Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
रामपुर बुशहर

Rampur Bushahr: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रामपुर में जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने दिया नशे के खिलाफ संदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रामपुर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। करीब 300 विद्यार्थियों ने भाग लेकर नशा उन्मूलन और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश दिया।
ATUL RAJBy ATUL RAJJune 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शिक्षा विभाग के सहयोग से शुक्रवार को रामपुर में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत नशा उन्मूलन एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस वर्ष अभियान की थीम “नशा मुक्त भारत अभियान, विकसित भारत की पहचान” रखी गई है, जिसके माध्यम से युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

तहसील कल्याण अधिकारी रामपुर मोहन केदारटा ने बताया कि रैली में पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बालिका) रामपुर के लगभग 300 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली को पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य राजेश परमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली पुराना बस स्टैंड सहित रामपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नशे के खिलाफ प्रभावशाली संदेश दिए तथा लोगों को जागरूक किया।

मोहन केदारटा ने कहा कि नशा आज समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है, जिसका सबसे अधिक प्रभाव युवा वर्ग पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सही दिशा देना समय की आवश्यकता है। नशा मुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक वर्ग इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाए।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध समाज को सतर्क रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना संबंधित विभागों को देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग और संबंधित संस्थानों ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। आयोजन के माध्यम से युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवन मूल्यों को अपनाने तथा अपने परिवार और समाज में भी नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का आग्रह किया।

#AwarenessRally #DrugFreeIndia #himachalpradesh #NashaMuktBharat #NashaMuktiAbhiyan #RampurBushahr #SayNoToDrugs #SocialJusticeDepartment #StudentAwareness #YouthAgainstDrugs
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleHimachal Weather Update : हिमाचल में 10 जिलों में आज और कल भारी बारिश के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट
Next Article Rampur Bushahr: स्प्रिंग डेल स्कूल, खनेरी रामपुर में ‘कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं एआई रेडिनेस’ पर कार्यशाला आयोजित
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Job: रामपुर में 23 जून को 70 एसएमटी ट्रेनी पदों के लिए इंटरव्यू, मशोबरा में 19 जून को होटल सेक्टर की भर्ती

June 18, 2026

Social Service: मानव सेवा का सम्मान: रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी रामपुर को मिला हिमाचल गौरव सम्मान

June 16, 2026

Disaster: रामपुर में फ्लैश फ्लड मॉक एक्सरसाइज: आपदा से निपटने को प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने दिखाई तत्परता

June 16, 2026

Blood Donation: झाकड़ी में रक्तदान का महाअभियान: द रॉक जिम के शिविर में 54 यूनिट रक्त एकत्र

June 15, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया

June 15, 2026

Blood Donation: विश्व रक्तदाता दिवस: सुरक्षा बलों के जवानों ने किया रक्तदान, 61 यूनिट रक्त संग्रहित

June 14, 2026

Rampur Bushahr: एसजेवीएन प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप, 17 जून से धरना प्रदर्शन का ऐलान

June 13, 2026

Rampur Bushahr: दूध उत्पादकों की समस्याओं को लेकर 6 जुलाई को दत्तनगर में होगा प्रदर्शन, मिल्कफेड प्रबंधन से भी होगी वार्ता

June 13, 2026

Rampur Bushahr: निरथ-पांडाधार-ननखड़ी सड़क पर 10 दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, 14 से 24 जून तक बदला जाएगा मार्ग

June 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 2 3 9 2
Users Today : 24
Total Users : 112392
Total views : 224354
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.