Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
रामपुर बुशहर

Rampur Traffic Plan: रामपुर में 7 जुलाई से नए ट्रैफिक प्लान का ट्रायल, शहर में पार्किंग और भारी वाहनों पर सख्ती

रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए 7 से 15 जुलाई तक नए ट्रैफिक प्लान का ट्रायल शुरू होगा। एनएच-5 पर पार्किंग प्रतिबंध, वन-वे व्यवस्था और भारी वाहनों की आवाजाही पर नए नियम लागू रहेंगे।
ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने 7 से 15 जुलाई तक नए ट्रैफिक प्लान का ट्रायल शुरू करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था फिलहाल परीक्षण के आधार पर लागू की जाएगी। ट्रायल के दौरान मिले सुझावों और अनुभवों के आधार पर अंतिम ट्रैफिक प्लान तैयार कर उसे स्थायी रूप से लागू करने पर फैसला लिया जाएगा।

नई व्यवस्था के तहत मिनी सचिवालय से पुराने बस अड्डे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर किसी भी प्रकार की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। वहीं मिनी सचिवालय से ब्रौ जाने वाले मार्ग पर भी वाहनों को खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। इस सड़क पर सुबह 8 से 11 बजे तथा दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक केवल एकतरफा यातायात संचालित किया जाएगा।

चौधरी अड्डे में शिमला और रामपुर दोनों दिशाओं के लिए दो-दो बसों तथा दो-दो ऑटो के खड़े होने की व्यवस्था निर्धारित की गई है। इसी क्षेत्र में सुबह 8 से 11 बजे और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक लोडिंग-अनलोडिंग पर रोक रहेगी, जबकि अन्य समय में ही यह कार्य किया जा सकेगा।

खनेरी की ओर से आने वाले ऑटो को तहसील पुस्तकालय के समीप यात्रियों को उतारना होगा। वहीं पाटबंगला से गौरा चौक तक वाहनों की आवाजाही एकतरफा रहेगी। नए बस अड्डे से निकलने वाली बसों को परिवहन निगम की कार्यशाला मार्ग से होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचना होगा। इस पूरे मार्ग पर भी पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।

सफेद ढांक से गौरा चौक तक सड़क किनारे वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि गौरा चौक से पीजी कॉलेज के मुख्य द्वार तक पहाड़ी की ओर निर्धारित स्थानों पर पार्किंग की जा सकेगी। खनेरी अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने ऑटो खड़े करने पर भी रोक रहेगी। इसके लिए अस्पताल गेट से आगे अलग स्थान चिन्हित किया गया है। इसके अतिरिक्त नगर परिषद क्षेत्र में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश और आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा, ताकि शहर के भीतर यातायात सुचारु बना रहे।

एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि यह ट्रैफिक प्लान फिलहाल ट्रायल के रूप में लागू किया जा रहा है। 15 जुलाई के बाद विभिन्न विभागों, व्यापार मंडल और सामाजिक संस्थाओं से सुझाव लेकर अंतिम प्रस्ताव तैयार किया जाएगा, जिसे स्वीकृति के लिए उपायुक्त को भेजा जाएगा। उन्होंने नागरिकों और बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहन चालकों से नए यातायात नियमों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

#HimachalNews #himachalpradesh #NH5 #Rampur #RampurBushahr #RamPurNews #RoadSafety #TrafficManagement #TrafficPlan #TrafficUpdate
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleShimla: बसंतपुर विकास खंड का समग्र विकास किया जा रहा सुनिश्चित – विक्रमादित्य सिंह
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

National Highway: राष्ट्रीय राजमार्ग-5 से हटेगा अतिक्रमण, 9 जुलाई से शुरू होगा संयुक्त निरीक्षण अभियान

July 6, 2026

हिमाचल में आफत की बारिश: भरमौर में कार पर पत्थर गिरने से बच्ची की मौत, रामपुर के नरैण में बादल फटने से भारी नुकसान

July 6, 2026

Rampur Bushahr: देवता नाग वैली युवक मंडल जघोरी को मिला नया नेतृत्व, जगत ठानकू सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष

July 6, 2026

Gram-Sabha: कलेड़ा मझेवटी पंचायत का बड़ा फैसला: बिना अनुमति फेरी-कबाड़ व्यापार पर रोक, गौवंश छोड़ने पर ₹5000 जुर्माना

July 5, 2026

SJVNL: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने बनाया नया कीर्तिमान, एक दिन में 39.571 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन

July 5, 2026

SJVNL: एसजेवीएनएल 412 मेगावाट परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना शुरू, लंबित समझौते लागू करने की उठी मांग

July 1, 2026

Rampur News: विधायक नंद लाल ने काशापाट और मुनीश सड़क हादसों के मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार देने की घोषणा

June 28, 2026

Rampur Bushahr: एलएचईपी प्रभावित किसानों के मुआवजे पर मंथन, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश

June 27, 2026

Rampur Bushahr: देलठ पंचायत ने विधायक नंद लाल के समक्ष उठाए प्रदूषण मुआवजा और बस सेवा बहाली के मुद्दे

June 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 4 2 0 5
Users Today : 80
Total Users : 114205
Total views : 227378
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.