Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Kinnaur Kailash: प्रतिकूल मौसम के चलते दो दिन बंद रही किन्नौर कैलाश यात्रा, अब 15 अगस्त तक चलेगी

    किन्नौर कैलाश यात्रा पिछले दो दिनों से खराब मौसम के कारण प्रभावित रही। प्रशासन ने यात्रा की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 तक बढ़ाई है। रात 11 बजे मार्ग और जलस्तर की स्थिति देखकर यात्रा संचालन पर फैसला होगा।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर

    प्रतिकूल मौसम और मार्ग की स्थिति के कारण पिछले दो दिनों से किन्नौर कैलाश यात्रा स्थगित रही। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यात्रा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय और दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और मौसम व मार्ग की स्थिति अनुकूल होने पर ही यात्रियों को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी।

    रात 11 बजे होगा यात्रा संचालन पर फैसला

    प्रशासन के अनुसार मलिंग खट्टा से किन्नौर कैलाश की ओर यात्रा आगे संचालित की जाएगी या नहीं, इसका निर्णय रात 11 बजे लिया जाएगा। इस दौरान गुफा और मलिंग खट्टा में तैनात टीम गुफा के समीप स्थित नाले में जलस्तर तथा मार्ग की स्थिति का निरीक्षण करेगी। यदि जलस्तर सामान्य और मार्ग यात्रा के लिए सुरक्षित पाया गया, तभी रात्रि 11:00 बजे के बाद यात्रा संचालित करने का निर्णय लिया जाएगा। जिसके चलते प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि अंतिम निर्णय की प्रतीक्षा करें और बिना अनुमति के आगे न बढ़ें।

    यात्रा की योजना में रखें 1-2 दिन का अतिरिक्त समय

    प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि मौसम और मार्ग की परिस्थितियों को देखते हुए किन्नौर कैलाश यात्रा की योजना बनाते समय कम से कम एक से दो अतिरिक्त दिनों का समय लेकर चलें। प्रतिकूल मौसम, बारिश अथवा मार्ग की स्थिति खराब होने पर सुरक्षा कारणों से यात्रा को अस्थायी रूप से रोका जा सकता है।

    अब 15 अगस्त तक चलेगी यात्रा

    पिछले दो दिनों में यात्रा बाधित रहने को देखते हुए प्रशासन ने किन्नौर कैलाश यात्रा की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 कर दी है। 15 अगस्त को यात्रा का विधिवत समापन कर दिया जाएगा। इस निर्णय से उन यात्रियों को अतिरिक्त अवसर मिलेगा, जो पिछले दो दिनों में यात्रा नहीं कर सके हैं या आगामी दिनों में किन्नौर कैलाश की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं।

    प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, मौसम और मार्ग की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा करें तथा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन का सहयोग करें।

    #ARBtimes #himachalpradesh #kinnaur #KinnaurKailashYatra #KinnaurKailashYatra2026 #किन्नौर #किन्नौरकैलाशयात्रा #मौसमअपडेट #यात्राअपडेट #यात्रासुरक्षा #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHPRCA क्लर्क भर्ती 2026 : हिमाचल प्रदेश में क्लर्क के 40 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kinnaur: ईरान में भारत के नए राजदूत बने किन्नौर के विश्वेश नेगी, प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

    August 7, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में सेब सीजन की तैयारी पूरी: चौरा बैरियर पर 24×7 नियंत्रण कक्ष, निचार में मालभाड़ा और पैकिंग दरों का प्रस्ताव

    August 5, 2026

    Kinnaur: 2.19 करोड़ की लागत से बने एकलव्य विद्यालय के कन्या छात्रावास का लोकार्पण, शिक्षा सुदृढ़ीकरण पर सरकार का जोर

    August 3, 2026

    Himachal : शिपकी ला के रास्ते छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार फिर शुरू, 16 व्यापारी सामान लेकर तिब्बत रवाना

    August 2, 2026

    किन्नौर में बड़ा हादसा: NH-5 पर 100 मीटर नीचे सतलुज में गिरी ऑल्टो कार; तीन लोगों की मौत

    August 2, 2026

    Kinnaur : किन्नौर कैलाश यात्रा आज से: रोज सिर्फ 375 श्रद्धालुओं को अनुमति, बिना मेडिकल फिटनेस टेस्ट के एंट्री बैन

    July 30, 2026

    Kinnaur: किन्नौर के पांच सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न से पढ़ाई, शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक में बोले मंत्री जगत सिंह नेगी

    July 29, 2026

    Kinnaur Kailash Yatra 30 जुलाई से: 28 से ऑनलाइन पंजीकरण; प्रतिदिन केवल 375 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

    July 26, 2026

    Kinnaur : कड़छम डैम के पास कार और ट्रक की टक्कर में रामपुर के युवक की मौत, 3 गंभीर घायल

    July 23, 2026

    Kinnaur: शिपकिला-चीन सीमा व्यापार 1 अगस्त से होगा शुरू, 30 नवंबर तक चलेगा कारोबार

    July 14, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में 800 जरूरतमंदों को मिले भू-पट्टे, राजस्व मंत्री ने कोठी-पूर्वणी में दी विकास कार्यों की सौगात

    July 13, 2026

    Kinnaur: कल्पा में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की समीक्षा बैठक, लंबित कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

    July 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 7 8 4 8
    Users Today : 21
    Total Users : 117848
    Total views : 233830
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.