Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, November 4
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu : हाईकोर्ट के आदेशों के बाद बदले गए DC और SP, सुरजीत सिंह को डीसी का प्रभार, अभिषेक नए एसपी

    हिमाचल हाईकोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार ने डीसी और एसपी कुल्लू का तबादला कर दिया है। सुरजीत सिंह को डीसी कुल्लू का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, जबकि 2019 बैच के आईपीएस अभिषेक एस को नया एसपी नियुक्त किया गया है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू

    हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के कड़े आदेशों के बाद राज्य सरकार ने कुल्लू जिले के प्रशासनिक नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने बुधवार को जिलाधीश (DC) और पुलिस अधीक्षक (SP) दोनों अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से पद से हटा दिया है।

    मुख्य सचिव के.के. पंत की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, एचएएस अधिकारी एवं एडीएम कुल्लू सुरजीत सिंह को डीसी कुल्लू का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, वर्ष 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक एस को कुल्लू का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। कुल्लू के नए एसपी अभिषेक एस मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले हैं। इससे पहले पुलिस मुख्यालय शिमला में एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) और एसपी साइबर क्राइम (सीआईडी) का प्रभार संभाल रहे थे। वे राजभवन में राज्यपाल के एडीसी और किन्नौर जिले के एसपी भी रह चुके हैं।

    • अनुराग चंद (पूर्व डीसी): उन्हें कार्मिक विभाग (पर्सनल डिपार्टमेंट) शिमला में जॉइनिंग देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

    • मदन लाल (पूर्व एसपी): HPPS अधिकारी मदन लाल को तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करने को कहा गया है। उनकी नई तैनाती के आदेश अलग से जारी होंगे।

    कसोल रेव पार्टी मामला बनी तबादले की वजह

    बताया जा रहा है कि अधिकारियों पर यह गाज कसोल में आयोजित अवैध रेव पार्टी मामले के बाद गिरी है। हिमाचल हाईकोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए डीसी और एसपी कुल्लू के तबादले और उनके खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए थे।दोनों अधिकारियों ने हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। शीर्ष अदालत ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश पर तो आंशिक राहत प्रदान कर दी, लेकिन तबादले से जुड़े हाईकोर्ट के आदेश को पूरी तरह बरकरार रखा। ऐसे में राज्य सरकार ने दोनों अधिकारियों को हटाने का फैसला लिया है।

    #ARBtimes #HighCourtOrder #HimachalGovernment #HimachalNews #HimachalPolitics #IPSAbhishekS #Kullunews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल 6 अगस्त 2026: जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
    Next Article Forest: रामपुर में सितंबर में 27वीं हिमाचल प्रदेश वन खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता, 23 साल बाद मिली मेजबानी
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kullu News : ट्राउट मछलियों के प्रजनन काल में नदी-नालों में मछली पकड़ने पर चार माह का प्रतिबंध

    November 3, 2026

    Kullu: जिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार, 28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेता

    October 28, 2026

    Kullu News : मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर किया एनसीसी हैंगर का उद्घाटन, विमानन प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा

    October 27, 2026

    Kullu Dussehra 2026: भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ आगाज, देवताओं के मिलन से भक्तिमय हुआ ढालपुर

    October 22, 2026

    लाहौल में दर्दनाक हादसा: चिनाब नदी किनारे गिरी बरातियों की कार, तीन भाइयों समेत चार की मौत

    October 20, 2026

    Kullu News : पत्नी की हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद, 15 हजार रुपये जुर्माना

    October 18, 2026

    Kullu: नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में होगी लाइव निगरानी और ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग

    October 17, 2026

    Kullu Dussehra: 7 अक्तूबर से बदलेगी यातायात व्यवस्था, 18 स्थानों पर 2 हजार वाहनों की पार्किंग

    October 17, 2026

    Kullu:  दशकों के इंतजार के बाद कुल्लू पहुंचा पहला माइक्रोलाइट विमान

    October 14, 2026

    Kullu: यूएई में इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें आवेदन

    October 12, 2026

    Kullu: कुल्लू में अर्ली इंटरवेंशन सेंटर का उद्घाटन, दिव्यांग बच्चों को एक छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    October 12, 2026

    Kullu: कुल्लू दशहरा की तैयारियों में न हो कोई कमी, समय पर पूरी करें सभी व्यवस्थाएं : उपायुक्त

    October 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 2 2 9
    Users Today : 11
    Total Users : 128229
    Total views : 250425
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.