Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: रामपुर-ननखड़ी में सी-ग्रेड सेब खरीद शुरू न होने पर भाजपा का सरकार पर हमला, हिमफेड की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

    रामपुर और ननखड़ी में सी-ग्रेड सेब खरीद शुरू न होने पर भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार और हिमफेड पर सवाल उठाए। बागवानों के हित में सभी खरीद केंद्रों पर तत्काल खरीद शुरू करने और केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 7, 2026Updated:August 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कौल सिंह नेगी, पूर्व भाजपा प्रत्याशी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र में सी-ग्रेड सेब की खरीद शुरू न होने पर प्रदेश सरकार और हिमफेड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बागवानों के हित में तत्काल खरीद शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हिमफेड द्वारा स्थापित सभी खरीद केंद्रों पर बिना देरी के खरीद प्रक्रिया शुरू की जाए और पिछले वर्षों के अनुरूप खरीद केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाए।

    उन्होंने बताया कि रामपुर उपमंडल के निचले क्षेत्रों में सेब सीजन जुलाई में ही शुरू हो गया था। निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन लगभग समाप्त हो चुका है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में इन दिनों सेब तुड़ान जारी है। इसके बावजूद कई स्थानों पर हिमफेड के खरीद केंद्रों में अब तक सी-ग्रेड सेब की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में एचपीएमसी मंडी मध्यस्थता योजना के तहत विभिन्न स्थानों पर सी-ग्रेड सेब खरीद केंद्र संचालित करता था। इस वर्ष सरकार ने यह जिम्मेदारी हिमफेड को सौंपी है, लेकिन खरीद केंद्रों की संख्या में काफी कमी कर दी गई है।

    भाजपा नेता के अनुसार, पिछले वर्ष ननखड़ी ब्लॉक में एचपीएमसी के 14 खरीद केंद्र संचालित थे, जबकि इस बार हिमफेड ने केवल पांच केंद्र स्थापित किए हैं। इसी तरह रामपुर ब्लॉक में पिछले वर्ष 12 खरीद केंद्र थे, लेकिन इस बार केवल खनोग में एक केंद्र खोला गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं, वहां भी अब तक खरीद शुरू नहीं हुई है। इससे निचले क्षेत्रों में सीजन समाप्त होने के बाद गर्मी के कारण सी-ग्रेड सेब खराब होने का खतरा बढ़ गया है और बागवानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

    कौल सिंह नेगी ने कहा कि इस वर्ष पहले ही सेब उत्पादन प्रभावित रहा है, जिससे बागवान आर्थिक दबाव में हैं। ऐसे में समय पर सी-ग्रेड सेब की खरीद नहीं होने से उनकी परेशानियां और बढ़ेंगी। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि हिमफेड के सभी स्थापित खरीद केंद्रों पर तत्काल खरीद शुरू करवाई जाए तथा पिछले वर्ष की तरह पर्याप्त संख्या में नए खरीद केंद्र खोले जाएं, ताकि बागवानों को दूर-दराज के क्षेत्रों तक सेब ढोने पर अतिरिक्त खर्च न उठाना पड़े।

    इसके साथ ही उन्होंने खरीद प्रक्रिया को सरल बनाने की भी मांग की। उनका कहना है कि पोर्टल, दस्तावेजी औपचारिकताओं और अन्य प्रक्रियाओं को आसान बनाया जाए, ताकि बागवानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि बागवानी हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और बागवानों को समय पर राहत देना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

    #AppleGrowers #AppleProcurement #AppleSeason #ARBtimes #BJP #CGradeApple #himachalpradesh #HIMFED #Horticulture #HPMC #KaulSinghNegi #MIS #Nankhari #Rampur
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur: ईरान में भारत के नए राजदूत बने किन्नौर के विश्वेश नेगी, प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: एलएचईपी प्रभावित किसानों ने लंबित मांगों पर तेज किया आंदोलन, 10 अगस्त के जेल भरो प्रदर्शन की बनाई रणनीति

    August 5, 2026

    Shimla : राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर मंथन

    August 5, 2026

    Shimla: विकास यात्रा पर जयराम ठाकुर का सवाल, बोले- सिर्फ सुक्खू सरकार का नहीं, सभी का योगदान दिखाएं

    August 4, 2026

    Shimla : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला: विश्वविद्यालयों की फीस बढ़ाकर छात्रों और अभिभावकों को कर रही परेशान

    August 4, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

    July 31, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में कांग्रेस की विरोध रैली, नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर केंद्र सरकार को घेरा

    July 27, 2026

    Shimla : जयराम का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: विदाई का बिगुल बज चुका, जनआंदोलन से सड़कों पर उतरेगी भाजपा

    July 25, 2026

    CPM: एचआरटीसी रामपुर डिपो में टायरों का संकट, सीपीएम ने सरकार पर साधा निशाना

    July 18, 2026

    Shimla : हिमाचल भाजपा ने 17 जिलों के प्रभारी और सह-प्रभारी किए नियुक्त; चेतन बरागटा को IT विभाग की कमान

    July 16, 2026

    Shimla : भाजपा ने चार्जशीट और जन आंदोलन समिति का किया गठन; जयराम, अनुराग समेत दिग्गज संभालेंगे मोर्चा

    July 16, 2026

    Rampur Bushahr: हर माह दूध की पेमेंट में देरी, कैसे चलाएं घर का खर्च: कौल सिंह नेगी

    July 15, 2026

    Himachal Politics: कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल पर भाजपा तैयार करेगी विस्तृत चार्जशीट

    July 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 7 7 5 7
    Users Today : 70
    Total Users : 117757
    Total views : 233692
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.