Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिमला

Shimla: शिमला की 441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ विशेष अभियान, नशा मुक्त जिला बनाने को मिशन मोड में जुटा प्रशासन

जिला शिमला में चिट्टे और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ 441 पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि मिशन मोड में चलने वाले इस अभियान में पंचायत प्रतिनिधि, युवक मंडल, महिला मंडल और विभिन्न विभाग सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
ATUL RAJBy ATUL RAJJune 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूराे | शिमला

जिला शिमला में नशे, विशेषकर चिट्टे (हेरोइन) के बढ़ते खतरे के खिलाफ व्यापक जन-जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान जिले की सभी 441 पंचायतों में संचालित होगा, जिसके तहत हर पंचायत और गांव स्तर तक नशा विरोधी संदेश पहुंचाया जाएगा। अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूहों, शिक्षण संस्थानों तथा विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

यह जानकारी उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उपायुक्त ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई को जिला प्रशासन ने मिशन मोड में लिया है। उन्होंने कहा कि चिट्टा केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि एक गंभीर सामाजिक चुनौती है, जिसके समाधान के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। पंचायत स्तर पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सहित विभिन्न विभाग जनप्रतिनिधियों के सहयोग से गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों तथा इसके सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करेंगे। अभियान के दौरान शपथ ग्रहण कार्यक्रम, जागरूकता रैलियां, खेल प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

“जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट ड्रग्स” अभियान के तहत लगातार कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट ड्रग्स’ नीति के अनुरूप जिला शिमला पुलिस ने वर्ष 2026 में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के दौरान एनडीपीएस अधिनियम के तहत 159 मामले दर्ज किए गए और 337 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें बैकवर्ड लिंकेज के माध्यम से 50 प्रमुख नशा तस्करों और सरगनाओं को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा गहन जांच के दौरान 38 अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्कों का भंडाफोड़ किया गया।

पुलिस ने इस अवधि में 2.275 किलोग्राम हेरोइन (चिट्टा), 14.633 किलोग्राम चरस, 12.432 किलोग्राम अफीम, 483 ग्राम पोस्त भूसी, 7,533 अफीम के पौधे, 275 नशीली गोलियां, 58.54 ग्राम मेथामफेटामाइन (क्रिस्टल मेथ) तथा 11.570 ग्राम एलएसडी बरामद की। इसके अतिरिक्त मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित 14.21 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए।

अवैध संपत्तियों पर भी कड़ी कार्रवाई

एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों पर प्रहार करने के लिए वित्तीय जांच को भी विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इस दिशा में विभिन्न मामलों में 1.13 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को फ्रीज किया गया है, जिससे नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क को कमजोर करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस ने पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम (PITNDPS Act) के तहत भी प्रभावी कार्रवाई करते हुए 40 आरोपियों और आदतन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर तीन माह की निरोधात्मक हिरासत में भेजा है।

गौरव सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि 441 पंचायतों में चलाया जाने वाला यह विशेष अभियान युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने तथा जिला शिमला को नशा मुक्त और स्वस्थ समाज के रूप में विकसित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित ठाकुर, डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा, डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

#AntiDrugCampaign #AnupamKashyap #ChittaFreeHimachal #DrugFreeShimla #himachalpradesh #Shimla #Shimlapolice #ZeroToleranceAgainstDrugs
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleBoxing: राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आदवती और अंकुश चमके
Next Article Shimla: मिल्क फेडरेशन के एमडी से मिला दूध उत्पादकों का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा 11 सूत्रीय मांग पत्र
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Shimla: गांवों के सर्वांगीण विकास से रुकेगा पलायन, 2032 तक समृद्ध हिमाचल बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

August 4, 2026

Shimla: विकास यात्रा पर जयराम ठाकुर का सवाल, बोले- सिर्फ सुक्खू सरकार का नहीं, सभी का योगदान दिखाएं

August 4, 2026

Himachal : शिमला पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ का 1.120 किलो चिट्टा बरामद, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

August 4, 2026

Shimla : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला: विश्वविद्यालयों की फीस बढ़ाकर छात्रों और अभिभावकों को कर रही परेशान

August 4, 2026

Scrub Typhus : IGMC में करसोग और शिमला के दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव; चिकित्सकों ने जारी की एडवाइजरी

August 4, 2026

Shimla : हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती, HPPSC ने दी बड़ी राहत; आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त तक बढ़ाई

August 4, 2026

Shimla : जिला कोर्ट का फैसला: HRTC बस में 20 ग्राम चिट्टा तस्करी के दोषी को 2 साल की कैद, सह-आरोपी बरी

August 4, 2026

HPU Shimla में फीस वृद्धि के खिलाफ ABVP का हल्ला बोल, परिसर में आक्रोश रैली के बाद क्रमिक भूख हड़ताल शुरू

August 4, 2026

Shimla : शोघी बैरियर पर पुलिस की कार्रवाई: हेलमेट की पैडिंग में छिपाकर ला रहे थे चिट्टा; दो युवक गिरफ्तार

August 4, 2026

Shimla: रक्तदान सेवा के लिए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी को सम्मानित

August 3, 2026

Shimla: रचनात्मक शिक्षा से युवाओं का सर्वांगीण विकास संभव : विक्रमादित्य सिंह

August 3, 2026

Himachal : जल शक्ति विभाग में निकलीं नौकरियां: जानें योग्यता, वेतन, चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि

August 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 2 4 5
Users Today : 73
Total Users : 117245
Total views : 232730
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.