Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla : हिमाचल वन विकास निगम के कर्मचारियों को सौगात: 3% डीए और बोनस को मंजूरी, दैनिक मजदूरी भी बढ़ी

    हिमाचल वन विकास निगम (HPSFDC) की 216वीं बैठक में सीएम सुखविंदर सुक्खू ने कर्मचारियों के लिए 3% डीए, 175 कर्मियों को बोनस और दैनिक दिहाड़ी बढ़ाकर 450 रुपये करने की मंजूरी दी। पूरी खबर पढ़ें।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के कर्मचारियों और दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित निगम के निदेशक मंडल की बैठक में कर्मचारियों के हित में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। सरकार ने निगम कर्मियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने और पात्र कर्मचारियों को बोनस देने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही विभिन्न श्रेणियों के श्रमिकों की न्यूनतम दैनिक दिहाड़ी में भी बढ़ोतरी की गई है।

    3% महंगाई भत्ता और 175 कर्मचारियों को बोनस

    निदेशक मंडल की बैठक में राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुरूप वन निगम के कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2025 से तीन प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता (डीए) देने को हरी झंडी दिखाई गई है। इसके अलावा, निगम के उन 175 कर्मचारियों को भी बोनस देने का निर्णय लिया गया है, जिनका मासिक वेतन 21,000 रुपये तक है। सरकार के इस फैसले से त्योहारी सीजन और आर्थिक मोर्चे पर कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

    अनुबंध और दैनिक वेतनभोगियों का नियमितीकरण

    बैठक में कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर भी बड़ा फैसला हुआ। निदेशक मंडल ने 1 अप्रैल 2026 की राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार उन दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने को मंजूरी दी है, जिन्होंने पिछले चार वर्षों के दौरान हर साल कम से कम 240 कार्य दिवस पूरे किए हैं। इसके साथ ही, सरकार की तय नीति के दायरे में आने वाले पात्र अनुबंध (कॉन्ट्रेक्ट) कर्मचारियों के नियमितीकरण को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

    दैनिक दिहाड़ी में 25 रुपये की बढ़ोतरी

    वन निगम में काम करने वाले विभिन्न श्रेणियों के श्रमिकों को आर्थिक रूप से मजबूती देने के लिए उनकी न्यूनतम दैनिक मजदूरी को 425 रुपये से बढ़ाकर 450 रुपये करने का फैसला लिया गया है। न्यूनतम दिहाड़ी में की गई यह 25 रुपये की बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। मुख्यमंत्री ने निगम की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने प्रबंधन को निर्देश दिए कि वे निगम की दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने, राजस्व बढ़ाने और कार्यकुशलता में सुधार लाने के लिए नवाचार आधारित कदम उठाना जारी रखें।

    #ARBtimes #Bonus #DailyWages #DearnessAllowance #HimachalEmployees #HimachalNews #himachalpradesh #HPSFDC #SukhvinderSinghSukhu
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleEducation: अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर छात्रों ने ली प्लास्टिक बैग का प्रयोग न करने की शपथ
    Next Article Crime: चार वर्षों से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HRTC: अगले पांच वर्षों में एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

    August 17, 2026

    Shimla: ठियोग क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : विक्रमादित्य सिंह

    August 17, 2026

    Shimla: शिमला ग्रामीण को मिलीं 30 नई इलेक्ट्रिक बसें, 18 बसें विभिन्न रूटों पर रवाना

    August 13, 2026

    Shimla: सुन्नी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का विक्रमादित्य सिंह ने किया निरीक्षण, समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

    August 13, 2026

    Shimla: हिमाचल में अग्निशमन सेवाओं का होगा विस्तार, 46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहन रवाना

    August 11, 2026

    Shimla: विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में 24×7 पेयजल परियोजना के पैकेज-10 का किया निरीक्षण

    August 11, 2026

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने खनाशनी क्षेत्र में 15 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन व शिलान्यास

    August 11, 2026

    JOB: 10 अगस्त को शिमला में तपन इंडस्ट्रीज़ का कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

    August 7, 2026

    HPU Shimla ने जारी किया वार्षिक खेल और युवा उत्सव का कैलेंडर: 25 अगस्त से शुरू होंगी स्पर्धाएं, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

    August 7, 2026

    Shimla : पूर्व सीपीएस को सरकारी बंगले देने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा जवाब; पूछा- नियमों की अनदेखी क्यों?

    August 7, 2026

    Shimla : राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर मंथन

    August 5, 2026

    Shimla : हिमकेयर की जगह आएगी नई स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 लाख रुपये तक मिलेगा इलाज का कवर

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 7 4 7
    Users Today : 133
    Total Users : 118747
    Total views : 235144
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.