एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश सरकार ने सचिवालय प्रशासन सेवाओं के तहत स्टेनो टाइपिस्टों की भर्ती एवं सेवा शर्तों से संबंधित नए नियम वीरवार को राजपत्र (Gazette) में अधिसूचित कर दिए हैं। नए नियमों के तहत अब इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं के बजाय स्नातक (Graduation) की डिग्री अनिवार्य कर दी गई है। सचिवालय में स्टेनो टाइपिस्ट के कुल 20 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 80 प्रतिशत पद सीधी भर्ती या नियमितीकरण से और 20 प्रतिशत सेकेंडमेंट आधार पर भरे जाएंगे।
शॉर्टहैंड और कंप्यूटर टाइपिंग के लिए ये होंगे नए नियम
भर्ती प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ कौशल परीक्षण (Skill Test) के नियमों में भी बड़ा बदलाव किया गया है:
शॉर्टहैंड गति: अंग्रेजी और हिंदी में 60 शब्द प्रति मिनट (wpm) की गति अनिवार्य है।
कंप्यूटर टाइपिंग गति: अंग्रेजी के लिए 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी के लिए 30 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।
अनिवार्य शर्त: उम्मीदवार को ज्वाइनिंग के समय किसी एक भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) में शॉर्टहैंड पास करना होगा, लेकिन नियुक्ति के दो वर्ष के भीतर दूसरी भाषा में भी शॉर्टहैंड परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर वेतन वृद्धि (Increment) रोकी जा सकती है। सीधी भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तय की गई है।
👉 यह भी पढ़ें : HP Police Constable Recruitment 2026: हिमाचल में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती शुरू; आज से करें ऑनलाइन आवेदन, जानें योग्यता और नियम
