Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, September 18
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: स्कूलों के 100 गज के दायरे में दुकानों के लाइसेंस निरीक्षण रिपोर्ट के बाद ही होंगे जारी- उपायुक्त

    शिमला में स्कूलों के 100 गज दायरे में स्थित दुकानों के लाइसेंस अब फिजिकल निरीक्षण रिपोर्ट के बाद ही जारी होंगे। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने तंबाकू नियंत्रण कानून (COTPA) के सख्त पालन और स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 19, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त अनुपम कश्यप

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    जिला शिमला में स्कूलों के नजदीक दुकानदारों के लाइसेंस की समीक्षा की जाएगी। यह आदेश उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने तंबाकू नियंत्रण पर जिला स्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उपायुक्त ने कहा कि स्कूलों के आसपास जिन भी दुकानों को लाइसेंस जारी किए गए हैं उन लाइसेंस होल्डर्स की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा भविष्य में किसी भी दुकानदार को लाइसेंस फिजिकल निरीक्षण रिपोर्ट के बाद ही जारी किया जाएगा। अगर लाइसेंस जारी करने वाले अधिकारियों ने बिना निरीक्षण रिपोर्ट के लाइसेंस जारी किया तो उक्त अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

    उपायुक्त ने कहा कि स्कूल के प्राधानाचार्य को परिसर के 100 गज के दायरे में दुकानों को निरीक्षण करने का अधिकार है। अगर किसी दुकान में तंबाकू उत्पादों की ब्रिकी की जा रही है तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाए। स्कूल प्रधानाचार्य स्वयं दुकानों का औचक निरीक्षण भी करें। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर विशेष प्रतिबंध लागू है। न्यायालय के निर्देशों के अनुसार किसी भी स्कूल, कॉलेज या अन्य शैक्षणिक संस्थान के 100 मीटर के दायरे में सिगरेट, बीड़ी अथवा किसी भी प्रकार के तम्बाकू उत्पाद की बिक्री पूर्णतः निषिद्ध है।

    उन्होंने कहा कि बसंतपुर ब्लॉक में स्कूलों के समीप दुकानदारों ने लिखित में प्रशासन को दिया है कि वे किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद की बिक्री नहीं करेंगे। यह नई पहल है जो सामुदायिक सहयोग की तरह संदेश देती है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने जिला के सभी अस्पतालों में तंबाकू मुक्त अस्पताल परिसर बाॅक्स स्थापित किए है जिसमें मरीज और तीमारदार को अस्पताल में प्रवेश करने से पहले तंबाकू उत्पाद बॉक्स में डालने होते है। जिला भर में लोग इस पहल में सहयोग कर रहे है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनएचएम द्वारा करवाए गए सर्वेक्षण के अधार पर शिमला के माॅल रोड़ का क्षेत्र लिया गया। दो घंटे सात मिनट तक चले इस सर्वेक्षण में 3.31 किलोमीटर क्षेत्र कवर किया । इसमें स्कूल के दायरे में आने वाली 17.5 फीसदी दुकानों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री के लाईसेंस जारी किए है।

    उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आम जनता, व्यापारियों तथा संस्थानों से अपील की है कि वे कोटपा अधिनियम के प्रावधानों का पूर्ण पालन करें और तंबाकू मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना सहयोग दें। तंबाकू सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों सहित अनेक गंभीर रोगों का प्रमुख कारण भी है।

    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, एडीएम लाॅ एंड आर्डर पंकज शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा यशपाल रांटा, जिला कार्यक्रम अधिकारी तंबाकू नियंत्रण प्रोग्राम डा राखी, सीएचओ डा अंजली चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनीत लखनपाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पाॅल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    कोटपा नियमों को सख्ती से पालन अनिवार्य

    सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (सीओटीपीए), 2003 भारत सरकार द्वारा तंबाकू नियंत्रण तथा जन स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से लागू किया गया एक महत्वपूर्ण कानून है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप वर्ष 2013 में प्रदेश को देश का पहला धूम्रपान मुक्त राज्य घोषित किया गया था।

    अधिनियम की धारा-4 के तहत सभी सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पूर्णतः प्रतिबंधित है। सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों, होटल, रेस्टोरेंट, बस अड्डों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति पर 200 रुपये तक का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है।

    कोटपा अधिनियम की धारा-5 तंबाकू उत्पादों के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष विज्ञापन, प्रचार तथा प्रायोजन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाती है। वहीं धारा-6(क) के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तंबाकू उत्पाद बेचना या उनसे तंबाकू उत्पाद बिकवाना दंडनीय अपराध है।

    धारा-6(ख) के तहत किसी भी विद्यालय, महाविद्यालय अथवा अन्य शिक्षण संस्थान के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसके अतिरिक्त धारा-7 के अनुसार बिना निर्धारित सचित्र स्वास्थ्य चेतावनी वाले तंबाकू उत्पादों का निर्माण, वितरण अथवा विक्रय भी कानूनन प्रतिबंधित है।

