Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
राजनीति

Rampur Bushahr: एसजेवीएन परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी, मांगों पर वार्ता न होने से बढ़ा रोष

एसजेवीएन की 1500 मेगावाट परियोजना में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। सीटू यूनियन ने प्रबंधन पर मजदूरों की मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
ATUL RAJBy ATUL RAJJune 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
एसजेवीएन की 1500 मेगावाट परियोजना में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

नवरत्न सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) की 1500 मेगावाट परियोजना में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत कर्मचारियों ने प्रबंधन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक किसी भी स्तर पर सकारात्मक बातचीत शुरू नहीं की गई है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।

धरने को संबोधित करते हुए पावर हाउस अध्यक्ष गुरदास ने कहा कि परियोजना में कार्यरत संविदा कर्मचारियों के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है। समान कार्य करने के बावजूद उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने और समाधान करने के बजाय उन्हें लगातार परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कि सीटू यूनियन द्वारा सौंपे गए मांग पत्र पर भी प्रबंधन कोई ठोस पहल नहीं कर रहा है और न ही किसी समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मजदूरों की मांगों की लगातार अनदेखी किए जाने से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

सीटू नेता एवं महासचिव कामराज ने कहा कि मजदूर लंबे समय से अपने अधिकारों और सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों की मांग कर रहे हैं, लेकिन कंपनी प्रबंधन उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र वार्ता शुरू नहीं की गई और मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा।

किसान सभा के जिला अध्यक्ष रंजीत ठाकुर ने भी धरने को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों की लड़ाई पूरी तरह न्यायसंगत है और किसान सभा इस संघर्ष में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा प्रबंधन को तुरंत वार्ता कर कर्मचारियों की मांगों का समाधान करना चाहिए।

धरने में शामिल कर्मचारियों ने एकजुटता के साथ अपनी मांगों को दोहराते हुए प्रबंधन से जल्द बातचीत शुरू करने और समस्याओं का समाधान करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

#CITU #ContractWorkers #EmployeeUnion #HimachalNews #HydroProject #LabourRights #SJVN #SJVNProject #WorkersMovement #WorkersProtest
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleShimla: हिमाचल में सुपर-स्पेशियलिटी डॉक्टरों को मिलेगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस, स्वास्थ्य सेवाओं पर 3000 करोड़ खर्च करेगी सरकार: सीएम सुक्खू
Next Article Rampur Bushahr: ननखड़ी कॉलेज बंद करने के फैसले पर भाजपा का विरोध, छात्रों के हित में निर्णय वापस लेने की मांग
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

July 31, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर में कांग्रेस की विरोध रैली, नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर केंद्र सरकार को घेरा

July 27, 2026

Shimla : जयराम का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: विदाई का बिगुल बज चुका, जनआंदोलन से सड़कों पर उतरेगी भाजपा

July 25, 2026

CPM: एचआरटीसी रामपुर डिपो में टायरों का संकट, सीपीएम ने सरकार पर साधा निशाना

July 18, 2026

Shimla : हिमाचल भाजपा ने 17 जिलों के प्रभारी और सह-प्रभारी किए नियुक्त; चेतन बरागटा को IT विभाग की कमान

July 16, 2026

Shimla : भाजपा ने चार्जशीट और जन आंदोलन समिति का किया गठन; जयराम, अनुराग समेत दिग्गज संभालेंगे मोर्चा

July 16, 2026

Rampur Bushahr: हर माह दूध की पेमेंट में देरी, कैसे चलाएं घर का खर्च: कौल सिंह नेगी

July 15, 2026

Himachal Politics: कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल पर भाजपा तैयार करेगी विस्तृत चार्जशीट

July 8, 2026

Shimla : जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला: बोले- राम मंदिर जाना सुक्खू सरकार की आस्था नहीं, राजनीतिक मजबूरी

July 7, 2026

Mandi Zila Parishad: अमरू राम निर्विरोध अध्यक्ष, बोदी देवी बनीं उपाध्यक्ष

July 2, 2026

Shimla: वीबी-जी रामजी योजना पर मुख्यमंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं : राकेश डोगरा

June 28, 2026

Rampur Bushahr: कैन में पेट्रोल-डीजल न मिलने से ठप हो रहे कृषि कार्य, सरकार दे राहत: कौल सिंह नेगी

June 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 1 7 8
Users Today : 6
Total Users : 117178
Total views : 232567
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.