Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kullu: कुल्लू में हर स्कूल-कॉलेज में बनेगी जूनियर व यूथ रेडक्रॉस यूनिट: उपायुक्त

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    उपायुक्त तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस व यूथ रेडक्रॉस कमेटी की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में रेडक्रॉस यूनिट्स के विस्तार, उनकी कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

    उपायुक्त ने कहा कि रेडक्रॉस के माध्यम से युवा पीढ़ी को सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करने, नशे से दूर रखने और मानव सेवा से जोड़ने के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में जूनियर रेडक्रॉस व यूथ रेडक्रॉस यूनिट्स का गठन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक बच्चों और युवाओं को इससे जोड़ा जा सके। इससे उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होगी और वे आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा व मानवीय सहायता जैसे विषयों में प्रशिक्षित होंगे।

    उपायुक्त ने जूनियर एवं यूथ रेडक्रॉस यूनिटों के गठन की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल देते हुए कहा कि इसके लिए सभी संबंधित संस्थाओं को सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने गतिविधियों की निगरानी और पारदर्शिता के लिए जूनियर रेडक्रॉस/यूथ रेडक्रॉस सब-कमेटी का एक समर्पित पोर्टल विकसित करने का सुझाव भी दिया।

    बैठक में जिला स्तर पर बुक बैंक स्थापित करने तथा जूनियर एवं यूथ रेडक्रॉस यूनिट्स की रैंकिंग के आधार पर पुरस्कार प्रणाली लागू करने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान जानकारी दी गई कि वर्तमान में जिला कुल्लू में 64 जूनियर व यूथ रेडक्रॉस यूनिट्स सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं, जो विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों में सामाजिक गतिविधियों का संचालन कर रही हैं।

    इसके अलावा अन्य स्कूलों व कॉलेजों में भी रेडक्रॉस यूनिट्स गठित करने का लक्ष्य तय किया गया। बैठक में प्रस्तावित वार्षिक कार्य योजना पर भी मंथन किया गया, जिसके अंतर्गत यूनिट गठन, ऑरिएंटेशन कार्यक्रम, परामर्शदाताओं के लिए रेडक्रॉस के सिद्धांत, दिशा-निर्देशों का पालन, वित्तीय प्रबंधन, रिपोर्टिंग और फीडबैक आधारित सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही जिला स्तरीय जूनियर/यूथ रेडक्रॉस यूनिट कैंप के आयोजन पर भी चर्चा हुई।

    वार्षिक कार्यक्रमों के तहत रेडक्रॉस की बुनियादी जानकारी देना, रेडक्रॉस दिवस मनाना, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, नशा निवारण, सड़क सुरक्षा एवं शिष्टाचार, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जांच शिविर तथा आपदा प्रबंधन एवं रोकथाम से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

    बैठक में सहायक आयुक्त जयवन्ती ठाकुर, रेडक्रॉस सचिव वी.के. मोदगिल, रेडक्रॉस से जुड़े स्कूलों व कॉलेजों के शिक्षक तथा रेडक्रॉस यूनिट्स के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

    #DisasterManagement #HealthAwareness #himachalpradesh #JuniorRedCross #Kullunews #NashaMuktiAbhiyan #RedCrossIndia #SocialAwareness #YouthPower #YouthRedCross
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal : हिमकेयर योजना में कथित घोटाले की जांच होगी; नशे के खिलाफ सरकार–विपक्ष एकजुट
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर में एससी व एसटी (PoA) अधिनियम की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Kullu : लिव-इन रिलेशन में पुरुष की मौत, महिला साथी पर हत्या का केस दर्ज

    March 11, 2026

    Himachal : परीक्षा परिणाम 25% से कम, हिमाचल के 60 शिक्षक वेतन वृद्धि से वंचित

    August 19, 2025

    Shimla: समाला में दबिश: रोहडू पुलिस ने चिट्टा तस्करी में लिप्त महिला को पकड़ा

    November 23, 2025

    Himachal : लंदन में हिमाचल के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह को मिला ‘यूथ एंड आइकॉन’ अवाॅर्ड

    December 13, 2025

    Mandi News : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मेधावी छात्राओं और महिलाओं को किया सम्मानित

    March 9, 2026

    Mandi: बालीचौकी में 6 असुरक्षित भवन खाली, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित

    August 21, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 2 7
    Users Today : 36
    Total Users : 128927
    Total views : 251811
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.