Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, September 30
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: रामपुर में होगा जिला कार्यकारिणी का चुनाव, ब्राह्मण गांवों का दौरा करेगी ब्राह्मण सभा

    रामपुर में ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में संगठन विस्तार, गांवों में जनसंपर्क, कमेटियों के गठन और जिला कार्यकारिणी चुनाव की तैयारियों को लेकर अहम निर्णय लिए गए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    ब्राह्मण सभा रामपुर की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व अन्य

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    ब्राह्मण सभा रामपुर की मासिक बैठक अध्यक्ष राम रतन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, विस्तार की रणनीति और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को सभा से जोड़ने पर जोर दिया।

    बैठक में तय किया गया कि सभा की ओर से जल्द ही रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र के विभिन्न ब्राह्मण बहुल गांवों का दौरा किया जाएगा। इस दौरान पदाधिकारी स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जानेंगे। साथ ही, समाज के लोगों को संगठन की गतिविधियों से जोड़ने तथा सामाजिक कार्यों को व्यापक स्तर पर संचालित करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे। सभा के विस्तार के लिए गांव और क्षेत्र स्तर पर नई कमेटियां गठित करने का फैसला लिया गया। पदाधिकारियों के अनुसार इन कमेटियों के गठन से संगठन की पहुंच गांवों तक बढ़ेगी और समाजहित से जुड़े कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ाया जा सकेगा।

    अध्यक्ष राम रतन शर्मा ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी के निर्देशों के तहत इस वर्ष ब्राह्मण सभा की जिला कार्यकारिणी का चुनाव रामपुर में आयोजित किया जाएगा। चुनाव की प्रक्रिया को लेकर जल्द ही आवश्यक तैयारियां शुरू की जाएंगी और संगठन के सदस्यों से चर्चा कर आगामी कार्यक्रम तय किए जाएंगे।

    बैठक में उपप्रधान प्रेम शर्मा, महासचिव सत्य देव शर्मा, पूज्य देव शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान योगराज शर्मा, दरेव राज शर्मा, लायक राम शर्मा, तिलक राज शर्मा, निरंजन शर्मा और पद्म भारद्वाज समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने, आपसी एकजुटता बनाए रखने और समाज के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

    #ARBtimes #BrahminSabha #BrahminSamaj #himachalpradesh #Rampur #जिलाकार्यकारिणी #ननखड़ी #ब्राह्मणसभा #ब्राह्मणसभारामपुर #ब्राह्मणसमाज #रामपुर #रामपुरबुशहर #संगठनविस्तार #समाजहित #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: फॉर्मर रजिस्ट्री की विसंगतियां दूर करने के लिए विशेष जागरूकता व प्रशिक्षण अभियान चलाने के निर्देश
    Next Article Shimla: शिमला ग्रामीण को मिलीं 30 नई इलेक्ट्रिक बसें, 18 बसें विभिन्न रूटों पर रवाना
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: पेंशनरों की आवाज गांव-गांव पहुंचाने के लिए रामपुर से जन जागरण अभियान का तीसरा चरण शुरू

    September 29, 2026

    SJVNL: विश्व पर्यटन दिवस पर बायो-डायवर्सिटी पार्क बजीर बावड़ी में स्वच्छता अभियान

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr: देलठ-करांगला सिंचाई योजना का 95 प्रतिशत काम पूरा, बिजली कनेक्शन के लिए 11 लाख रुपये की दरकार

    September 28, 2026

    LHEP: लूहरी जल विद्युत परियोजना-1 में हिन्दी पखवाड़ा का समापन, प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

    September 28, 2026

    Rampur Bushahr: ग्रामीणों की आवाजाही की समस्या का स्थायी समाधान, गानवी खड्ड पर 120 फीट लंबा बेली पुल तैयार

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr : नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, 10-10 हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr: वाल्मीकि सुधार सभा ने समुदाय से जुड़े मामलों के समाधान की उठाई मांग

    September 26, 2026

    Rampur Bushahr: दत्तनगर स्कूल में अंतर-हाउस खेलकूद प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

    September 26, 2026

    Rampur Bushahr: कशोली स्कूल में स्वच्छ भारत मिशन पर निबंध प्रतियोगिता, 40 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    September 25, 2026

    Rampur Bushahr: मुख्यमंत्री के 28 सितंबर के रामपुर दौरे को लेकर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

    September 25, 2026

    Education: नासा के एस्टेरॉयड सर्च अभियान में झाकड़ी स्कूल की बड़ी उपलब्धि, छात्रों ने खोजे दो संभावित क्षुद्रग्रह

    September 25, 2026

    Rampur Bushahr: तलाई और बद्राश में रामपुर एचपीएस ने आयोजित किया ‘स्वच्छ फूड स्ट्रीट’ कार्यक्रम

    September 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 7 5 7
    Users Today : 9
    Total Users : 124757
    Total views : 245044
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.