Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 8
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu News : भूस्खलन के खतरे से सहमे ग्रामीण, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन; स्थायी समाधान की उठाई मांग

    Kullu News: कुल्लू में भूस्खलन के खतरे से सहमे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर स्थायी समाधान की मांग उठाई। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की भी अपील की गई।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 7, 20261 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कुल्लू में मंगलवार को डीसी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजते भूस्खलन के खतरे से चिंतित लोग।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू

    मानसून सीजन की शुरुआत के साथ ही कुल्लू शहर के विभिन्न वार्डों में भूस्खलन का खतरा मंडराने लगा है। इस संभावित आपदा से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वार्ड नंबर 2 (अखाड़ा बाजार) और वार्ड नंबर 4 (अपर सुल्तानपुर) के निवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा। इसमें क्षेत्र में संभावित विनाशकारी भूस्खलन को रोकने के लिए तत्काल निवारक उपायों की मांग की गई है।

    इन संवेदनशील इलाकों में बना है गंभीर खतरा

    प्रतिनिधिमंडल में शामिल महिमन चंदर, अभिनव, राजीव, राजन, आदर्श वीर, अंकुर और रोहित ने अपर सुल्तानपुर और अखाड़ा बाजार के कई बेहद संवेदनशील स्थानों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। निवासियों के अनुसार, स्कूल रोड पर आत्या शर्मा के घर के नीचे, अखाड़ा-सुल्तानपुर रोड पर गोपाल कृष्ण शास्त्री के घर के नीचे और मठ क्षेत्र में पहाड़ियां खतरनाक रूप से अस्थिर बनी हुई हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी इन क्षेत्रों में भयंकर भूस्खलन से जान-माल की भारी क्षति हुई थी।

    कुल्लू के अखाड़ा बाजार इलाके में घरों के ऊपर मलबा

    निवासियों ने रखीं ये प्रमुख मांगें

    • सभी चिन्हित संवेदनशील स्थानों का तत्काल तकनीकी निरीक्षण किया जाए।

    • वर्षा जल के रिसाव को रोकने के लिए ढलानों को वाटरप्रूफ तिरपाल से ढका जाए।

    • रिटेनिंग दीवारों (दिवारों) और तार-जाल के माध्यम से कमजोर ढलानों को मजबूत किया जाए।

    • सीवरेज रिसाव की मरम्मत की जाए और नालियों को मलबे से मुक्त रखा जाए।

    उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने दिया आश्वासन

    वरिष्ठ निवासी महिमन चंदर ने बताया कि उपायुक्त अनुराग चंदर शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि सुझाए गए सुरक्षात्मक उपायों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा। उपायुक्त ने तुरंत लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, नगर परिषद और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को निर्देश जारी कर मरम्मत कार्य शुरू करने समेत स्थायी समाधान की योजना बनाने को कहा है।

    #ARBtimes #DisasterManagement #HimachalMonsoon #himachalpradesh #KulluAdministration #Kullunews #LandslideThreat #PublicSafety
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur: कल्पा में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की समीक्षा बैठक, लंबित कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश
    Next Article Crime: मनाली पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार: किराये के मकान से 26.20 ग्राम चिट्टा व ₹20 हजार बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अटल टनल का किया दौरा, बीआरओ के कार्य की सराहना

    October 7, 2026

    Kullu News : तीर्थन घाटी में अग्निकांड, देखते ही देखते राख हुआ लकड़ी का मकान

    October 7, 2026

    Kullu: कुल्लू में शिक्षकों के पांच पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 12 अक्टूबर को

    October 5, 2026

    Kullu: राष्ट्रपति प्रवास के दौरान मनाली-अटल टनल मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव

    October 4, 2026

    Kullu: राष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास को लेकर तैयारियों की समीक्षा

    October 3, 2026

    Kullu: गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 का समापन

    October 3, 2026

    Kullu: वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर, उनके अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक : डॉ. अमित कुमार शर्मा

    October 1, 2026

    Kullu: मानसून से हुए नुकसान का जायजा लेने कुल्लू पहुंची केंद्रीय टीम, सैंज क्षेत्र का किया निरीक्षण

    September 30, 2026

    NHPC: बिहाली में स्थानीय मुद्दों को लेकर बैठक, एनएचपीसी ने कार्य बहाली में सहयोग की अपील की

    September 29, 2026

    Kullu: राष्ट्रपति के प्रस्तावित कुल्लू प्रवास को लेकर सुरक्षा प्रतिबंध लागू

    September 26, 2026

    Kullu: निरमंड के जगातखाना में 30 सितंबर को होगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम

    September 25, 2026

    Kullu: जिला व तालुका न्यायालयों में कम खर्च में निपटेंगे मामले, कुल्लू में ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0’ अभियान शुरू

    September 24, 2026
    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: मनाली में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़: अमृतसर के 4 तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन और नकदी बरामद

    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 8 9 8
    Users Today : 36
    Total Users : 125898
    Total views : 246765
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.