Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने खनाशनी क्षेत्र में 15 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन व शिलान्यास

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल के खनाशनी क्षेत्र में 15 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। सड़क व पुल परियोजनाओं से क्षेत्र को मिलेगी सुविधा।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के दौरान

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगलवार को जुब्बल उपमंडल के दूरदराज खनाशनी क्षेत्र का दौरा कर 15 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सड़क एवं संपर्क मार्गों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ किया। शिक्षा मंत्री ने 5 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से उन्नत होने वाली क्वालटा संपर्क सड़क के कार्य का भूमि पूजन किया। इसी मार्ग पर 2 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित पुल का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि इस पुल का निर्माण तीन वर्ष से भी कम समय में पूरा किया गया, जो एक बड़ी उपलब्धि है।

    इसके अतिरिक्त रोहित ठाकुर ने 6 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से धानसर संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया। इसके बाद ग्राम पंचायत झालटा के अंतर्गत लगभग 88 लाख रुपये की लागत से बनने वाले हरोट संपर्क मार्ग का भी भूमिपूजन किया।

    अपने प्रवास के अंतिम चरण में शिक्षा मंत्री ने धानसर में स्वर्गीय विजय सिंह ठाकुर एवं स्वर्गीय अनिल चौहान मेमोरियल वॉलीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय युवक मंडल को 50 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

    खनाशनी क्षेत्र से भावनात्मक संबंध

    रोहित ठाकुर ने कहा कि खनाशनी क्षेत्र उनके विधानसभा क्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस पूरे क्षेत्र के साथ उनका पारिवारिक एवं भावनात्मक संबंध है। उन्होंने कहा कि इस संबंध की नींव पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल ने रखी थी। ठाकुर रामलाल की प्रदेश के विकास के प्रति सकारात्मक सोच थी और उनका मानना था कि पहाड़ों के विकास में सड़कों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

    उन्होंने कहा कि सड़कें न केवल दूरदराज के क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ती हैं, बल्कि सेब बहुल क्षेत्रों में बागवानों के लिए भी इनका विशेष महत्व है। बेहतर सड़क संपर्क से किसान-बागवान अपनी फसल समय पर मंडियों तक पहुंचा सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि इसी दृष्टिकोण के तहत पिछले वर्ष क्षेत्र की सबसे दूरस्थ और सीमावर्ती धानसर-शिलोली सड़क का निर्माण किया गया। यह सड़क स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ सीमावर्ती उत्तराखंड राज्य के कोठीगाड़ क्षेत्र की किराणु और दुचाणु पंचायतों को भी लाभ पहुंचाएगी। इसके अतिरिक्त खनाशनी क्षेत्र में 15 अन्य सड़कों की पासिंग भी हुई है।

    सेब सीजन को लेकर विभागों को तैयार रहने के निर्देश

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष मानसून के दौरान अत्यधिक बारिश के कारण खनाशनी क्षेत्र में सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा था। इसके बावजूद सेब सीजन को देखते हुए सड़कों की युद्धस्तर पर बहाली की गई, ताकि बागवानों की फसल समय पर मंडियों तक पहुंचाई जा सके।

    उन्होंने कहा कि इस वर्ष के सेब सीजन को देखते हुए लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां दुरुस्त रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, ताकि बागवानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने ग्रामीणों से संवाद भी किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश देते हुए ग्रामीणों को त्वरित निदान का आश्वासन दिया।

    इस अवसर पर जुब्बल-कोटखाई-नावर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मेहता, जिला परिषद सदस्य सरस्वती नगर नेहा मेहता, पंचायत समिति उपाध्यक्ष लोकपाल शरखोली, पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष संदीप सेहटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा, ग्राम पंचायत गिलटाड़ी की प्रधान संजना कुमारी, उपप्रधान हीरानंद, पंचायत समिति सदस्य महीप चंगेटा सहित आसपास की पंचायतों के जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    #ARBtimes #EducationMinister #himachalpradesh #Jubbal #Khanashni #RoadDevelopment #RohitThakur #खनाशनी #जुब्बल #जुब्बलकोटखाई #रोहितठाकुर #विकासपरियोजनाएं #शिक्षामंत्री #सड़कविकास #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: जीबी पंत महाविद्यालय रामपुर में डिजिटल अटेंडेंस और लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम पर ओरिएंटेशन
    Next Article Kinnaur: शिगारचा पंचायत में संयुक्त जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla: विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में 24×7 पेयजल परियोजना के पैकेज-10 का किया निरीक्षण

    August 11, 2026

    JOB: 10 अगस्त को शिमला में तपन इंडस्ट्रीज़ का कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

    August 7, 2026

    HPU Shimla ने जारी किया वार्षिक खेल और युवा उत्सव का कैलेंडर: 25 अगस्त से शुरू होंगी स्पर्धाएं, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

    August 7, 2026

    Shimla : पूर्व सीपीएस को सरकारी बंगले देने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा जवाब; पूछा- नियमों की अनदेखी क्यों?

    August 7, 2026

    Shimla : राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर मंथन

    August 5, 2026

    Shimla : हिमकेयर की जगह आएगी नई स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 लाख रुपये तक मिलेगा इलाज का कवर

    August 5, 2026

    Shimla: गांवों के सर्वांगीण विकास से रुकेगा पलायन, 2032 तक समृद्ध हिमाचल बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

    August 4, 2026

    Shimla: विकास यात्रा पर जयराम ठाकुर का सवाल, बोले- सिर्फ सुक्खू सरकार का नहीं, सभी का योगदान दिखाएं

    August 4, 2026

    Himachal : शिमला पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ का 1.120 किलो चिट्टा बरामद, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

    August 4, 2026

    Shimla : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला: विश्वविद्यालयों की फीस बढ़ाकर छात्रों और अभिभावकों को कर रही परेशान

    August 4, 2026

    Scrub Typhus : IGMC में करसोग और शिमला के दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव; चिकित्सकों ने जारी की एडवाइजरी

    August 4, 2026

    Shimla : हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती, HPPSC ने दी बड़ी राहत; आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त तक बढ़ाई

    August 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 1 2 5
    Users Today : 60
    Total Users : 118125
    Total views : 234224
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.