Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
कांगड़ा

Kangra : देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR दर्ज; सरकारी धन के दुरुपयोग-धोखाधड़ी का आरोप

हिमाचल प्रदेश विजिलेंस ब्यूरो ने देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह के खिलाफ विधायक ऐच्छिक निधि के दुरुपयोग और धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। बैंक खातों से नकदी निकालकर पैसे हड़पने के गंभीर आरोप हैं। मामले की निष्पक्ष जांच शुरू कर दी गई है।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  धर्मशाला | राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस ब्यूरो) हिमाचल प्रदेश ने कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक होशियार सिंह के विरुद्ध एक बड़ा कदम उठाया है। विजिलेंस ब्यूरो ने सरकारी धन के कथित दुरुपयोग और धोखाधड़ी के संबंध में प्राप्त एक गंभीर शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह पूरी कार्रवाई पूर्व विधायक की ही एक निजी कंपनी के कर्मचारियों की ओर से दी शिकायत के आधार पर की गई है।

जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

विजिलेंस ब्यूरो की ओर से की गई प्रारंभिक जांच के दौरान उपलब्ध दस्तावेजों, संबंधित लाभार्थियों के बैंक रिकॉर्ड, सरकारी कागजातों और शिकायतकर्ताओं सहित अन्य व्यक्तियों के बयानों का गहन परीक्षण किया गया। इस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। सामने आया है कि  वर्ष 2023 और 2024 के दौरान विधायक ऐच्छिक निधि के तहत कुछ गरीब व जरूरतमंद व्यक्तियों के नाम पर वित्तीय सहायता स्वीकृत और जारी की गई थी। हालांकि, शिकायतकर्ताओं और अन्य संबंधित व्यक्तियों ने ऐसी किसी भी सहायता के लिए कभी कोई आवेदन ही नहीं किया था। जांच के दौरान कथित लाभार्थियों ने बयान दिया है कि जब यह सहायता राशि उनके बैंक खातों में आई, तो पूर्व विधायक के निर्देशानुसार उन्होंने उस राशि को नकद निकाला और पूर्व विधायक या उनके करीबियों को सौंप दिया।

जिनके नाम राशि स्वीकृत हुई, उन्हें नहीं मिला लाभ

सत्यापन के दौरान जुटाए गए दस्तावेजी साक्ष्यों और बैंक ट्रांजेक्शन के रिकॉर्ड से यह साफ तौर पर परिलक्षित हुआ है कि सरकारी धन का उपयोग उसके निर्धारित उद्देश्य के विपरीत किया गया। जिन लाभार्थियों के नाम पर राशि स्वीकृत हुई थी, उन्हें इसका वास्तविक लाभ मिला ही नहीं। इन पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया आपराधिक न्यासभंग और छल के अपराध प्रमाणित होने पर भारतीय दंड संहिता (IPC), 1860 की धारा 409 और 420 के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना धर्मशाला में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अन्य लोगों की भूमिका की भी होगी जांच

विजिलेंस ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान जो भी नए साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर इस पूरे मामले में शामिल अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों या सहयोगियों की भूमिका का भी परीक्षण किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम या अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के तहत अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। जांच पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी और साक्ष्य-आधारित होगी। किसी भी व्यक्ति की जवाबदेही केवल कानून और सबूतों के आधार पर ही तय की जाएगी।

भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस’

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अपने आधिकारिक बयान में पुनः दोहराया है कि सार्वजनिक धन के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार अथवा जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी अपराध के प्रति ‘शून्य सहिष्णुता’ (जीरो टॉलरेंस) की नीति अपनाई गई है। कानून के समक्ष सभी व्यक्ति समान हैं और मामले की निष्पक्ष व स्वतंत्र जांच सुनिश्चित करना ब्यूरो की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

#ARBtimes #CorruptionCase #DehraMLA #FIR #HimachalNews #HimachalPolitics #HoshiarSinghChambyal #ShimlaNews #SVACB #VigilanceAction
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleHimachal : सिर्फ 10 गाड़ियां, 3 गहने और नो फिजूलखर्ची! जानिए सिरमौर की सखौली पंचायत के इस नए ‘वेडिंग रूल बुक’ में क्या है खास?
Next Article Rampur Bushahr: रामपुर में पहली अंतरविभागीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Kangra : विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान; मायके पक्ष ने दामाद पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप

July 20, 2026

Himachal : शिमला पुलिस ने ध्वस्त किया 5 राज्यों में फैला अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क; चंडीगढ़ और मोहाली से दबोचे तस्कर

July 19, 2026

Shimla : ₹500 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में ED ने 3 और आरोपी पकड़े, 2.48 लाख लोगों से ठगी

July 18, 2026

Kangra : धर्मशाला पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने वाले चाचा को 20 साल की कड़ी कैद

July 18, 2026

Shimla : पुलिस ने होटल में दबिश देकर पंजाब के 3 नशा तस्कर दबोचे; शोघी में 10 ग्राम चिट्टे के साथ रामपुर का युवक गिरफ्तार

July 18, 2026

Sirmaur : नाहन में कैदी को ला रही पुलिसकर्मियों की गाड़ी ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

July 18, 2026

Himachal : हमीरपुर में बेटे का खौफनाक कदम: शराब के नशे में 65 वर्षीय पिता को मुक्कों से पीट-पीटकर मार डाला

July 16, 2026

Kullu : बुजुर्ग से ₹11.60 लाख की ठगी: आयुर्वेदिक दवा और इलाज के बहाने पंजाब के शातिर ने लगाई चपत

July 15, 2026

Kangra : SOS छात्रों को बड़ी राहत: 8वीं, 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 20 जुलाई तक बढ़ी; जानें लेट फीस का पूरा शेड्यूल

July 15, 2026

Kangra : पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार: 3 महिलाओं समेत 7 तस्कर गिरफ्तार, 49.48 ग्राम चिट्‌टा बरामद

July 15, 2026

Kangra : CU में Ph.D. एडमिशन का मौका: 29 विषयों की 263 सीटों के लिए आवेदन शुरू; 31 जुलाई है लास्ट डेट, जानें पूरी प्रक्रिया

July 14, 2026

Hamirpur : 14 वर्षीय लड़की की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट के आधार पर पड़ोसियों समेत 8 लोगों पर केस दर्ज

July 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 9 5 6
Users Today : 58
Total Users : 115956
Total views : 230377
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.