    खुली सिगरेट और बीड़ी बिक्री प्रतिषेध

    हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा तम्बाकू नियंत्रण को प्रभावी बनाने तथा युवाओं और बच्चों को तम्बाकू उत्पादों की आसान उपलब्धता से बचाने के उद्देश्य से ष्हमाचल प्रदेश खुली सिगरेट और बीड़ी बिक्री प्रतिषेध तथा सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद खुदरा कारोबार विनियमन अधिनियम, 2016 लागू किया गया है। इस अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वर्ष 2018 में संबंधित नियम भी अधिसूचित किए गए हैं।

    अधिनियम के अनुसार राज्य में किसी भी व्यक्ति द्वारा खुली अथवा एकल सिगरेट और बीड़ी की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित है। कोई भी दुकानदार बिना पैकेट के सिगरेट या बीड़ी न तो बेच सकता है और न ही बिक्री के लिए प्रदर्शित कर सकता है। इस प्रावधान का उद्देश्य विशेष रूप से बच्चों एवं किशोरों को तम्बाकू उत्पादों तक आसान पहुंच से रोकना है।

    कठोर दंड का प्रावधान

    अधिनियम के उल्लंघन पर कठोर दंड का प्रावधान किया गया है। प्रथम बार नियमों का उल्लंघन करने पर दोषी व्यक्ति को तीन माह तक का कारावास अथवा 50 हजार रुपये तक का जुर्माना या दोनों दंड दिए जा सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति दोबारा या बार-बार उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसे एक वर्ष तक का कारावास तथा एक लाख रुपये तक का जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। साथ ही, अवैध रूप से बेचे जा रहे तम्बाकू उत्पादों एवं संबंधित सामग्री को जब्त करने का भी प्रावधान है। वर्ष 2018 में अधिसूचित नियमों के अंतर्गत पंजीकरण की प्रक्रिया, आवेदन प्रपत्र तथा आवश्यक दस्तावेजों का विस्तृत विवरण निर्धारित किया गया है। निर्धारित शुल्क एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही व्यापारी को पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी किया जाता है।

    #AntiTobaccoCampaign #AnupamKashyap #ARBtimes #COTPA #Education #HealthAwareness #himachalpradesh #LicensingRules #PublicHealth #SchoolSafety #SchoolZone #Shimla #ShimlaNews #TobaccoControl #TobaccoFreeHimachal
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHPU: छात्र संघ चुनाव बहाली और फीस वृद्धि वापसी की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा एसएफआई का ज्ञापन
    Next Article HPU: एचपीयू में 18 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, मुख्यमंत्री ने ग्रीन हाइड्रोजन शोध का किया आह्वान
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla: हर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाना जिला प्रशासन का लक्ष्य : अनुपम कश्यप

    September 18, 2026

    Himachal High Court : 12 साल में 11 तबादले, हाईकोर्ट ने कर्मचारी की ट्रांसफर पर लगाई रोक

    September 18, 2026

    Shimla News: चिट्‌टा तस्करी नेटवर्क पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, जलालाबाद-चंडीगढ़ से दो गिरफ्तार

    September 17, 2026

    Himachal High Court : शादीशुदा बेटी को नौतोड़ जमीन से नहीं किया जा सकता वंचित, सरकार को पट्टा जारी करने का आदेश

    September 17, 2026

    Shimla News: एक एप पर मिलेंगी 41 घरेलू सेवाएं, प्लंबर-इलेक्ट्रीशियन से टैक्सी तक की सुविधा

    September 16, 2026

    Kumarsain News : बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च झोंककर बालियां लूटीं, जंगल के रास्ते फरार हुआ आरोपी

    September 16, 2026

    JOB: 17 सितंबर को एलआईसी और एसबीआई लाइफ में 124 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू

    September 15, 2026

    Himachal News: सरकारी सीबीएसई स्कूलों में दिन में तीन बार डिजिटल हाजिरी, चूका समय तो वेतन पर असर

    September 15, 2026

    Himachal High Court : संजौली में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को अपना वार्ड कार्यालय गिराने का आदेश

    September 15, 2026

    Himachal News : वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ने जीता खिताब, रामपुर रहा उपविजेता

    September 13, 2026

    Ganesh Chaturthi 2026 : 14 सितंबर से गणेश उत्सव, जानें क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी और क्या है इसका महत्व

    September 13, 2026

    Himachal High Court : संगीत शिक्षकों की भर्ती पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से 3 हफ्ते में मांगा जवाब

    September 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 5 2 2
    Users Today : 83
    Total Users : 123522
    Total views : 242962
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.