मुक्केबाजी सहयोग को दी नई दिशा

July 27, 2026

Shimla : नारकंडा बीडीसी अध्यक्ष बने नवीन पॉल, टाई के बाद पर्ची से पिंकी ठाकुर बनीं उपाध्यक्ष

July 24, 2026

Kinnaur : कड़छम डैम के पास कार और ट्रक की टक्कर में रामपुर के युवक की मौत, 3 गंभीर घायल

July 23, 2026

Rampur Bushahr : नारकंडा से लापता 20 वर्षीय नेपाली महिला और 3 वर्षीय बेटी मंडी से सकुशल बरामद

July 21, 2026

CPIM: एनटीए पेपर लीक और शिक्षा में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीपीआई(एम) का रामपुर में प्रदर्शन

July 20, 2026

Rampur Bushahr: दरकाली में दकनौल धार्मिक समारोह में पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विकास कार्यों और सड़क बहाली का दिया भरोसा

July 18, 2026

SJVN: एसजेवीएन ने रामपुर आयुर्वेदिक अस्पताल को दी फुली ऑटो बायोकेमिस्ट्री एनालाइज़र मशीन

July 18, 2026

रामपुर बस हादसा: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने घायलों का जाना हालचाल, नई बसें उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन

July 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 5 7 8
Users Today : 18
Total Users : 116578
Total views : 231572
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.