Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    कांगड़ा

    Kangra : ‘यहां मन नहीं लगता’… पति को मैसेज कर 5 लाख के गहने और 50 हजार लेकर नवविवाहिता फरार

    पालमपुर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद हुई शादी के डेढ़ माह बाद 5 लाख के गहने और 50 हजार रुपये लेकर नवविवाहिता फरार हो गई। जाने से पहले पति को मैसेज कर कहा- 'यहां रहना अच्छा नहीं लगता।'
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    AI Generated Image

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा |  हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा स्थित पालमपुर क्षेत्र में शादी के महज डेढ़ महीने बाद एक नवविवाहिता फरार हो गई। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी घर में रखे करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गई है।

    घर छोड़कर जाने के बाद महिला ने पति के मोबाइल पर मैसेज भेजकर कहा, “मुझे तुम्हारे घर में रहना अच्छा नहीं लग रहा।” इस संदेश के बाद से महिला का मोबाइल फोन बंद आ रहा है और उसने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी कोई जवाब नहीं दिया है।

    इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, UP से ब्याह कर लाया था युवक

    जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश की रहने वाली इस युवती की पालमपुर के युवक के साथ Instagram के जरिए जान-पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। युवक अपने परिजनों के साथ उत्तर प्रदेश गया और वहां रीति-रिवाजों के अनुसार शादी रचाने के बाद युवती को पालमपुर लाया। नवविवाहिता के आगमन की खुशी में परिवार ने पारंपरिक धाम (प्रीतिभोज) का आयोजन भी किया था।

    घूमने जाने का बहाना बनाकर सास से मांगे गहने

    परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद डेढ़ महीने तक महिला का व्यवहार पूरी तरह सामान्य रहा, जिससे परिवार को उस पर कोई संदेह नहीं हुआ। हाल ही में युवती ने पति के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का बहाना बनाया और अपनी सास से पहनने के लिए सोने-चांदी के आभूषण मांग लिए। सास ने विश्वास करके उसे गहने सौंप दिए। इसके बाद युवती मौका पाकर रात के अंधेरे में घर से 5 लाख के गहने और 50 हजार की नकदी समेटकर निकल गई।

    सुबह जब कमरे में पत्नी नहीं मिली, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों के पास तलाश करने के दौरान ही पति के फोन पर पत्नी का ‘घर अच्छा न लगने’ वाला मैसेज आया और उसका नंबर ऑफ हो गया। फिलहाल इस ठगी से पीड़ित परिवार में सन्नाटा पसरा है, हालांकि अभी तक मामले की आधिकारिक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleएसपीयू मंडी में बीएड की 300 खाली सीटों के लिए मॉप-अप राउंड काउंसलिंग 31 अगस्त और 1 सितंबर को
    Next Article Shimla : 10 रुपये के कैरी बैग की वसूली पड़ी भारी, कंपनी पर 24 हजार का जुर्माना
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 4 गुना बढ़ाया पंजीकरण शुल्क, लेट फीस भी 100 से बढ़कर 500 रुपये हुई

    August 25, 2026

    Forest: ननखड़ी में कायल के 41 स्लिपर बरामद होने से मचा हड़कंप, जंगल में सर्च अभियान जारी

    August 24, 2026

    Shimla : HRTC का अनुबंध कर्मचारी 4.50 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, रोहड़ू के अणु में पुलिस की कार्रवाई

    August 24, 2026

    HPBOSE : हिमाचल बोर्ड SOS 8वीं, 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, 17 सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

    August 23, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में दर्दनाक सड़क हादसा, 125 मीटर गहरी खाई में गिरी स्विफ्ट; चालक की मौत

    August 23, 2026

    Shimla: सुन्नी उपमंडल के चाबा के समीप ऑटो रिक्शा नदी में गिरा, चालक की मौत

    August 23, 2026

    Kangra : सोशल मीडिया की लत ने तोड़ी शादी! पत्नी की आदतों से परेशान पति ने लिया तलाक

    August 23, 2026

    नशे की काली कमाई पर पुलिस का वार, ऊना में तस्कर की 85.75 लाख की संपत्ति फ्रीज

    August 21, 2026

    Himachal : धर्मशाला में मोबाइल गेम खेलने से रोका तो 14 वर्षीय किशोर ने उठाया खौफनाक कदम

    August 20, 2026

    पांवटा साहिब हत्याकांड: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, कहासुनी के बाद की थी हत्या

    August 19, 2026

    CRIME: किन्नौर में चिट्टा नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.79 ग्राम हेरोइन और ₹1.04 लाख नकदी बरामद

    August 18, 2026

    Sirmaur : पांवटा साहिब में शिलाई के सब्जी विक्रेता की गला रेतकर हत्या, परिजनों ने बस स्टैंड पर किया प्रदर्शन

    August 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 0 2 3 9
    Users Today : 34
    Total Users : 120239
    Total views : 237412
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.