Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Mandi : रिटायर्ड अफसर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 1.14 करोड़ की ठगी, ED और क्राइम ब्रांच के अफसर बन धमकाया

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में साइबर ठगों ने केंद्रीय एजेंसियों का अधिकारी बनकर एक रिटायर्ड अफसर को डिजिटल अरेस्ट किया और दो महीने में 1.14 करोड़ रुपये ठग लिए।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी 

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर बड़ा नेटवर्क चलाते हुए एक सेवानिवृत्त अधिकारी को अपना शिकार बनाया है। शातिरों ने प्रवर्तन निदेशालय (ED), क्राइम ब्रांच के फर्जी अधिकारी बनकर पीड़ित को ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ दिखाया और उनसे 1.14 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने करीब दो महीने तक रिटायर्ड अधिकारी को मानसिक दबाव और कानूनी कार्रवाई के डर में रखा। शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 319(2) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की धारा 66डी के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

    ऐसे बुना ठगी का जाल : गंभीर अपराध में फंसाने की दी धमकी

    शिकायतकर्ता के अनुसार, साइबर ठगों ने वीडियो और फोन कॉल के जरिए उनसे संपर्क किया। ठगों ने खुद को शीर्ष जांच एजेंसियों का बड़ा अधिकारी बताते हुए दावा किया कि एक गंभीर आर्थिक अपराध की जांच में उनका नाम सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित को डराते हुए कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनकी धनराशि को सत्यापन और सुरक्षा के लिए एक ‘सरकारी निगरानी खाते’ में जमा करना होगा। ठगों ने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी होते ही यह पूरी रकम उन्हें वापस कर दी जाएगी।

    3 नवंबर से 2 जनवरी तक हुईं कई ट्रांजेक्शन

    भय और भ्रम के माहौल में आकर सेवानिवृत्त अधिकारी ने आरोपियों के बताए बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करना शुरू कर दिया। उन्होंने 3 नवंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 के बीच करीब 5 लाख रुपये से लेकर 28 लाख रुपये तक की कई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कीं। इस तरह किस्तों में कुल 1.14 करोड़ रुपये ठगों के खातों में चले गए। जब लंबी अवधि बीतने के बाद भी न तो रकम वापस मिली और न ही उन कथित अधिकारियों से दोबारा संपर्क हो पाया, तब पीड़ित को ठगे जाने का अहसास हुआ।

    डरें नहीं, तुरंत 1930 पर कॉल करें

    “डिजिटल अरेस्ट या किसी भी केंद्रीय जांच एजेंसी के नाम पर आने वाले ऐसे फर्जी कॉल से बिल्कुल न घबराएं। कोई भी कानून सम्मत एजेंसी फोन पर इस तरह की कार्रवाई या पैसे ट्रांसफर करने की मांग नहीं करती। किसी भी अनजान खाते में पैसा न भेजें और तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या अपने नजदीकी साइबर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं।” — हिमाचल प्रदेश पुलिस

    #ARBtimes #CrimeNews #CyberCrime #CyberFraud #DigitalArrest #EDFaker #FinancialFraud #HimachalNews #himachalpradesh #Mandi Cybersecurity
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKangra : नाबालिग से दुराचार के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला
    Next Article Aaj Ka Rashifal : मेष से मीन राशि तक, कैसा रहेगा आपका दिन? जानें भाग्यशाली अंक और उपाय
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Accident: रामपुर के डेड ज्यूरी में पलटी गाड़ी पिता पुत्र घायल, ज्यूरी अस्पताल पहुंचाए

    August 14, 2026

    Crime: झाकड़ी में किराए के कमरे से 8.5 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 14, 2026

    Accident: संगड़ाह के गतलोग में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, चार की मौत; चालक समेत 9 घायल

    August 12, 2026

    Kullu: शलूरी नाले में गिरी ऑल्टो कार, एक की मौत, दूसरा घायल

    August 9, 2026

    Himachal : आईटीआई में खाली सीटों के लिए स्पॉट राउंड काउंसलिंग 8 अगस्त से, जानें आवेदन प्रक्रिया और तिथियां

    August 7, 2026

    Job: आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त को मंडी में कैंपस इंटरव्यू

    August 5, 2026

    UNA : 1.50 लाख का बिल पास करने के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत लेते PWD का जेई गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Bilaspur : बस में सफर कर रही पंजाब की युवती से 58 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Himachal : शिमला पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ का 1.120 किलो चिट्टा बरामद, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

    August 4, 2026

    Shimla : शोघी बैरियर पर पुलिस की कार्रवाई: हेलमेट की पैडिंग में छिपाकर ला रहे थे चिट्टा; दो युवक गिरफ्तार

    August 4, 2026

    Mandi : फोरलेन पर वोल्वो बस से 143 ग्राम चिट्टा बरामद; कुल्लू के युवक-युवती गिरफ्तार

    July 29, 2026

    Job: हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 400 पदों पर भर्ती, 3 अगस्त को मंडी में कैंपस इंटरव्यू

    July 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 1 2
    Users Today : 3
    Total Users : 118612
    Total views : 234940
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.